भोपाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में साइबर ठगों के लिए अकाउंट खरीदने और बेचने का काम करने वाले आरोपी (लिव-इन रिलेनशिप) जोड़ा को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी जोड़े ने सैकड़ों खाते खुलवाए थे। आरोपियों के पास से 3 कार्ड स्वाइप मशीन, 6 मोबाइल फोन, 34 क्रेडिट डेबिट कार्ड, 20 चेक, 24 चेक बुक, 6 पासबुक, सिम रैपर, 77 सिम कार्ड, 2 डायरी, 1 कॉपी, 12 एटीएम, पिन रैपर, 1 लैपटॉप, 2वाई-फाई राउटर समेत 8 लाख नकदी जब्त की है।
देशभर के अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने नीतीश और निकिता के अकाउंट में होल्ड लगाया है। 80 जगह से पुलिस ने होल्ड लगाया है। तीसरा आरोपी राहुल श्रीवास्तव BOM में खुद का अकाउंट बंद करने पहुंचा था। बैंक स्टाफ को शक होने पर कोलार पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने पूछताछ के दौरान बागसेवनिया में नीतीश और निकिता के मकान में दबिश दी थी।पुलिस इस मामले में बड़े गिरोह होने की आशंका जताई है। पुलिस मुख्य सरगना की तलाश कर रही है। यह कार्रवाई कोलार पुलिस ने की है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











