मुंगेली
जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन की मिल रही लगातार शिकायत पर खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है. सरगांव क्षेत्र में दबिश देकर एक हाइवा और 10 ट्रैक्टरों को जब्त किया है. यह भी पढ़ें : समायोजन की मांग कर रहे बीएड सहायक शिक्षक, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की वेशभूषा में निकाली रैली…
बताया जा रहा है कि विभिन्न स्थानों से सूचना प्राप्त होने पर टीम ने सरगांव क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान हाइवा-सीजी 11-बीई-3111 (चालक-विष्णु साहू), ट्रैक्टर-सीजी 11-एआर-8703 (चालक-छन्नू ध्रुव), सीजी 28-एच-9967 (चालक-सुंदर लाल ध्रुव), सीजी 28-एल-7426 (चालक-अश्वनी कौशल), सोनालिका सोल्ड (चालक-लोकेश महिलांग), सीजी 10-डी-6248 (चालक-लक्की साहू), सीजी 28-ई-3654 (चालक-रमेश साहू), सीजी 31-ए-2866 (चालक-बहोरिक निषाद), सीजी 10-बीआर-3337 (चालक-गोपाल निषाद), सीजी 28-आर-1706 (चालक-मुकेश निषाद) और सीजी 28-पी-2690 (चालक-हेमंत साहू) को अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाया गया. संयुक्त टीम द्वारा मौके पर ही वाहनों को रोककर जब्त किया. सभी वाहन सरगांव थाना में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है. इसके साथ खनिज अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.
कलेक्टर राहुल देव ने कहा है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक टीम लगातार सक्रिय है. इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











