मुंबई
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर बोमन ईरानी हाल ही में मुंबई के ताज होटल कारपोरेट इवेंट के गेस्ट के रूप में पहुंचे थे. यहां जाकर वो काफी इमोशनल हो गए थे. जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अपने रीसेंट वीडियो में उन्होंने बताया कि जिंदगी में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता है. बोमन ईरानी पहले इसी जगह काम किया करते थे. रूम सर्विस की उनकी ड्यूटी हुआ करती थी.
बोमन ने जताया आभार
बता दें कि बोमन ईरानी किसी इवेंट के लिए मुंबई कोलाबा के ताज होटल में रुके थे. उन्होंने वीडियो बनाकर बताया कि वह साल 1979 में यहां काम कर चुके हैं. बोमन ईरानी जहां से कभी चाय, नाश्ता, खाना और फ्रूट बास्केट लेकर आते-जाते थे, उनकी पैसेज में खड़े होकर ये वीडियो बनाकर शेयर किया है.
इस वीडियो को शेयर करते हुए बोमन ईरानी ने लिखा- आइकॉनिक ताज में जिंदगी ने एक चक्र पूरा किया. उन्होंने ईश्वर का आभार भी जताया है. बोमन ईरानी के इस वीडियो पर कई सारे सिलेब्स के कमेंट्स हैं.
बता दें कि दीया मिर्जा, अनिल कपूर , महिमा चौधरी और शंकर महादेवन ने भी कमेंट्स में बोमन ईरानी को सलाहा है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











