जयपुर
राजस्थान लेखा सेवा महिला टीम ने सी. एस. चैलेंजर कप बैडमिंटन ट्रॉफी पर तीसरी बार कब्जा कर लिया है। एसएमएस स्टेडियम में खेले गए फाइनल में राजस्थान लेखा सेवा महिला अधिकारी टीम ने चिकित्सा सेवा की डॉक्टर्स टीम को 2-0 से हराया। लेखा सेवा ने लगातार तीसरे साल यह ट्रॉफी जीती।
फाइनल मैच में राजस्थान लेखा सेवा की लेखाधिकारी (परिवहन) सुश्री सुनिता सैनी व लेखाधिकारी (कोषाधिकारी) जयपुर(शहर) सुश्री महिमा और एसएमएस हॉस्पिटल की डॉ. अक्षी एवं डॉ. भारती के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। विजेताओं को मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने ट्रॉफी प्रदान की।
फाइनल मैच में मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, कार्मिक सचिव श्री के. के. पाठक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीमती मालिनी अग्रवाल, संभागीय आयुक्त श्रीमती पूनम, जयपुर जिला कलेक्टर श्री जितेंद्र सोनी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




