MY SECRET NEWS

परशुराम जंयती कब है जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

 परशुराम जयंती का सनातन धर्म में विशेष महत्व है. मान्यता है कि भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं और यह भगवान शिव के परम भक्त माने जाते है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल परशुराम जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को मनाई जाती है. भगवान परशुराम का जन्म माता रेणुका और ऋषि जमदग्नि के घर प्रदोष काल में हुआ था उन्हें चिरंजीवी भी माना गया है. इसी दिन अक्षय तृतीया का त्योहार भी मनाया जाता है. इस बार परशुराम जयंती 30 अप्रैल को मनाई जाएगी. परशुराम जयंती शुभ मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, परशुराम जयंती की तिथि 29 अप्रैल को शाम 5 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और तिथि का समापन 30 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट समाप्त होगी. भगवान विष्णु के अवतार होने के बाद भी भगवान परशुराम की पूजा इतनी प्राचलित क्यों नहीं हैं? आइए इसके पीछे के कारण को जानते हैं. 1. क्षत्रिय विरोधी छवि होने के कारण भगवान परशुराम ने सहस्त्रबाहु जैसे अधर्मी क्षत्रियों का संहार किया था. जिसके कारण कुछ समुदाय उन्हें क्रोधी योद्धा मानते हैं. यह छवि उनकी भक्ति को सीमित करती है. 2. सन्यासी स्वरूप होने के कारण, परशुराम एक योद्धा-ऋषि थे, जिनका तप, शास्त्र और धर्म की रक्षा पर केंद्रित था. उनका कोई पारिवारिक या सामाजिक रूप नहीं था, जिसके कारण भक्तों का जुड़ाव कम रहा. 3. क्षेत्रीय भक्ति होने के कारण जैसे उनकी पूजा मुख्य रूप से दक्षिण भारत और कुछ ब्राह्मण समुदायों में होती है. अन्य क्षेत्रों में राम-कृष्ण की भक्ति अधिक लोकप्रिय है. 4. इसके पीछे की पौराणिक कथा यह है कि परशुराम अमर हैं और कलियुग के अंत में कल्कि अवतार को प्रशिक्षित करेंगे. इस कारण उनकी पूजा भविष्य-उन्मुख मानी जाती है. परशुराम जयंती का महत्व भगवान परशुराम धर्म, शास्त्र और शस्त्र की आराधना का महापर्व है. मान्यता है कि इस दिन पूजा व्रत करने से साहस, शक्ति और शांति प्राप्त होती है. नि:संतान दंपतियों के लिए यह व्रत संतान प्राप्ति में फलदायी माना जाता है. दान पुण्य का विशेष महत्व है, जो मोक्ष और समृद्धि का मार्ग खोलता है. यह दिन भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का भी अवसर है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 7

शनिवार 26 अप्रैल 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

मेष राशि– आज का दिन आपको यह फैसला लेने के लिए मजबूर कर सकता है कि आप अपनी बात स्थापित करना चाहते हैं या अपनी शांति बनाए रखना चाहते हैं। किसी की सलाह से कीमती परिणाम व सलाह मिल सकती है। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। व्यापारियों को लाभ होगा। वृषभ राशि- आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है। आप अपने स्वभाव व व्यक्तित्व से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। परंतु फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता का साथ मिलेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। लाइफस्टाइल में बदलाव होने के संकेत हैं। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। किसी यात्रा पर जाने का प्लाम बन सकता है। कर्क राशि- आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। संतान की सेहत का ध्यान रखेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। नई शुरुआत करने का सही समय अभी नहीं है इसलिए अभी शुरुआत ना करें। एक्शन को अपना मार्गदर्शक बनने दें। सिंह राशि- आज आपको वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। चोट से बचने के लिए बैठते समय विशेष ध्यान रखें। पैसे बचाने के आपके प्रयास आज फेल हो सकते हैं। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय अपने कान और आंखें खुली रखें – क्योंकि आपको कोई कीमती सलाह मिल सकती है। कन्या राशि- कार्यस्थल पर सीनियर्स का दबाव और घर में कलह कुछ तनाव ला सकती है। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो आपको पछताना पड़ेगा। आप अपना समय अपने दिल के करीब लोगों के साथ बिताना चाहेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ पर नजर रखें। तुला राशि- आज फिट रहने के लिए दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। बड़ी प्लानिंग और विचारों वाला कोई व्यक्ति आपका ध्यान आकर्षित करेगा। अपनी गोपनीय जानकारी अपने जीवनसाथी के साथ शेयर करने से पहले सोचें। अगर संभव हो, तो बचने की कोशिश करें क्योंकि वह इसे किसी और को बता सकती है। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। वृश्चिक राशि- जिन व्यापारियों और कारोबारियों का संबंध विदेशों से है, उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है, इसलिए कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आपकी उदासी आपके जीवनसाथी को तनाव दे सकती है। कार्यस्थल पर कोई आपकी योजनाओं में खलल डालने की कोशिश कर सकता है। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। धनु राशि- तनाव को नजरअंदाज करने की जरूरत नहीं है। व्यापार में मुनाफा आज कई बिजनेसमैन के चेहरे पर हंसी ला सकता है। अगर आप कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं तो अपने काम में नई टेक्निक को शामिल करने की कोशिश करें। आपको अपने जीवन के प्यार से कोई अच्छा सरप्राइज मिल सकता है। मकर राशि- अपने डाइट पर कंट्रोल रखें और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करें। अगर आप अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं तो सोच-समझकर पैसा खर्च करें, क्योंकि आपको धन हानि होने की संभावना है। दिन को बेहतरीन बनाने के लिए आप अपने छिपे हुए गुणों का इस्तेमाल करेंगे। आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कुंभ राशि- आज शेड्यूल बिजी होने के बाद भी सेहत अच्छी रहेगी। आज किसी भी तरह का निवेश वर्जित रहेगा। काम का तनाव आपके दिमाग पर हावी हो जाएगा और परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं बचेगा। आप समय की नजाकत को समझते हुए आप अपना समय सबसे दूर एकांत में बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। मीन राशि- अपने विचार जाहिर करने में संकोच न करें। आत्मविश्वास की कमी को अपने ऊपर हावी न होने दें क्योंकि यह केवल आपकी समस्या को मुश्किल बनाएगा और आपकी ग्रोथ को धीमा कर सकता है। जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे उन्हें आज कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने शरीर को फिर से जीवंत करने और फिट बनने के लिए अंतहीन योजना बनाएंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16

आज शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- आज आपका मजाकिया स्वभाव दूसरों को खुश करेगा। अप्रत्याशित लाभ से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आपकी परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। आपका प्रिय आपको खुश रखने के लिए काम करेगा। किसी बड़े-बुजुर्ग से कीमती सलाह मिल सकती है। वृषभ राशि- आपका व्यक्तित्व व स्वभाव आज इत्र की तरह महकेगा। अगर आपने किसी से उधार लिया है तो उसे आज वापस करना देना अच्छा रहेगा। घरेलू मामलों और लंबित घरेलू कामों को निपटाने के लिए अनुकूल दिन है। केवल योजनाएं बनाने में अपना कीमती समय बर्बाद न करें बल्कि आगे बढ़ें और इन योजनाओं पर अमल करना भी शुरू करें। आपका जीवनसाथी आज आपको खुश करने की भरपूर कोशिश करेगा। मिथुन राशि- आज कार्यस्थल पर एक्टिविटी से आपको थकान हो सकती है। आज आपको अपनी संतान के कारण आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि खर्च की अधिकता मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आपके करियर को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छी बातचीत करेंगे और महसूस करेंगे कि आप एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। कर्क राशि- अच्छी सेहत के लिए ध्यान और योग लाभकारी साबित होंगे। आपको आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है क्योंकि पहले दिया गया कोई पैसा वापस आ सकता है। आज आप ऑफिस में जो काम कर रहे हैं उसका फायदा आपको आने वाले समय में अलग तरीके से मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ आराम भरा दिन बिताएंगे। सिंह राशि- आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने की जरूरत है। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने शरीर को फिर से जीवंत करने और फिट बनने के लिए योजना बनाएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी की गर्मजोशी से राजा जैसा महसूस करेंगे। कन्या राशि- आपका रुखा व्यवहार आपकी पत्नी का मूड खराब कर सकता है। आपको यह महसूस करना चाहिए कि किसी का अपमान करना रिश्ते को गंभीर रूप से खतरे में डाल देता है। आज आपको धन की अहमियत समझ आ सकती है। वाद-विवाद से दूरी बनाएं। आपको अप्रत्याशित स्रोतों से महत्वपूर्ण धन प्राप्त होगा। तुला राशि- आज आपको आर्थिक रूप से थोड़ा सतर्कता के साथ चलने की जरूरत है। जिन लोगों ने किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर अपना पैसा निवेश किया था उन्हें आज लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। आप दोस्तों की मदद से महत्वपूर्ण संपर्क भी बनाएंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहने वाले हैं। वृश्चिक राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अटके हुए धन की वापसी संभव है। धन की स्थिति में सुधार होगा। यह अवधि अपने नए प्रोजेक्ट और योजनाओं के संबंध में अपने माता-पिता को विश्वास में लेने के लिए भी अच्छी है। आज आप ऑफिस पहुंचते ही जल्दी घर जाने की योजना बना सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ मूवी देखने या किसी पार्क में जाने का प्लान बना सकते हैं। धनु राशि- आज आपको आर्थिक रूप से थोड़ी सी गतिशीलता की जरूरत है। आज आपको किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। कार्यस्थल पर आपको अपनी स्किल दिखाने का मौका मिल सकता है। मकर राशि- आज आपको आर्थिक रूप से थोड़ी सी गतिशीलता की जरूरत है। आज आपको किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। कार्यस्थल पर आपको अपनी स्किल दिखाने का मौका मिल सकता है। कुंभ राशि– दोस्तों के साथ एक अच्छी शाम बिताएंगे। आज घर से बाहर निकलने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद लें, इससे आपको लाभ होगा। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देती है। किसी मित्र का कीमती सहयोग आपको प्रोफेशनल मामलों में मदद करेगा। आज आप खाली समय में साफ आसमान के नीचे घूमना और स्वच्छ हवा में सांस लेना पसंद करेंगे। आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे, जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। मीन राशि- ऑफिस में सतर्क रहें क्योंकि आप ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते है। आज लग्जरी शॉपिंग के कारण आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ आनंदमय समय बीतेगा। यह आपके प्रेम जीवन में एक अद्भुत दिन होने वाला है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

आज गुरुवार 24 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि– आज मेष राशि के जातक किसी भी बड़े जोखिम से खुद को दूर रखें। नए विचारों को टीम मीटिंग में शेयर करें। किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। क्रोध से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। वृषभ राशि– मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आप जिस निर्णय को टालते आ रहे हैं, उसे आज लेने का दिन है। किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। आपकी मुख्य जरूरत ज्यादा समय की बजाय आत्मविश्वास है। आपको अनिश्चितता की किसी भी भावना की परवाह किए बिना कदम उठाना चाहिए। आपके अगले कदम के बाद स्पष्टता आपको मिल जाएगी। मिथुन राशि– आज आपको व्यक्तिगत विकास मिल सकता है, जिससे जीवन में नई तरक्की प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर धैर्य से काम लें। किसी भी मामले में जल्दबाजी करने से बचें। आत्मसंयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। आर्थिक रूप से आप अच्छी स्थिति में आ सकते हैं, लेकिन निवेश वर्जित रहेगा। कर्क राशि– आज आपका स्वभाव व व्यक्तित्व लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकता है। आपका वास्तविक व्यक्तित्व किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है जिसके रास्ते पर आप जाएंगे। अपना ईमानदार रवैया कार्यस्थल पर बनाए रखें। बेकार के क्रोध से बचें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहने वाली है। सिंह राशि– यह दिन उन छोटी-मोटी जीतों को भी पहचानने में समर्पित करें जिन्हें अन्य लोग रिजेक्ट कर सकते हैं। आपको नई उपलब्धि मिल सकती है। यात्रा का योग बनेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। संतान की सेहत में सुधार होगा। परिवार की सुख-सुविधाओं के विस्तार के लिए खर्चों में वृद्धि होगी। पिता का साथ मिलेगा। कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार में कुछ सुधार हो सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। माता का साथ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ यात्रा का योग बन सकता है। कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना है। तुला राशि- आपका पिछला सपना कल आपके दिमाग में यह दिखाने के उद्देश्य से वापस आएगा कि संभावना अभी भी मौजूद है। आप किसी बड़ी जिम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार होंगे। मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता भी बनाए रखें। कारोबार के लिए किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। वृश्चिक राशि- आप जिस शांतिपूर्ण वातावरण की तलाश कर रहे हैं वह संभावित रूप से पेड़ों को निहारने या हवा सुनने की गतिविधियों में छिपा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना चाहिए। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ के अवसर मिलेंगे। धनु राशि- सेहत में होने वाले किसी भी बदलाव को नजरअंदाज नहीं करें। अपने तरक्की पर फोकस बनाए रखें। मानसिक शांति बहुत जरूरी है। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से किसी संपत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मकर राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आत्मविश्वास भरपूर तो रहेगा, पर अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर बहुत ज्यादा मेहनत करने से बचें, वरना मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यावसायिक सफलता के योग हैं। कुंभ राशि- आज आर्थिक मामलों में रिस्क लेने से बचें। किसी अपने का कोई रहस्य सामने आ सकता है। पारिवारिक मामलों को शांत होकर निपटाने की कोशिश करें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। आपको किस चीज पर ध्यान देने की जरूरत है, इसलिए विश्वास रखें कि यह आपको एक उद्देश्यपूर्ण मंजिल तक ले जाएगी। मीन राशि- आज अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखें। आप जिस चीज को पाने की चाहत रखते हैं, उसमें सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आज आपको अपने जीवन में बिना किसी आलोचना या झिझक के प्यार का स्वागत करना चाहिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

वरूथिनी एकादशी पर इन मुहूर्त में करें पूजा

कल गुरुवार के दिन वरूथिनी एकादशी का व्रत रखा अजाएगा। गुरुवार के दिन एकादशी पड़ने से इस दिन का महत्व काफी बढ़ गया है। वरूथिनी एकादशी वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनायी जाएगी। पंचांग व उदया तिथि के अनुसार, 23 अप्रैल को शाम 04:43 बजे एकादशी तिथि शुरू होगी व 24 अप्रैल को दोपहर 02:32 बजे तक समाप्त होगी। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार, वरूथिनी एकादशी का व्रत रखने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है व मनोकामना पूर्ति होती है। आइए जानते हैं वरूथिनी एकादशी पर पूजन के शुभ मुहूर्त, भोग, विधि मंत्र व व्रत पारण समय- शुभ योग व नक्षत्र: इस दिन शतभिषा नक्षत्र सुबह 10:49 तक रहेगा, जिसके बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा। ब्रह्म योग दोपहर 03:56 बजे तक रहेगा, जिसके बाद इन्द्र योग का निर्माण होगा। सुबह से लेकर शाम तक वरूथिनी एकादशी पर इन मुहूर्त में करें पूजा     शुभ – उत्तम 05:47 से 07:25     चर – सामान्य 10:41 से 12:19     लाभ – उन्नति 12:19 से 13:58     अमृत – सर्वोत्तम 13:58 से 15:36     शुभ – उत्तम 17:14 से 18:52     अमृत – सर्वोत्तम 18:52 से 20:14     चर – सामान्य 20:14 से 21:36     ब्रह्म मुहूर्त 04:19 से 05:03     प्रातः सन्ध्या 04:41 से 05:47     अभिजित मुहूर्त 11:53 से 12:46     विजय मुहूर्त 14:30 से 15:23     गोधूलि मुहूर्त 18:51 से 19:13     अमृत काल 01:32, अप्रैल 25 से 03:00, अप्रैल 25 व्रत पारण मुहूर्त: 25 अप्रैल को, पारण समय सुबह 05:46 से 08:23 बजे तक। इस दिन सुबह 11:44 बजे द्वादशी समाप्त हो जाएगी। पूजा-विधि स्नान आदि कर मंदिर की सफाई करें भगवान श्विष्णु का जलाभिषेक करें प्रभु का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें अब प्रभु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें संभव हो तो व्रत रखें और व्रत का संकल्प करें वरूथिनी एकादशी व्रत कथा का पाठ करें पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें प्रभु को तुलसी दल सहित भोग लगाएं अंत में क्षमा प्रार्थना करें भोग- केला, गुड़, चने की दाल, किशमिश, केसर की खीर, पंचामृत, फल, मेवा मंत्र- ॐ नमोः नारायणाय नमः, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 15

भारत के तीर्थ स्थानों में श्री अमरनाथ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है, यात्रा से प्राप्त होता है 23 तीर्थों का पुण्य

नई दिल्ली श्री अमरनाथ आदिदेव भगवान शंकर की पवित्र उपाधि है। धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में स्थित प्राकृतिक भव्य एवं चमत्कारिक गुफा में प्रत्येक वर्ष हिमशिवलिंग के दर्शन करने से सुखद अनुभव की प्राप्ति होती है। भारत के तीर्थ स्थानों में श्री अमरनाथ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है । कश्मीर के हिमाच्छादित पर्वतों के आगोश में बनी इस पवित्र गुफा के दर्शन हेतु यात्रा जुलाई में प्रारम्भ होकर अगस्त में रक्षाबंधन तक चलती है । अमरनाथ यात्रा को कुछ लोग मोक्ष प्राप्ति का तो कुछ स्वर्ग की प्राप्ति का जरिया बतलाते हैं ।   इस पवित्र धाम की यात्रा से 23 तीर्थों का पुण्य प्राप्त होता है । गुफा के एक छोर में प्राकृतिक रूप से बना हिमशिवलिंग पक्की बर्फ का होता है जबकि गुफा के बाहर मीलों तक कच्ची बर्फ ही देखने को मिलती है । गुफा में पक्की बर्फ से गणेश पीठ तथा पार्वती पीठ भी बनती हैं। भारत भूमि का कण-कण तीर्थ है । कश्मीर को तीर्थों का घर कहा जाता है । कश्मीर में 49 शिवधाम, 60 विष्णुधाम, 3 ब्रह्माधाम, 22 शक्तिधाम, 700 नागधाम हैं । अमरनाथ में स्थित पार्वती पीठ 51 शक्तिपीठों में से एक है । अमरनाथ जी की यात्रा कैलाश मानसरोवर के बाद भारत में सबसे ज्यादा रोमांचक यात्रा है । काशी में लिंगदर्शन एवं पूजन से दस गुणा फल देने वाला श्री अमरनाथ का पूजन है । देवताओं की हजार वर्ष तक स्वर्ण, पुष्प, मोती एवं पट्ट वस्त्रों से पूजा का जो फल मिलता है वह श्री अमरनाथ जी की इस लिंग पूजा से एक ही दिन में प्राप्त हो जाता है।   एक दंत कथानुसार रक्षाबंधन की पूर्णिमा के दिन जो सामान्यत: अगस्त मास में पड़ती है भगवान शंकर स्वयं श्री अमरनाथ गुफा में पधारते हैं । रक्षा बंधन के दिन ही पवित्र छड़ी मुबारक गुफा में बने हिमशिवलिंग के पास स्थापित कर दी जाती है। अमरनाथ यात्रा का प्रचलन ईसा से भी एक हजार वर्ष पूर्व का है । अमरनाथ गुफा में भगवान शंकर ने मां पार्वती को अमरकथा सुनाई थी । मां पार्वती ने अमरत्व प्राप्त करने के लिए भगवान शंकर से अमरकथा सुनाने का हठ किया था ।   प्राचीन कथानुसार इस पावन गुफा की खोज बूटा मलिक नाम के मुसलमान गडरिए ने की थी । एक दिन वह भेड़ें चराते दूर निकल गया जहां उसकी एक साधु से भेंट हुई। साधु ने बूटा मलिक को एक कोयले से भरी कागड़ी दी । घर जाकर जब उसने देखा तो उस कागड़ी में सोना था जिसे देखकर वह हैरान हो गया । उस साधु का धन्यवाद करने वह वापस उस स्थान पर गया परन्तु साधु उसे मिला नहीं । उसने वहां एक विशाल गुफा देखी । उसी दिन से यह गुफा एक तीर्थ स्थान बन गई। माता पार्वती ने अमरकथा कथा इसी गुफा में सुनी थी।   इसी कारण देश-विदेश से हजारों की संख्या में शिव भक्त इस हिमशिवलिंग के दर्शन हेतु आते हैं । चातुर्मास की प्रतिपदा को हिमलिंग का निर्माण अपने आप प्रारम्भ होता है और धीरे-धीरे शिवलिंग का आकार ले लेता है तथा पूर्णिमा को परिपूर्ण होकर दूसरे पक्ष में घटने लगता है। अमावस्या या शुक्लपक्ष की प्रतिपदा को यह लिंग पूर्णत: अदृश्य हो जाता है। कुछ लोग इस किंवदंती को झुठलाते हैं ।   सत्य है कि हिमनिर्मित शिवलिंग कभी पूर्णतया लुप्त नहीं होता । आकार छोटा या बड़ा हो सकता है। कहा जाता है कि भगवान शिव इस गुफा में पहले-पहल श्रावण की पूर्णिमा को आए थे इसीलिए इस दिन अमरनाथ की यात्रा का विशेष महत्व माना जाता है । रावण पूर्णिमा (रक्षा बंधन) का सर्वाधिक महत्व होने से लोग इसी माह में यात्रा करते हैं ।पहलगांव की तरफ से इस यात्रा पर जाने से मार्ग में चंदनबाड़ी, शेषनाग झील, पंचतरणी के दर्शन होते हैं । Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 13

23 अप्रैल 2025 बुधवार सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि – मेष राशि वालों की पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी लंबे समय के बाद करीबी दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट करें। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगी। घर धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को आज कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए। रिश्तों में नजदीकियां आएंगी। प्रेम-संबंधों में प्यार और मिठास बढ़ेगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सकारात्मक रहें और दूसरों की मदद करने और उन्हें मोटिवेट करने के लिए हमेशा तैयार रहें। मिथुन राशि– व्यापार में विस्तार होगा। आज पार्टनरशिप या नए बिजनेस की शुरुआत करने के कई मौके मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन लाभ के नए अवसरों पर नजर रखें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन सेहत पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। कर्क राशि– कर्क राशि के जातकों को जीवन में संतुलन बनाने पर फोकस करना होगा। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए ऑफिस में ज्यादा समय बिताना पड़ सकता है। आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। सिंह राशि- जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों के संकेत हैं। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें और लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करने के लिए तैयार रहें। भावुकता से बचें और इमोशनल होकर कोई डिसीजन न लें। कन्या राशि– कन्या राशि वालों के प्रोफेशनल लाइफ में नए बदलाव होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। प्रेम-संबंधों मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। तुला राशि– तुला राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। धन बचत करें और बेकार की चीजों पर पैसे खर्च करने से बचें। अच्छे भविष्य के लिए प्लान बनाएं। निवेश के नए मौकों पर नजर रखें। धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। करियर में तरक्की के नए मौकों का भरपूर लाभ उठाएं। वृश्चिक राशि– लव लाइफ पर ध्यान दें। जीवनसाथी से अनबन के संकेत हैं। रिश्तों में बिना कारण तनाव बढ़ सकता है, लेकिन क्रोध से बचें। वाणी पर संयम रखें। साथी का ख्याल रखें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। प्रोफेशनल लाइफ में नई जिम्मेदारी के लिए तैयार रहें। धनु राशि- निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। लॉन्ग टर्म गोल्स पर फोकस करें। करियर में तरक्की के नए मौके पर नजर रखें। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ के नए स्त्रोत बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मकर राशि– नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।सफलता प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे। मानसिक शांति मिलेगी। लॉन्ग टर्म करियर गोल्स पर फोकस करें। नए आइडियाज के साथ कार्यों की चुनौतियों को हैंडल करें। इससे आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद मिलेगा। फैसले लेते समय अपने अंतर्मन की सुनें। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को आज करियर में तरक्की के कई मौके मिलेंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। टीम मीटिंग में अपने आइडियाज को शेयर करने के लिए तैयार रहें। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता की राह आसान होगी। मीन राशि- ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। नए जिम्मेदारियों को सावधानी से संभालें। किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा तनाव न लें। अपने सभी काम को व्यवस्थित ढंग से पूरा करें। आराम करना न भूलें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखें। कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ अपने सेहत पर भी ध्यान दें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31