आमला की जनसमस्याओं एवं भ्रष्टाचार को लेकर शहर कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के नाम कलेक्टर को  सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन।

City Congress submitted a 7-point memorandum to the Collector in the name of the Minister in-charge regarding the public problems and corruption of Amla. हरिप्रसाद गोहे आमला। शहर कांग्रेस कमेटी आमला जिला बैतूल के अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री माननीय नरेंद्र शिवाजी पटेल, मध्यप्रदेश शासन के नाम 7 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन जिला कलेक्टर बैतूल को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि आमला क्षेत्र की जनता लंबे समय से विभिन्न जनसमस्याओं एवं प्रशासनिक अनियमितताओं से परेशान है। आम नागरिकों, किसानों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। जन हितैषी मांगो में प्रमुख आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर संचालन सुचारू एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाए। आमला अस्पताल में तत्काल कम से कम 3 महिला चिकित्सकों की पदस्थापना की जाए, ताकि क्षेत्र की महिलाओं को उचित स्वास्थ्य सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सके।आमला अस्पताल से छोटी-छोटी बीमारियों, सामान्य जांचों अथवा गोली-दवाई के लिए मरीजों को बैतूल रेफर किया जाता है। अनावश्यक रेफरल को रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। आमला एसडीएम एवं जनपद पंचायत से संबंधित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनपद पंचायत की दुकानों के निर्माण से आवंटन एवं नीलामी की पूरी प्रक्रिया की जांच कराई जाए। यदि प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों अथवा उनके रिश्तेदारों के नाम पर दुकानों के आवंटन तथा उनसे जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। मिली जानकारी अनुसार पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों एवं एफआईआर की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए। यदि किसी प्रकरण में तथ्यहीन अथवा दुर्भावनापूर्ण शिकायत पाए जाने की पुष्टि होती है तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए तथा पत्रकारों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपना कार्य करने का वातावरण उपलब्ध कराया जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समयावधि में जनहित से जुड़ी इन समस्याओं का उचित निराकरण नहीं किया जाता है तो हम लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन/प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी भ्रष्ट नेता, अधिकारी की होगी।ज्ञापन सौंपने समय प्रमुख रूप से अजय सिंह सोलंकी (अध्यक्ष शहर कांग्रेस आमला), नीरज सोनी,जितेंद्र शर्मा,दीपक बेले, जितेश वाईकर, छन्नू बेले, राकेश सोने ,विजय पारधी, विजय अतुलकर , रमजान खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। recent visitors 20

आमला टाउन फीडर पर मेंटेनेंस के चलते कल 6 घंटे बिजली रहेगी बाधित।

Power supply will be disrupted for six hours tomorrow due to maintenance work on the Amla town feeder. हरिप्रसाद गोहेआमला। म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. आमला नगर जोन अंतर्गत 11 केव्ही आमला टाउन फीडर की लाइन के तार की क्षमतावृद्धि का कार्य RDSS योजना के तहत किया जाना है।इस कारण *दिनांक 04.10.2026 रविवार को दोपहर 11:00 से शाम 05:00 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगी।प्रभावित क्षेत्र – पीरमंजिल, डीमर मोहल्ला, गणेश कॉलोनी, मंगल भवन, अतुलकर मोहल्ला, सोमवारी चौक, इतवारी चौक, राठौर मोहल्ला, मेन रोड आमला एवं मटन मार्केट। विभाग ने अपील की है अपरिहार्य कारणों से निर्धारित समय में परिवर्तन एवं वृद्धि की जा सकती है। recent visitors 8

देवास में सद्भावना संकल्प पदयात्रा, सज्जन सिंह वर्मा ने दिलाया सामाजिक सद्भाव का संकल्प

‘Sadbhavna Sankalp Padyatra’ (Goodwill Pledge March) in Dewas; Sajjan Singh Verma administers the pledge of social harmony. देवास। देवास में सेवादल द्वारा आयोजित सद्भावना संकल्प पदयात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे के लिए संकल्प दिलाया।कार्यक्रम में सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी., मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान सामाजिक एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाज में सौहार्द बनाए रखने तथा लोगों के बीच एकजुटता को मजबूत करने का आह्वान किया।आयोजकों के अनुसार, सद्भावना संकल्प पदयात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। recent visitors 10

‘कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू ‘BJP सांसद गजेंद्र सिंह पटेल का बड़ा बयान, युवाओं से की अखाड़ा जाने की अपील

“Hindus should have at least 5 children”: BJP MP Gajendra Singh Patel’s bold statement; urges youth to visit the akhada (traditional wrestling arena). खरगोन। खरगोन-बड़वानी से सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित एक बैठक के दौरान ‘हम दो-हमारे पांच’ का नारा दिया। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि जनसंख्या का संतुलन बिगड़ने पर हिंदू समाज अल्पसंख्यक बन सकता है। उन्होंने प्रत्येक हिंदू परिवार से कम से कम पांच बच्चे पैदा करने का आह्वान किया। शुक्रवार रात को नवरात्र के उपरांत होने वाले भंडारे की तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक में कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने युवाओं को सही उम्र में विवाह करने और अपने परिवार का विस्तार करने का परामर्श दिया। सांसद पटेल ने अपने संबोधन के दौरान जन्म दर से जुड़े आंकड़ों का भी संदर्भ प्रस्तुत किया। सांसद पटेल ने युवाओं को अपने परिवार और मोहल्ले की ताकत को एकजुट करने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं से जिम जाने के बजाय योग अपनाने और अखाड़ों में कसरत करने का आग्रह किया। पटेल के अनुसार अखाड़ों के प्रोत्साहन से युवाओं में शारीरिक सामर्थ्य के साथ-साथ आत्मरक्षा की क्षमता भी विकसित होगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने दहेज प्रथा और मदिरापान जैसी कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाने पर बल दिया। सांसद ने युवाओं से नशे से दूर रहकर अनुशासित और आरोग्यपूर्ण जीवनशैली अपनाने की अपील की। सनातन संस्कृति का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि देवी-देवताओं के चित्र में एक हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में और दूसरे हाथ में शस्त्र दिखाई देते हैं। सांसद ने कहा कि विषम परिस्थितियों में राष्ट्र, समाज और स्वयं की सुरक्षा के लिए भारतीय कानून भी आत्मरक्षा का अधिकार प्रदान करता है। सांसद पटेल ने सभी लोगों से समाज में परस्पर सहयोग और अटूट एकजुटता बनाए रखने का अनुरोध किया। recent visitors 11

राहुल ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’, अब डिजिटल मंच से लोगों के मुद्दों की लड़ाई सड़क से संसद तक

Rahul launches ‘Satyagraha’; the fight for people’s issues moves from the streets to Parliament via a digital platform. नई दिल्ली। गांधी जयंती के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत्याग्रह’ लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म देशभर के उन नागरिकों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा जो शांतिपूर्ण प्रतिरोध, सत्य और अहिंसा के जरिए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना चाहते हैं और सत्ता के सामने सच बोलना चाहते हैं। यहां दर्ज होने वाले मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर नेता प्रतिपक्ष राहुल की ओर से आवश्यकता अनुसार कदम उठाए जाएंगे। राहुल ने लोगों की आवाज को सड़क से संसद तक सुनाने का वादा किया है। ‘सत्य को दबाया जा रहा, अब नए सत्याग्रह का समय’राहुल गांधी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सच को दबाया जा रहा है और लोग अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष के रूप में जनता की लड़ाई उनकी अपनी लड़ाई है। उन्होंने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि अब नए सत्याग्रह का समय आ गया है और नागरिक अपने संघर्षों को इस प्लेटफॉर्म के जरिए साझा करें। राहुल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर यह उनकी जिम्मेदारी है कि जहां सच को कुचला जा रहा है, वहां लोगों को उसका विरोध करने में मदद करूं। सच महत्वपूर्ण है, लेकिन यह भी ज़रूरी है कि हम देश के हर कोने में उसके लिए लड़े। इन प्रमुख मुद्दों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच:जन-अधिकारों की रक्षा: जमीन के हक, महिलाओं के अधिकार, दलितों, आदिवासी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई।छात्र व युवा: शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं पर संघर्षरत युवाओं की आवाज।सत्याग्रह मैप: देश के कोने-कोने में चल रहे जन-आंदोलनों और स्थानीय लड़ाइयों को एक नक्शे पर संगठित कर राष्ट्रीय पहचान दी जाएगी।कैसे काम करेगा यह प्लेटफॉर्म?समस्या दर्ज करें: नागरिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध फॉर्म के जरिए अपनी समस्याएं और स्थानीय मुद्दे साझा कर सकेंगे। नक्शे पर दिखेगा ‘पिन’: साझा किया गया हर मुद्दा ‘सत्याग्रह मैप’ पर एक डिजिटल पिन के रूप में प्रदर्शित होगा। सड़क से संसद तक पहल: मुद्दे की गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर नेता प्रतिपक्ष की ओर से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि जन-समस्याओं को संसद तक पहुंचाया जा सके। recent visitors 10

NGT की स्टोन क्रशर इकाइयों पर सख्ती, आबादी; मंदिर और सरकारी निर्माण से 500 मीटर में संचालन पर रोक

NGT cracks down on stone crusher units; bans operations within 500 meters of inhabited areas, temples, and government construction sites. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तवजबलपुर। मध्य प्रदेश में स्टोन क्रशर इकाइयों के संचालन और पर्यावरणीय मानकों को लेकर एनजीटी ने सख्ती दिखाई है। एनजीटी की सेंट्रल जोन बेंच ने क्रशर इकाइयों के वास्तविक उत्पादन की निगरानी के लिए बिजली खपत को आधार बनाने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को बिजली वितरण कंपनियों से क्रशर इकाइयों की मासिक बिजली खपत का रिकॉर्ड लेकर मशीनरी की क्षमता और ऊर्जा खपत से उसका मिलान करना होगा। इससे कागजों में दर्शाए जा रहे उत्पादन और वास्तविक उत्पादन के बीच अंतर की जांच की जा सकेगी। क्रशर इकाइयों पर कार्रवाई के निर्देशआबादी, स्कूल और मंदिर आदि संवेदनशील स्थानों से 500 मीटर की परिधि में संचालित क्रशर इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बिना वैध पर्यावरणीय अनुमति और कन्सेंट टू एस्टेब्लिश व कन्सेंट टू ऑपरेट के संचालित इकाइयों को बंद या सील किया जा सकेगा। भू-जल का उपयोग करने वाली इकाइयों को केंद्रीय भूजल प्राधिकरण की एनओसी लेना भी जरूरी होगा। एनजीटी ने क्रशर क्षेत्रों में पीएम-10 और पीएम-2.5 की निगरानी, धूल नियंत्रण के लिए पानी के छिड़काव, सामग्री को ढंककर रखने, कन्वेयर बेल्ट पर मिस्ट स्प्रे तथा पांच मीटर चौड़ी हरित पट्टी विकसित करने जैसे उपायों पर भी जोर दिया है।खनिज विभाग के पोर्टल और ई-ट्रांजिट पास व्यवस्था से उत्पादन संबंधी जानकारी को जोड़ने से खनन, परिवहन और क्रशर संचालन के आंकड़ों का आपसी मिलान किया जा सकेगा। recent visitors 11

BJP MLA प्रीतम सिंह लोधी के बंगले पर चोरों का धावा, स्कूटी, सिलिंडर और टोंटियां तक उखाड़ ले गए

Thieves raid BJP MLA Pritam Singh Lodhi’s bungalow; made off with a scooter, a gas cylinder, and even ripped out the water taps. भोपाल। राजधानी के वीआइपी इलाके में चोरों ने अब भाजपा विधायक के सरकारी आवास को निशाना बनाया है। टीटी नगर के 45 बंगला क्षेत्र में शिवपुरी जिले के पिछोर से विधायक प्रीतम सिंह लोधी के सूने सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोर स्कूटी, दो गैस सिलिंडर और घर में लगीं टोटियों समेत अन्य सामान ले गए। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद विधायक और उनका स्टाफ जुलाई से आवास पर नहीं थे। गुरुवार को पीए राजेश लोधी वापस पहुंचे, तब वारदात का पता चला। पुलिस के अनुसार चोरों ने आवास के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बाहर बरामदे में रखी स्कूटी और फिर कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे दो सिलिंडर और कुछ सामान नहीं मिला तो बाथरूम और सिंक की टोंटियां उखाड़कर ले गए। 23 जुलाई से बंद था विधायक का आवासविधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद 23 जुलाई को विधायक प्रीतम सिंह लोधी अपने घर चले गए थे। उनके साथ सरकारी आवास पर तैनात स्टाफ भी चला गया था। इसके बाद से आवास पर ताला लगा हुआ था। लंबे समय तक बंद रहे मकान की सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। मंत्री से लेकर पूर्व मंत्री तक के आवास निशाने परअगस्त 2026: चार इमली में पूर्व मंत्री अजय सिंह विश्नोई के सरकारी बंगले का ताला तोड़कर टोंटियां चोरी।अप्रैल 2026: मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी आवास से चोर शील्ड चुरा ले गए।करीब एक साल पहले बागसेवनिया थाने के सामने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के सूने मकान में चोरी। वीआइपी क्षेत्रों में पुलिस गश्त पर सवाल, हाई सिक्योरिटी जोन भी सुरक्षित नहींहाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले 45 बंगला क्षेत्र में विधायक के सरकारी आवास का ताला टूटना पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सवाल यह है कि जब वीआइपी इलाके में चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं, तो पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग और निगरानी आखिर किस काम आ रही है? recent visitors 9