MY SECRET NEWS

शनिवार 17 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। आपके सितारे रिश्तों में कुछ बदलाव और समायोजन ला सकते हैं। यह आपके साथी, करीबी दोस्त या आपके परिवारिक दायरे में भी बदलाव हो सकता है। अपने दिल की बात को व्यक्त करने में संकोच ना करें। याद रखें कि किसी पर निर्भर रहना भी ठीक है। वृषभ राशि-  आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। मन में आलस्य के भाव सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्थिति रहेगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कई बार छोटी-छोटी चीजें रिश्ते को प्रभावित कर देती हैं। अपने साथी को समझने के लिए समय निकालें कि क्या चीजें उन्हें मूल्यवान महसूस कराती हैं? साथी के संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करना जरूरी है। इसलिए पार्टनर के साथ कुछ अच्छे पलों को एंजॉय करने की लिए समय जरूर निकालें। चाहे उनके साथ घूमने , मूवी देखने या बस बात करने का प्लान कर रहे हों। साथी के लिए टाइम जरूर निकालें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। मिथुन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मसंयत रहने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन रही है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता के योग हैं। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। कई बार आपको परिस्थितियों पर नियंत्रण रखने की जरूरत महसूस हो सकती है, रिलेशनशिप में हर एक पहलू पर नियंत्रण रखने के बजाय परिस्थिति के अनुसार चलना सीखें। प्यार को मौका दें। आप अपने रास्ते में आने वाले खूबसूरत पलों से आश्चर्यचकित हो जाएंगे। यदि आप अपने रिश्ते में किसी चुनौती का सामना कर रहे हैं तो उनका समाधान निकालने में संकोच ना करें। कर्क राशि- मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। गहरे और सार्थक संबंधों की भावनाओं से खुद को पीछे ना हटने दें। प्यार एक खूबसूरत यात्रा होती है, जो कई उतार और चढ़ावों से भरी होती है। संभावनाओं का लाभ उठाने से आपको जीवन में समृद्धि पाने के कई अवसर मिलेंगे, जिसकी आपने कभी भी कल्पना नहीं की होगी। खुद पर भरोसा रखें। आप रिश्ते में आ रहे उतार-चढ़ाव से आसानी से निपट सकते हैं। सिंह राशि- क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा, परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सुस्वादु खानपान में रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। आज आप रिलेशनशिप में भावनात्मक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। साथी संग हर मुश्किल घड़ी में साथ रहना चाहेंगे, उनका सपोर्ट करेंगे और उन्हें किसी भी दर्द या परेशानियों से बचाना चाहेंगे। हालांकि, साथी की मदद करना और उनकी हर परेशानियों को अपना मानने में थोड़ा अंतर है। इसलिए सीमा का ध्यान रखें और भावनात्मक संतुलन को बनाए रखने का तरीकों का तलाश करें। कन्या राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। किसी राजनेता से मिलना हो सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्यार और रिलेशनशिप सिर्फ रोमांस के बारे में नहीं है। भावनात्मक कल्याण के लिए आपकी मित्रता भी उतनी जरूरी है। अपने करीबी दोस्तों से अपने विचारों को साझा करके आप अधिक बेहतर महसूस करेंगे। यह अपने रुचि के हिसाब से सोशल एक्टीविटीज में शामिल होने का अच्छा दिन है। तुला राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्म संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में वाणी पर नियंत्रण रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता होगी। लाभदायक परिणाम मिलेंगे। रोजगार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यदि आप अपने रोमांटिक रिलेशन को लेकर स्पष्ट नहीं हैं तो आज का दिन रिलेशनशिप में बड़ी स्पष्टता प्रदान करने में मदद करेगा। चाहे आप सिंगल हों या रिलेशनशिप में हों, ब्रह्मांड के संकेतों पर ध्यान दें। शायद आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो जाए जो आपको एक लगाव महसूस हो या वर्तमान साथी संग रिश्ता मजबूत होने का संकेत मिल सकता है। वृश्चिक राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति के लिए धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। अध्ययन में रुचि रहेगी। आय के कुछ नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। अपनी मन की हर बात किसी से कहने के … Read more

पुत्रदा एकादशी व्रत कथा: पद्म पुराण से”

!! सावन पुत्रदा एकादशी व्रत कथा !! युधिष्ठिर ने पूछा- मधुसूदन। श्रावण के शुक्‍ल पक्ष में किस नाम की एकादशी होती है? कृपया मेरे सामने उसका वर्णन कीजिए। भगवान् श्रीकृष्ण बोले- राजन् । प्राचीन काल की बात है, द्वापर युग के प्रारंभ का समय था, माहिष्मतीपुर में राजा महीजित् अपने राज्यका पालन करते थे, किन्तु उन्हें कोई पुत्र नहीं था; इसलिए वह राज्य उन्हें सुखदायक नहीं प्रतीत होता था। अपनी अवस्था अधिक देख राजा को बड़ी चिंता हुई। उन्होंने प्रजा वर्ग में बैठकर इस प्रकार कहा- 'प्रजाजनो! इस जन्‍म में मुझसे कोई पातक नहीं हुआ। मैंने अपने खजाने में अन्याय से कमाया हुआ धन नहीं जमा किया है। ब्राह्मणों और देवताओं का धन भी मैंने कभी नहीं लिया है। प्रजा का पुत्रवत् पालन किया, धर्म से पृथ्वी पर अधिकार जमाया तथा दुष्टों को, वे बन्धु और पुत्रों के समान ही क्यों न रहे हों, दण्ड दिया है। शिष्ट पुरुषों का सदा सम्मान किया और किसी को द्वेष का पात्र नहीं समझा। फिर क्या कारण है, जो मेरे घर में आज तक पुत्र उत्पन्न नहीं हुआ। आप लोग इसका विचार करें।' राजा के ये वचन सुनकर प्रजा और पुरोहितों के साथ ब्राह्मणों ने उनके हित का विचार करके गहन वन में प्रवेश किया। राजा का कल्याण चाहने वाले वे सभी लोग इधर- उधर घूमकर ऋषि सेवित आश्रमों की तलाश करने लगे। इतने ही में उन्हें मुनिश्रेष्ठ लोमश का दर्शन हुआ। लोमशजी धर्म के तत्त्वज्ञ, सम्पूर्ण शास्त्रों के विशिष्ट विद्वान्, दीर्घायु और महात्मा हैं। उनका शरीर लोम से भरा हुआ है। ये ब्रह्माजी के समान तेजस्वी हैं। एक-एक कल्प बीतने पर उनके शरीर का एक-एक लोम विशीर्ण होता- टूटकर गिरता है, इसलिये उनका नाम लोमश हुआ है। वे महामुनि तीनों कालों की बातें जानते हैं। उन्हें देखकर सब लोगों को बड़ा हर्ष हुआ। उन्हें निकट आया देख लोमशजी ने पूछा- 'तुम सब लोग किसलिए यहां आए हो ? अपने आगमन का कारण बताओ। तुम लोगों के लिए जो हितकर कार्य होगा, उसे मैं अवश्य करूंगा। प्रजाओं ने कहा- ब्राह्मण। इस समय महीजित् नाम वाले जो राजा हैं, उन्हें कोई पुत्र नहीं है। हम लोग उन्हीं की प्रजा हैं, जिनका उन्होंने पुत्र की भांति पालन किया है। उन्हें पुत्रहीन देख, उनके दुःख से दुःखित हो हम तपस्या करनेका दृढ़ निश्चय करके यहां आये हैं। द्विजोत्तम। राजा के भाग्य से इस समय हमें आपका दर्शन मिल गया है। महापुरुषों के दर्शन से ही मनुष्यों के सब कार्य सिद्ध हो जाते हैं। मुने। अब हमें उस उपाय का उपदेश कीजिये, जिससे राजा को पुत्र की प्राप्ति हो। उनकी बात सुनकर महर्षि लोमश दो घड़ी तक ध्यानमग्‍न हो गए। तत्पश्चात् राजा के प्राचीन जन्म का वृत्तान्त जानकर उन्होंने कहा- प्रजावृन्द! सुनो- राजा महीजित् पूर्वजन्म में मनुष्यों को चूसने वाला धनहीन वैश्य था। यह वैश्य गाँव-गाँव घूमकर व्यापार किया करता था। एक दिन जेठ के शुक्‍ल पक्ष में दशमी तिथि को, जब दोपहर का सूर्य तप रहा था, वह गांव की सीमा में एक जलाशय पर पहुंचा। पानी से भरी हुई बावली देखकर वैश्य ने वहां जल पीने का विचार किया। इतने ही में वहाँ बछड़े के साथ एक गौ भी आ पहुंची। यह प्यास से व्याकुल और ताप से पीड़ित थी; अतः बावली में जाकर जल पीने लगी। वैश्य ने पानी पीती हुई गाय को हांककर दूर हटा दिया और स्वयं पानी पीया। उसी पाप-कर्म के कारण राजा इस समय पुत्रहीन हुए हैं। किसी जन्म के – पुण्‍य से इन्हें अकण्टक राज्य की प्राप्ति हुई है।' प्रजाओं ने कहा- मुने! पुराण में सुना जाता है, कि प्रायश्चित्त रूप पुण्य से पाप नष्ट होता है; अतः पुण्य का न उपदेश कीजिये, जिससे उस पाप का नाश हो जाय। लोमशजी बोले- प्रजाजनो! श्रावण मास के शुक्‍ल पक्ष में जो एकादशी होती है, यह 'पुत्रदा के नाम से विख्यात है। वह मनोवांछित फल प्रदान करने वाली है। तुम लोग उसी का व्रत करो। यह सुनकर प्रजाओं ने मुनि को नमस्कार किया और – नगर में आकर विधिपूर्वक पुत्रदा एकादशी के व्रत का अनुष्ठान किया। उन्होंने विधिपूर्वक जागरण भी किया और उसका निर्मल पुण्य राजा को दे दिया। तत्पश्चात् रानी ने गर्भ धारण किया और प्रसव का समय आने पर बलवान् पुत्र को जन्म दिया। इसका माहात्म्य सुनकर मनुष्य पाप से मुक्त हो जाता है तथा इहलोक में सुख पाकर परलोक में स्वर्गीय गति को प्राप्त होता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

रक्षाबंधन पर श्रवण कुमार की पूजा की परंपरा सदियों से चल रही है, राजा दशरथ से जुड़ी है कथा

भोपाल हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का त्योहार काफी खास माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती हैं। यह त्योहार देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर घर में इस पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिलता है। इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। हम सभी जानते हैं कि यह पर्व मनाने से पहले रक्षाबंधन पर श्रवण कुमार की पूजा की जाती है। इस दिन सबसे पहले उनको रक्षा सूत्र अर्पित किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन श्रवण कुमार की पूजा क्यों की जाती है। आइए, जानते हैं इससे जुड़ी पौराणिक कथा।   इस कारण की जाती है श्रवण कुमार की पूजा पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि अयोध्या के राजा दशरथ ने अपने शिकार की तलाश में अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र श्रवण कुमार को तीर से मार दिया था। श्रवण कुमार की मृत्यु ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था, इसलिए उन्होंने सबसे पहले पूरी दुनिया में सावन की पूर्णिमा के दिन उनकी पूजा करने का प्रचार किया। तभी से सावन की पूर्णिमा के दिन राखी बांधने से पहले श्रवण कुमार की पूजा की जाती है। दशरथ जी ने मारा श्रवण कुमार को तीर पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन अयोध्या के राजा दशरथ जंगल में शिकार करने गए थे और उसी दिन नेत्रहीन माता-पिता का इकलौता पुत्र श्रवण कुमार भी उसी जंगल से गुजर रहा था। उनके माता-पिता को रात में प्यास लगी। श्रवण कुमार कभी अपने माता-पिता को प्यासे नहीं देख सकते थे, इसलिए वे पानी लाने के लिए जंगल के अंदर चले गए। दशरथ जी भी वहीं छुपे हुए थे और शिकार के लिए हिरण की प्रतीक्षा कर रहे थे। यह रात थी। जंगल में घना अंधेरा था, दशरथ जी आवाज सुनकर निशाना लगा रहे थे। तभी उन्हें श्रवण कुमार के जग में पानी भरने की आवाज सुनाई दी और दशरथ जी ने यह समझ कर कि यह किसी जानवर की आवाज है, तीर चला दिया। वह तीर श्रवण कुमार को लगा और उनकी मृत्यु हो गई।   राजा दशरथ ने किया था प्रचार यह देखकर राजा दशरथ बहुत दुखी हुए। उन्होंने माफी मांगी और श्रवण कुमार के माता-पिता को घटना के बारे में बताया। यह जानकर उनके माता-पिता बहुत दुखी हुए। तब दशरथ जी ने अपने अपराध का प्रायश्चित करने के लिए श्रावणी के दिन श्रवण पूजा का विश्व भर में प्रचार किया और उसी दिन से सभी सनातनी राखी के दिन श्रवण पूजा करते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60

इस साल राखी बांधने का सही समय यहां जानिए

रक्षाबंधन का पर्व सभी बहनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दौरान भाई भी अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है, और क्षमता के अनुसार उसे उपहार देता है। भारत में राखी के पवित्र पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसे रिश्तों में मिठास, विश्वास और प्रेम बढ़ाने वाला पर्व माना गया है। इसे हर साल सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। वहीं इस साल 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। माना जाता है कि इस योग में राखी बांधने से रिश्तों में मधुरता बनी रहती है। लेकिन इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल का साया भी रहेगा, और इस काल में राखी बांधना अशुभ हो सकता है। ऐसे में आइए राखी बांधने का सही समय क्या है, जान लेते हैं। भद्राकाल का समय इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्रा सुबह 5 बजकर 53 मिनट से आरंभ हो जाएगी, जो दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2024 पंचांग के अनुसार इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को दोपहर 01:30 से लेकर रात्रि 09:07 तक रहेगा। इस मुहूर्त में आप भाई को राखी बांध सकती है। राखी बांधने की सही विधि भाई की कलाई पर राखी हमेशा सही विधि से बाधंनी चाहिए। इस दौरान सबसे पहले भाई को रोली, अक्षत का टीका लगाएं। फिर भाई के दाहिने कलाई पर राखी बांधें। इसके बाद उसे मिठाई खिलाएं। फिर भाई की आरती उतारे, और उसके सुखी जीवन की कामना करें। वहीं राखी बंधवाने के बाद भाई को अपनी बहनों के चरण स्पर्श करने चाहिए। रक्षा बंधन का मंत्र येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि ,रक्षे माचल माचल:।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 81

दोपहर 01:30 बजे से रात 09.07 तक राखी बांधने का उत्तम मुहूर्त, रक्षा बंधन पर भद्रा व पंचक का साया

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र या राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहन को उम्र भर रक्षा का वचन और उपहार देता है। रक्षाबंधन पर राखी भद्रा या पंचक में नहीं बांधी जाती है। इस साल राखी के दिन भद्रा व पंचक दोनों का साया है, ऐसे में लोगों के बीच राखी बांधने के मुहूर्त को लेकर कंफ्यूजन है। राखी बांधने का बेस्ट टाइम- रक्षाबंधन कब है: हर साल सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त 2024, सोमवार को है। रक्षाबंधन पर भद्रा व पंचक का समय: रक्षाबंधन के दिन भद्रा सुबह 05 बजकर 52 मिनट से दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। पंचक शाम सात बजे से 20 अगस्त को सुबह 05 बजकर 52 मिनट तक रहेंगे। पूर्णिमा तिथि कब से कब तक: पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को सुबह 03 बजकर 04 मिनट से शुरू होगी जो कि 19 अगस्त 2024 को दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। ये हैं राखी बांधने के उत्तम मुहूर्त- रक्षाबंधन अनुष्ठान का समय – 01:30 पी एम से 09:07 पी एम रक्षाबंधन के लिये अपराह्न का मुहूर्त – 01:42 पी एम से 04:19 पी एम रक्षाबंधन के लिये प्रदोष काल का मुहूर्त – 06:55 पी एम से 09:07 पी एम राखी बांधने की विधि- राखी बांधने से पहले थाली में राखी, रोली, अक्षत व मिठाई रखें। अब भाई को दाहिने हाथ में राखी बांधे और उसे मिठाई खिलाएं। भाई की आरती उतारें और सुखद जीवन की कामना करें। राखी बंधवाने के बाद भाई को बहन का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 105

गुरुवार 15 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि- आप जिस बीमारी से पीड़ित हैं, उसके ठीक होने के संकेत दिख रहे हैं। आज पैसों से बैंक-बैलेंस भरने की संभावना है। कुछ बड़े-बुजुर्गों की सलाह से आप अच्छे मूड में रहेंगे। हो सकता है कि माता-पिता आपके प्रदर्शन से काफी खुश दिखें। किसी के साथ शहर से बाहर ट्रैवल कर सकते हैं। कुछ लोगों को विरासत में धन और संपत्ति मिलने के संकेत हैं। प्यार की तलाश करने वालों को भाग्य का साथ मिलने की संभावना है। इसलिए रोमांस से भरे दिन का आनंद लेने की तैयारी करें। वृषभ राशि- जो लोग फिटनेस मेंटेन करने की कोशिश कर रहे हैं, वे सफल होंगे। बाद में समस्याओं से बचने के लिए आपको अभी से बचत शुरू करनी होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ लोगों के लिए रोमांचक समय आने की उम्मीद है। विदेश जाने की योजनाएं बन सकती हैं। जो लोग रिजल्ट्स का इंतजार कर रहे हैं, उनकी शानदार परफॉर्मेंस सभी का दिल जीत लेगी। कुछ लोगों के लिए नए घर या नए शहर में शिफ्ट होने की संभावना है। आपके रोमांटिक सपने जल्द ही पूरी हो सकते हैं। मिथुन राशि- स्वास्थ्य संबंधी सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। जैसे ही आप अच्छी कमाई करने लगेंगे, पैसे की कोई दिक्कत नहीं होगी। आज आप काम पर कुछ नए विचार सामने ला सकते हैं। छुट्टियों की योजना बना रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन समय आने वाला है। आप संपत्ति खरीदने या बेचने के बारे में सोच सकते हैं, क्योंकि सितारे आपके फेवर में दिख रहे हैं। परिवार के साथ वक्त बिताएं। कर्क राशि- धन की कोई समस्या नहीं रहेगी और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। सही दोस्तों की संगति में आपको काम करने में मानसिक शांति मिलेगी। कर्क राशि के कुछ लोगों के लंबे अलगाव के बाद परिवार से मिलने की संभावना है। वहीं, कुछ लोग छुट्टियों पर जाने के लिए फैमिली पैकेज टूर का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। संपत्ति के मामले में कोई आपसे सलाह ले सकता है। एजुकेशन के मामले में सौंपा गया कोई असाइनमेंट तारीफ दिला सकता है। सिंह राशि– पैसों के मामले आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। कोई लाभदायक सौदा मिलने से बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल में शांति बनाए रखें। यात्रा के योग फिलहाल तो नहीं बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में मुश्किल स्थिति से निपटने में आप सक्षम रहेंगे। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होने वाली है और यह आपको खुशी और अच्छा वक्त देगी। कन्या राशि– आपको रोजाना व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आप पहले से काफी स्टेबल स्थिति में रहेंगे। नौकरी में आपको प्रतिष्ठा बढ़ाने और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने का मौका मिल सकता है। आप घर में शांति लाने की कोशिश करेंगे। कुछ लोगों को काम के चक्कर में यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। कुछ सिंह राशि के जातक घर रिनोवेट भी करा सकते हैं। अपनी पढ़ाई पर फोकस बढ़ाएं। तुला राशि– किसी विवादी मुद्दे पर आपका डीसीजन सही साबित होगा। जो लोग अभी-अभी कॉलेज से निकले हैं, उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए सोच-विचार का एक्सपर्ट की सलह लेनी चाहिए। कोई विवादित संपत्ति आपको परेशान कर सकती है, जिससे आपको किसी कानूनी मामले में फंसने की जरूरत नहीं है। बेहतर स्वास्थ्य की आपकी चाहत आपको योग की ओर आकर्षित कर सकती है। पैसों से जुड़ी दिक्कतें जल्द ही सुलझ जाएंगी। करियर में आपके काम से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वृश्चिक राशि– अच्छे निवेश का ऑप्शन आपके सामने आ सकता है। जिस किसी की आपने पहले मदद की थी, वह अब आपकी हेल्प करने के लिए आगे आ सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपका साथी प्यार करने वाला और देखभाल करने वाला होगा। विदेश यात्रा की योजना बनने की संभावना है। रियल एस्टेट संपत्ति सौदों से प्रॉफिट कमा सकते हैं। शिक्षा के मामले में आप अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। धनु राशि– किसी रिश्तेदार की सेहत में तेजी से सुधार हो सकता है। कुछ लोगों की वित्तीय स्थिति मजबूत होने वाली है। कुछ धनु राशि वालों के लिए मुनाफे में बढ़ोतरी का संकेत है। अपने पार्टनर के साथ एक छोटा ब्रेक लेने के लिए शहर से बाहर का प्लान सबसे रोमांचक साबित होगा। संपत्ति का कोई मामला, जिसे लेकर आप परेशान थे, आसानी से सुलझ जाएगा। कुछ लोगों के विवाह के योग भी हैं। मकर राशि- जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए जीवन में संतुलन और अनुशासन जरूरी है। आप पैसों के मामले में आज कुछ महत्वपूर्ण डीसीजन ले सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में आपको नए अवसर मिलने की संभावना है। आप घर में चल रही किसी बात में उलझ सकते हैं। संपत्ति के किसी मामले का फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। कुंभ राशि– हेल्थ के मामले में सावधानी बरतने से फिटनेस हासिल करने में सफलता मिलेगी। कुछ लोगों के लिए किसी योजना के माध्यम से पैसा कमाने की संभावना है। आप सभी पेंडिंग काम को निपटाने में सक्षम रहेंगे और काम पर अच्छा प्रदर्शन भी देंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, बशर्ते आप अपने दिमाग से नेगेटिविटी को दूर रखें। दोस्तों के साथ मुलाकात का योग है। एजुकेशन की बात करें तो किसी की मदद लेने से आपको दूसरों से आगे निकलने में मदद मिल सकती है। मीन राशि– स्टॉक कुछ लोगों के लिए रिसकी साबित हो सकता है। मार्केट पर कड़ी नजर रखने से अप नुकसान से बच सकते हैं। आज अपसीऑन के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में उत्साह का संकेत है। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना सबसे आनंददायक रहेगा। शिक्षा के मामले में किसी को आपकी सलाह उसके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करेगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे … Read more

भारत दर्शन: मां वैष्णो देवी घूमने से पहले जाने कहां कहां घूमे सम्पूर्ण यात्रा विडियो के माध्यम से

Bharat Darshan: Before visiting Maa Vaishno Devi, know where to visit through complete journey video.

Bharat Darshan: Before visiting Maa Vaishno Devi, know where to visit through complete journey video.