अबारधाम में संत रविदास एवं गंगा मैया की मूर्ति स्थापना, जीतू पटवारी हुए शामिल

Installation of statues of Saint Ravidas and Ganga Maiya in Abar Dham, Jitu Patwari participated छतरपुर । जिले की बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के अबारधाम में गुरुवार को श्री श्री 1008 श्री संत रविदास जी महाराज एवं गंगा मैया की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना रहा। मूर्ति स्थापना के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ आयोजन को विधिवत संपन्न किया गया। इस अवसर पर जीतू पटवारी ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समता, भाईचारा और मानवता का अमूल्य संदेश दिया है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। वहीं गंगा मैया को आस्था और पवित्रता का प्रतीक बताते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ामलहरा विधायक रामसिया भारती, सामाजिक कार्यकर्ता कलन अहिरवार, जिला पंचायत सदस्य लखन अहिरवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। संत रविदास जी का महत्व: संत रविदास जी भक्ति काल के महान संतों में से एक थे, जिन्होंने जात-पात और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने समाज में समानता और प्रेम का संदेश फैलाया। गंगा मैया का धार्मिक महत्व: गंगा मैया हिंदू धर्म में पवित्रता और मोक्ष की प्रतीक मानी जाती हैं। मान्यता है कि गंगा स्नान और पूजा से पापों का नाश होता है और जीवन में शांति व सुख की प्राप्ति होती है। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश दिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 138

पुराने चेक बाउंस मामलों में बड़ी सफलता, ₹8000 का इनामी वारंटी गिरफ्तार

Major breakthrough in old cheque bounce cases, ₹8000 reward warrantee arrested छतरपुर ! पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 4 से 3 साल पुराने चेक बाउंस के 5 अलग-अलग मामलों में वांछित ₹8000 के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले में लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस ने वर्ष 2022 के 2 और 2023 के 3 चेक बाउंस मामलों में फरार चल रहे आरोपी ऋषिकेश अत्रे को जिला बुरहानपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा 5 स्थाई वारंट जारी किए गए थे। नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। टीम में प्रधान आरक्षक कृष्ण वल्लभ सेन, आरक्षक भूपेंद्र सिंह और राम जी कुशवाहा की सक्रिय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश कर आगे की कार्यवाही की गई है। छतरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि कानून से बचना संभव नहीं है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 46

थाना मातगुवां पुलिस ने गुबरन रोड खेत में अवैध शराब संग्रह पर मारा छापा – 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

Matguwan police station raided an illegal liquor storage facility at a farm on Gubran Road – 60 liters of illicit raw liquor recovered. छतरपुर ! मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना मातगुवां पुलिस को विगत रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान गुबरन रोड वाले खेत में अवैध शराब संग्रह संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची। खेत में भूसे के ढेर में विधिवत तलाशी ली गई, 4 प्लास्टिक के डिब्बो में भरी अवैध कच्ची शराब पाई गई। चार प्लास्टिक के डिब्बो में भरी अवैध कच्ची शराब मात्रा 60 लीटर, स्टील की टंकी, गुंड कीमत करीब 12000 रुपये बरामद की गई। अवैध शराब निर्माता आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।अवैध शराब निर्माण एवं संग्रह में संलिप्त आरोपी अजुद्दी यादव पिता भगवान दास यादव निवासी ग्राम मातगुवां के विरुद्ध थाना मातगुवां में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मातगुवां उप निरीक्षक अंकुर चौबे, प्रधान आरक्षक मुकेश कुशवाहा, राजकुमार सिसोदिया, राम जी अहिरवार, राजेंद्र तिवारी, आरक्षक शैलेश सिंह, धर्मेंद्र पटेल, दिलीप की भूमिका रही। Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

एमपी गजब : गैस संकट, लेकिन रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 सिलेंडर; प्रशासन ने रात में मारा छापा

chhatarpur gas crisis administration seizes 25 lpg cylinders from retired teacher home छतरपुर ! शहर की विश्वनाथ कॉलोनी में देर रात घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन ने एक रिटायर्ड शिक्षक के घर छापेमारी कर बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, शहर में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। इसी बीच प्रशासन को सूचना मिली कि विश्वनाथ कॉलोनी में रहने वाले एक रिटायर्ड शिक्षक, जिन्हें स्थानीय लोग अहिरवार सर के नाम से जानते हैं, उनके घर में बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल छापेमारी की कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम और पुलिस बल मौके परकार्रवाई के दौरान एसडीएम और तहसीलदार कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घर की तलाशी ली तो अंदर बड़ी संख्या में घरेलू एलपीजी सिलेंडर रखे मिले। इसके बाद प्रशासन ने सिलेंडरों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की और उनकी गिनती की। मौके पर कुल 25 गैस सिलेंडर मिले, जिनमें से 22 खाली और 3 भरे हुए पाए गए। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है कि इतने सिलेंडर किस उद्देश्य से जमा किए गए थे और इन्हें कहां से लाया गया था। जमाखोरी की आशंका, जांच जारीअधिकारियों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों का इस तरह भंडारण करना नियमों के खिलाफ है और इससे गैस की कालाबाजारी की आशंका भी जताई जा रही है। मामले में गैस एजेंसियों से भी जानकारी ली जा रही है। यदि अवैध भंडारण या कालाबाजारी की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की खबर फैलते ही विश्वनाथ कॉलोनी में लोगों की भीड़ लग गई। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 73

बड़ामलहरा में एकमात्र CNG पम्प पर घटिया गैस हो रही सप्लाई

Poor quality gas is being supplied at the only CNG pump in Badamalhara. लोकेन्द्र सिंह बड़ामलहरा। नगर में एकमात्र CNG पम्प है, जो भारत पेट्रोल पंप के साथ संचालित हो रहा है। इस पंप पर घटिया क्वालिटी की CNG गैस सप्लाई किए जाने के आरोप लगे हैं। इस मुद्दे को लेकर दो दर्जन से अधिक टैक्सी चालकों ने पम्प परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।टैक्सी चालकों का कहना है कि बड़ामलहरा में सतना से सप्लाई की जा रही CNG गैस की गुणवत्ता बेहद खराब है। इस गैस से वाहनों का माइलेज (एवरेज) काफी कम हो रहा है। वहीं इसके उपयोग से इंजन और अन्य पार्ट्स भी जल्दी खराब हो रहे हैं। इससे घटिया क्वालिटी की गैस से उनकी रोज़ी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है। अडानी गैस सप्लाई की मांग प्रदर्शन कर रहे चालकों ने बताया कि पास के अन्य शहरों में अदानी गैस की सप्लाई हो रही है, जिसकी क्वालिटी बेहतर है। हैरानी की बात यह है कि अदानी गैस और यहां सप्लाई की जा रही CNG गैस का रेट लगभग एक समान है, बावजूद इसके उन्हें खराब गुणवत्ता की गैस खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।टैक्सी चालकों ने पम्प प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द अदानी गैस की सप्लाई शुरू की जाए, ताकि उन्हें बेहतर गुणवत्ता की CNG मिल सके और वाहनों की कार्यक्षमता बनी रहे। चालकों ने दी चेतावनी चालकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल पम्प प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में इस मुद्दे को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

पठिया में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौके पर मौत

Lightning wreaks havoc in Pathiya, youth dies on the spot लोकेन्द्र सिंह बड़ामलहरा। बड़ामलहरा अनुभाग के भगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पठिया में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पठिया निवासी लखन राजपूत उम्र 25 वर्ष पिता सुखदीन राजपूत मंगलवार सुबह करीब 8 बजे कठान नदी के किनारे शौच के लिए गया हुआ था। इसी दौरान मौसम में अचानक बदलाव हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आने से युवक पूरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भगवां थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60

दमोह सांसद राहुल लोधी के घर पहुंचे बड़ामलहरा जनपद पंचायत अध्यक्ष राघव राजा , सुपुत्री के आकस्मिक निधन पर जताया शोक

Badamalhara District Panchayat President Raghav Raja reached the house of Damoh MP Rahul Lodhi.  लोकेंद्र सिंह  बड़ामलहरा। बड़ामलहरा जनपद पंचायत अध्यक्ष राघव राजा ने दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी की सुपुत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। रघुराज प्रताप सिंह अपने सहयोगियों के साथ  हिंडोरिया स्थित सांसद राहुल सिंह लोधी के निज निवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर राघव राजा ने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान वातावरण शोकमय रहा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी इस आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। पूरे क्षेत्र में इस दुखद घटना को लेकर शोक की लहर व्याप्त है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 84

हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Peethadheeshwar Dhirendra Krishna Shastri of Bageshwar Dham will participate in the Hindu conference. लोकेंद्र सिंह बुंदेला /बड़ामलहरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 14 जनवरी को नगर में विशाल हिंदू सम्मेलन होगा। इसमें मुख्य रूप से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दोपहर 2 बजे शामिल होंगे। वे यहां हिंदू सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे। आयोजन समिति ने नगर परिषद के पीछे खेल मैदान में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति पदाधिकारियों ने बताया कि हिंदू नगर में विशाल हिंदू सम्मेलन होगा। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। नगर में विशेष सज्जा की जा रही है। इस सम्मेलन में नगर सहित क्षेत्र के सभी हिंदू परिवार शामिल हों, इसके लिए घर-घर अक्षत बांट कर आमंत्रित किया जा रहा है। पदाधिकारियों के अनुसार, बड़ामलहरा खंड में 13 मंडल हैं। सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरण और धार्मिक मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से मंडल के सभी गांवों में आयोजन किए जा रहे हैं। बता दें, विजयादशमी पर पथ संचलन निकाला गया था। गृह संपर्क अभियान के तहत हिंदू परिवार में पत्रक, भारत माता के स्टिकर व पंच परिवर्तन पत्रक वितरित किए गए। युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में सम्मेलन संयोजक मुकेश अग्रवाल, सह संयोजन रामगोपाल यादव, मातृ शक्ति सह संयोजिका मालती जैन, खंड संघचालक नंदकिशोर शुक्ला, अखिलेश गुप्ता, अवध विश्वकर्मा, दशरथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी शामिल हुए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 55

अनुशासन, एकता एवं भाईचारे का माध्यम है खेल: भूपेंद्र सिंह

अनुशासन, एकता एवं भाईचारे का माध्यम है खेल: भूपेंद्र सिंह

Sports is a medium of discipline, unity and brotherhood: Bhupendra Singh लोकेंद्र सिंह बुंदेला /बड़ामलहरा। ग्राम पंचायत छायन में रविवार को स्वर्गीय शंकर सिंह की पुण्य स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बड़े ही उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट्र का शुभारंभ ग्राम पंचायत कजरा के सरपंच भूपेंद्र सिंह परमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल को अनुशासन, एकता एवं भाईचारे का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है तथा नशा और अन्य कुरीतियों से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। स्व. शंकर सिंह के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह टूनार्मेंट प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा, ताकि उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाया जा सके। टूर्नामेंट में आसपास के गांवों की कई टीमों ने भाग लिया और रोमांचक मुकाबले खेले गए। पूरे कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया तथा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।इस अवसर पर रमेश शुक्ला, मोहित राय, गोविंद सेन, हरिसिंह लोधी, राममिलन लोधी सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, आयोजन समिति के सदस्य व खेल प्रेमी उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है: बालमकुंद राजपूत

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है: बालमकुंद राजपूत

Yoga is an invaluable heritage of Indian culture: Balmkund Rajput बड़ामलहरा /लोकेंद्र सिंह बुंदेला । सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल बड़ामलहरा में सोमवार को सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, आचार्यगण एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक एक साथ सूर्य नमस्कार किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बालमकुंद राजपूत ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। जो तन-मन को स्वस्थ रखने के साथ आत्मविश्वास और एकाग्रता भी बढ़ाता है। सूर्य नमस्कार से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और मानसिक संतुलन बना रहता है। इस अवसर पर राजपूत ने विद्यालय को एक कंप्यूटर सिस्टम भेंट किया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस सहयोग से विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और उनकी शैक्षणिक क्षमता में वृद्धि होगी।वहीं आचार्यगणों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह (राघव राजा), पूर्व छात्र मयंक डेवड़िया, सोमू असाटी सहित स्कूल स्टाप एवं बड़ी संख्या छात्र-छात्राएं मौजूद थीं । Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66

छतरपुर : थाना किशनगढ़ पुलिस ने ग्राम कुपी में घर से चोरी का किया खुलासा- 3 चोर गिरफ्तार

छतरपुर : थाना किशनगढ़ पुलिस ने ग्राम कुपी में घर से चोरी का किया खुलासा- 3 चोर गिरफ्तार

Chhatarpur: Kishangarh police station uncovered a theft from a house in village Kupi – 3 thieves arrested. छतरपुर ! थाना किशनगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुपी में माह सितंबर में फरियादी रामाधीन यादव के घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी संबंधी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत थाना किशनगढ़ में चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा प्रकरण की मॉनिटरिंग निरंतर की जा रही थी एवं आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था।एकत्रित साक्ष्य एवं जानकारी के अनुसार क्षेत्र में मूवमेंट संबंधित जानकारी एकत्र की गई। चोरी के दौरान संदेहियों का आपसी संपर्क पाया गया।संदेही से पूछताछ की गई। योजना बद्ध तरीके से साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा चोरी में सम्मिलित तीन आरोपी Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने थाना ईशानगर का किया निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने थाना ईशानगर का किया निरीक्षण।

Chhatarpur Superintendent of Police Agam Jain inspected Ishanagar police station. छतरपुर ! निरीक्षण के दौरान लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान प्रकरणों सहित अन्य लंबित मामलों एवं शिकायतों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु प्रकरणवार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त थाना परिसर एवं आवासीय परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही हवालात में उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों का भी निरीक्षण किया गया तथा थाने में की जा रही डिजिटल फीडिंग एवं डाटा संधारण की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाने में पदस्थ सभी पुलिसकर्मियों से संवाद किया गया, आवश्यकताएं भी जानी गई। निरीक्षण उपरांत थाना प्रभारी ईशानगर उप निरीक्षक मनोज गोयल को कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

पुलिस लाइन छतरपुर में आयोजित “तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र” कार्यक्रम- आवश्यक व्यवस्थाओं का पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण

पुलिस लाइन छतरपुर में आयोजित “तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र” कार्यक्रम- आवश्यक व्यवस्थाओं का पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण

“Stress Relief and Meditation Centre” programme organised at Police Line Chhatarpur – Superintendent of Police inspected the necessary arrangements छतरपुर । पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 21 दिसंबर 2025 को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त इकाई एवं थानों मे ध्यान कार्यक्रम का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, कार्यक्षमता में वृद्धि, सकारात्मक सोंच के विकास तथा कर्तव्य निर्वहन में एकाग्रता को सुदृढ़ करना है। आज मध्य प्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस लाइन छतरपुर परिसर में तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।उपस्थिति रजिस्टर संधारण ( उपस्थिति कर्मचारी का नाम एवं मोबाईल नंबर हार्टफुलनेस प्रशिक्षक, वालिंटियर के हस्ताक्षर सहित), आनलाइन प्लेटफार्म से जुड़ने संबंधी व्यवस्था का निरीक्षण एवं हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधियो से समन्वयक स्थापित करने , कार्यक्रम के नियमित एवं अनुशासित संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। यह कार्यक्रम जिले के समस्त थानों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक थानों से थाना स्तर पर पुलिस कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम में हार्ट फुल नेस संस्था से कोऑर्डिनेटर एवं पुलिस कोऑर्डिनेटर तथा सहभागी पुलिस कुर्मी, वॉलिंटियर उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60

पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा पुलिस लाइन में संचालित एलपीजी गैस एजेंसी का किया गया निरीक्षण

Superintendent of Police Chhatarpur inspected the LPG gas agency operating in the police line. छतरपुर । पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा आज पुलिस लाइन छतरपुर परिसर में संचालित एलपीजी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी के संचालन, सुरक्षा मानकों, भंडारण व्यवस्था एवं वितरण प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा गैस सिलेंडरों के सुरक्षित भंडारण, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों तथा कर्मचारियों द्वारा अपनाई जा रही सुरक्षा सावधानियों का अवलोकन किया गया। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन करने एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। एलपीजी गैस जैसे ज्वलनशील पदार्थों के संचालन में सुरक्षा सर्वोपरि है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन को निर्देशित किया कि नियमित रूप से उपकरणों की जांच की जाए एवं कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जाए। पुरानी एवं निष्क्रिय वस्तुओं को नष्ट किया जाए एवं उनके स्थान पर नई वस्तुओं का प्रयोग किया जाए। निरीक्षण के दौरान रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र छतरपुर पूर्णिमा मिश्रा एवं गैस एजेंसी के कर्मचारी उपस्थित रहे। Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63

छतरपुर थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल एवं 8 मोबाइल फोन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Chhatarpur police station arrested the accused with 6 stolen motorcycles and 8 mobile phones. छतरपुर ! पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली सहित अन्य थानों से चोरी संबंधी जानकारी एकत्र कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिल एवं आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही थी।पुलिस टीम को जिला अस्पताल के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल संबंधी सूचना थाना सटई क्षेत्र अंतर्गत होने की प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की गई जिला अस्पताल के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स सहित पृथक पृथक स्थान से चोरी की गई 6 मोटरसाइकिल- एचएफ डीलक्स, पैशन प्रो, टीवीएस स्पोर्ट, सीडी डीलक्स बरामद की गई। 1 मोटरसाइकिल छतरपुर जिला अस्पताल के पास से तथा अन्य 5 मोटरसाइकिल खजुराहो से 2, जटाशंकर मेला से 2 तथा 1 सागर जिले से चोरी की गई थी। आरोपी मोटरसाइकिल चोरी करने के साथ-साथ मोबाइल चोरी करने का भी काम करता था। छापामार कार्यवाही के दौरान अभियुक्त के पास से 8 मोबाइल फोन, टेक्नो, लावा, वीवो, रेडमी, रियलमी कंपनी के भी बरामद किए गए।6 मोटरसाइकिल एवं 8 मोबाइल फोन कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए बरामद कर आरोपी गजेंद्र उर्फ गर्जन सिंह बुंदेला पिता शंकर सिंह बुंदेला निवासी ग्राम मझगंवा थाना सटई को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त चोरी जैसे तीन से अधिक अपराधों में लिप्त है, अन्य थानों से मोटरसाइकिल एवं मोबाइल चोरी संबंधी जानकारी हेतु संपर्क किया जा रहा है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक वीपेंद्र चौबे, उमाशंकर शुक्ल, अवधेश चतुर्वेदी, आरक्षक सौरभ तिवारी, अभय यादव, आशीष खरे, सत्येंद्र यादव, नरेश सिंह, संदीप एवं पुलिस टीम की भूमिका रही। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 70

“न्याय पथ अभियान” के तहत थाना सरवई पुलिस ने 4 वर्ष पुराने दुष्कर्म के प्रकरण में फरार आरोपी ₹10000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

“न्याय पथ अभियान” के तहत थाना सरवई पुलिस ने 4 वर्ष पुराने दुष्कर्म के प्रकरण में फरार आरोपी ₹10000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Under the “Nyay Path Abhiyan”, Sarwai police station arrested the absconding accused carrying a reward of ₹10,000 in a 4-year-old rape case. छतरपुर। एसपी अगम जैन के निर्देशन में कई वर्षों से लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया जा रहा जिला स्तरीय “न्याय पथ अभियान”। “न्याय पथ अभियान” के तहत थाना सरवई के 4 वर्ष पुराने वर्ष 2021 के दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट प्रकरण में फरार ₹10000 के इनामी आरोपी रवि भुर्जी पिता मंगी प्रसाद भुर्जी निवासी ग्राम नांद को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरवई उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव, आरक्षक पवन, प्रवीण की भूमिका रही। “न्याय पथ अभियान” के तहत पूर्व में थाना नौगांव पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने अपहरण, दुष्कर्म के प्रकरण के आरोपी, 17 वर्ष पुराने हत्या के प्रयास प्रकरण के आरोपी, थाना बमीठा पुलिस द्वारा 14 साल पुराने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के फरार आरोपी, मातगुवां पुलिस द्वारा 10 साल पुराने लूट एवं एनडीपीएस के आरोपी, जुझार नगर पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने छेड़छाड़ तथा 3 वर्ष पुराने मारपीट अवैध हथियार के आरोपी, बिजावर पुलिस द्वारा 7 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी, थाना गौरिहार पुलिस द्वारा 17 वर्ष पुराने चोरी के आरोपी, थाना गढ़ी मलहरा पुलिस द्वारा 17 साल पुराने धोखाधड़ी प्रकरण के आरोपी तथा थाना ओरछा रोड पुलिस द्वारा 21 एवं 20 साल पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी सहित 660 से अधिक प्रकरणों के 8 लाख रुपये से अधिक के इनामी आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए पुलिस लगातार चला रही है अभियान। Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 83

छतरपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य मार्गों, होटल एवं ढाबों पर की जा रही सघन चेकिंग

Keeping in view the security and traffic system, Chhatarpur Police is conducting intensive checking on main roads, hotels and dhabas. छतरपुर । पुलिस द्वारा जिले में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु मुख्य मार्गों, बस स्टैंड, होटल तथा ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु यह अभियान लगातार जारी है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, सामान एवं दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही होटल एवं ढाबा संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में आने-जाने वालों का रजिस्टर अनिवार्य रूप से मेंटेन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। रात्रि गश्त एवं रोड पेट्रोलिंग टीमों द्वारा भी मुख्य मार्गों पर वाहन चेकिंग एवं निगरानी बढ़ाई गई है जिससे सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 84

छतरपुर में खाद संकट! तहसीलदार ने महिला किसान को जड़ा थप्पड़, भड़के किसानों ने जाम की सड़क

छतरपुर में खाद संकट! तहसीलदार ने महिला किसान को जड़ा थप्पड़, भड़के किसानों ने जाम की सड़क

Fertilizer crisis in Chhatarpur! Tehsildar slaps woman farmer, enraged farmers block road छतरपुर ! कृषि उपज मंडी में बुधवार सुबह खाद वितरण को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया. कई दिनों से जारी खाद की कमी के बीच बड़ी संख्या में किसान सुबह-सुबह मंडी पहुंचे थे, लेकिन अव्यवस्था और धीमी गति से चल रहे वितरण कार्य की वजह से लोग आक्रोशित हो उठे. इसी बीच, नायब तहसीलदार रितु सिंघई ने एक महिला किसान को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है. खाद की कमी के कारण पिछले कुछ दिनों से किसान परेशान थे. बुधवार को सुबह लगभग 1,500 की संख्या में किसान मंडी परिसर में खाद लेने पहुंचे थे, लेकिन काउंटरों की संख्या कम होने और प्रक्रिया धीमी रहने के कारण लंबी कतारें बन गईं. इंतज़ार से नाराज़ किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया और देखते ही देखते भीड़ सटई रोड पर उतर आई. गुस्साए किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. किसानों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजीसूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और किसानों को समझाइश देने के बाद जाम को खुलवाने में सफलता पाई. लेकिन जैसे ही भीड़ शांत होने लगी, उसी दौरान एक और विवाद खड़ा हो गया. इसी दौरान कथित रूप से नायब तहसीलदार द्वारा एक किसान युवती को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई, जिसका वीडियो वायरल होते ही किसानों में आक्रोश और बढ़ गया. किसान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. वहीं भारी तनाव को देखते हुए मंडी परिसर में प्रशासन और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. खाद के लिए लग रही लंबी लाइनकिसानों का आरोप है कि वे अपनी जरूरत की खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, और जब शिकायत करते हैं तो उनके साथ अभद्रता और मारपीट की जाती है. एक किसान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि किसानों को खाद की जगह मारपीट मिलेगी, तो वे न्याय के लिए कहां जाएंगे? वीडियो वायरल होने के बाद मंडी परिसर की स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच कराई जाएगी और यदि किसी अधिकारी द्वारा अनुशासनहीनता या दुर्व्यवहार पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान इटौरा रोड से अवैध हथियार 315 बोर देशी कट्टा एवं कारतूस सहित आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार

During the area visit, the police arrested a habitual criminal from Itaura Road with illegal weapons, 315 bore country-made pistol and cartridges. छतरपुर । पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। विगत दिनों में छतरपुर जिले में 476 से अधिक आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों में छापामार कार्यवाही भी है। थाना गौरिहार पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान गौरिहार इटौरा रोड में अवैध हथियार सहित संदिग्ध की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान इटौरा  रोड  पहुंची। पुलिस को देखकर संदेही ने भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने संदेही को पकड़ा। तलाशी लेने पर अवैध 315 बोर का देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस मिला, बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी उदयभान द्विवेदी पिता रामशरण द्विवेदी निवासी गौरिहार, जिला छतरपुर के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपी हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, अवैध हथियार जैसे 17 अपराधों में लिप्त है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुशनगर  नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक संदीप दीक्षित , उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मरकाम, आरक्षक अनिल शर्मा, अनिल यादव एवं पुलिस टीम की भूमिका रही। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 204

थाना बमनौरा पुलिस की अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, 20 पेटी, 180 लीटर अवैध शराब बरामद

थाना बमनौरा पुलिस की अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, 20 पेटी, 180 लीटर अवैध शराब बरामद

Major action by Bamnoura police station against illegal liquor mafia, 20 boxes, 180 liters of illegal liquor recovered. छतरपुर। माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विगत महीनों में एनडीपीएस में 95 प्रकरण एवं आबकारी में 2000 से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं। 52 कुंतल से अधिक अफीम के पौधे, 1000 किग्रा से अधिक गांजा, 5 सैकड़ा से अधिक शीशी नशीली सिरप, 1100 से नशीली टैबलेट, 200 से अधिक इंजेक्शन, स्मैक, 18000 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की गई है। थाना बमनौरा पुलिस को विगत दिवस पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम डोंगरपुर में अवैध शराब संग्रह संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची। एक बाड़े में विधिवत तलाशी ली गई, टीन शेड के नीचे भूसे में ढकी अवैध शराब पाई गई। 20 पेटी अवैध शराब मात्रा करीब 180 लीटर कीमत करीब 80000 रुपये बरामद की गई।अवैध शराब में संलिप्त फरार आरोपी लाखन सिंह पायक निवासी ग्राम डोंगरपुर के विरुद्ध थाना बमनौरा में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपी लाखन सिंह मारपीट के अपराध में पूर्व से लिप्त है। फरार आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमनौरा उपनिरीक्षक शिशिर तिवारी, उनि दौलत सिंह, प्रधान आरक्षक राम मिलन, आरक्षक विनीत जैन, सुरेंद्र रजक, उमाशंकर, रवि शंकर यादव एवं टीम की भूमिका रही। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

छतरपुर- सभी गर्भवती महिलाओं की अनमोल पोर्टल में एंट्री हो : कलेक्टर पार्थ जैसवाल

Chhatarpur- All pregnant women should be entered in the Anmol portal: Collector Parth Jaiswal छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, सीएमएचओ डॉक्टर आर.पी. गुप्ता सहित डॉक्टर, बीएमओ बीपीएम, बीसीएम अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे। कलेक्टर  जैसवाल ने मैटरनल हेल्थ की समीक्षा करते हुए अनमोल पोर्टल में कुछ गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन समग्र आईडी नहीं होने की वजह से नहीं होने पर बक्सवाहा बीएमओ को कड़ी फटकार लगाई और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही बीसीएम की एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा सीईओ जनपद के निरंतर संपर्क में रहें और आशाओं को कार्य में लगाएं। उन्होंने कहा लापरवाही बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन की पोर्टल में कम एंट्री होने पर बड़ामलहरा बीएमओ की वेतन वृद्धि रोकने संबंधी कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं छतरपुर ग्रामीण एवं शहरी बीएमओ को हाई रिस्क महिलाओं का मैनेजमेंट नहीं होने पर 1 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी बीएमओ को हाई रिस्क महिलाओं के चिन्हांकन के विशेष निर्देश दिए।  कलेक्टर ने ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए बड़ामलहरा सहित अन्य ब्लॉकों को चतुर्थ एएनसी चैकअप बढ़ाने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने सरबई, बारीगढ़, गौरिहार, बाजना और बक्सवाहा में भी ज्यादा से ज्यादा एएनसी चैकअप कैम्प आयोजित करने एवं घुवारा पीएचसी पर भी कैम्प लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा डिलीवरी के संबंध में शासकीय एवं प्राइवेट अस्पतालों का डेटा एचआईएमएस एवं अनमोल पोर्टल में प्रमुख रूप से अपडेट हो। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं की ईकेवायसी और डीबीटी शतप्रतिशत कराने के निर्देश दिए।  एएनएम की वेतन वृद्धि रोकने, आशा को हटाने एवं 108 एम्बुलेंस पर पेनाल्टी के निर्देश कलेक्टर ने दो गर्भवती महिलाओं की लापरवाही के कारण मृत्यु होने के संबंध में संबंधित पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। पहला प्रकरण भूरी आदिवासी ग्राम ब्रजपुरा किशनगढ़ दो घंटे विलंब से 108 पहुंचने के संबंध में एमडी को पेनाल्टी लगाने के संबंध में पत्र लिखने के निर्देश दिए। साथ ही एएनसी चैकअप नहीं करने पर एएनएम की वेतन वृद्धि रोकने एवं आशा कार्यकर्ता की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम चौपरा बक्सवाहा पूनम आदिवासी का प्लेसेंटा न निकलने से मृत्यु हो जाने के संबंध में सीएमएचओ को बीएमओ और बीसीएम की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसएनसीयू और पीआईसीयू और लो बर्थ एवं लिंगानुपात की समीक्षा करते हुए यूविन पोर्टल में एंट्री बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजनगर अंतर्गत टीकाकरण कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने एनसीडी स्क्रीनिंग में लवकुशनगर एवं राजनगर में खराब स्थिति होने पर प्रोग्रेस बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही लवकुशनगर बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सीएचओ पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज की स्क्रीनिंग बढ़ाएं।  कलेक्टर ने टीबी स्क्रीनिंग के संबंध में लापरवाही पर राजनगर बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही गौरिहार, लवकुशनगर एवं राजनगर के टीबी प्रभारी एवं डीटीओ की तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने निक्षय पोषण योजना में गौरिहार, बिजावर और बक्सवाहा में डीबीटी की कम प्रोग्रेस होने पर बढ़ाने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने नो फंग्शनल डिलीवरी प्वाइंट की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्टाफ की पदस्थापना के संबंध में अन्य जगह के स्टाफ की ड्यूटी लगाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही पदस्थापना होने के बाद भी कार्य में लापरवाही करने पर कर्री के डॉक्टर पर कार्यवाही का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।  कलेक्टर जैसवाल ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतकर्ता से स्वयं बात कर शिकायतों को संतुष्टि से बंद करने की निर्देश दिए।  कलेक्टर ने बड़ामलहरा, बिजावर,  लवकुशनगर बीएमओ को सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग के संबंध में जानकारी नहीं होने पर एक-एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जो बीएमओ पिछले 6 महीने से लगातार सी एवं डी ग्रेड में आ रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भेजें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 98

रामटोरिया विद्यालय में विकास की नई पहचान — पेवर ब्लॉक से निखरा स्कूल परिसर, बच्चों और ग्रामीणों ने जताया आभार

रामटोरिया विद्यालय में विकास की नई पहचान — पेवर ब्लॉक से निखरा स्कूल परिसर, बच्चों और ग्रामीणों ने जताया आभार

Ramtoria School celebrates its new development: Paver blocks enhance the school campus, and children and villagers express their gratitude. बड़ा मलहरा। ग्राम पंचायत रामटोरिया में इन दिनों विकास कार्यों की गूंज है। जनपद पंचायत की सीमा में स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामटोरिया के परिसर में बस स्टैंड के पास पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य तेज़ी से जारी है। इस कार्य की गुणवत्ता और सुंदरता की चारों ओर सराहना की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले हल्की सी बारिश में ही स्कूल परिसर कीचड़ से भर जाता था। बच्चों का आना-जाना मुश्किल हो जाता था। इस समस्या को बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमति खेमाबाई अहिरवार के सामने रखा था। बच्चों की बात को गंभीरता से लेते हुए श्रीमति खेमाबाई अहिरवार ने इस मुद्दे को ज़िला पंचायत की बैठक में प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद यह कार्य मंजूर हुआ। अब बीते 5-6 दिनों से विद्यालय परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य लगातार चल रहा है। आधे से अधिक काम पूरा हो चुका है और परिसर अब स्वच्छ, आकर्षक और व्यवस्थित दिखने लगा है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और ग्रामीणों ने कहा कि इस काम से विद्यालय की सुंदरता और उपयोगिता दोनों बढ़ गई हैं। बारिश में अब बच्चों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। छात्रों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमति खेमाबाई अहिरवार और ग्राम पंचायत रामटोरिया की सरपंच श्रीमति बबली आदिवासी का धन्यवाद किया। “अब हमारा स्कूल शहरों की तरह सुंदर लग रहा है, और बारिश में फिसलने की चिंता भी नहीं रहेगी।” — छात्रों ने खुशी जाहिर की। इस पहल ने न केवल बच्चों की परेशानी दूर की है बल्कि ग्राम पंचायत रामटोरिया को एक आदर्श पंचायत के रूप में पहचान भी दिलाई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92

रेत माफिया का तांडव : माइनिंग टीम पर हमला, अधिकारी को धक्का देकर ट्रैक्टर ले भागे

रेत माफिया का तांडव : माइनिंग टीम पर हमला, अधिकारी को धक्का देकर ट्रैक्टर ले भागे

Sand mafia’s rampage: Attack on mining team, pushed the officer and ran away with the tractor छतरपुर। अवैध रेत खनन रोकने गई माइनिंग विभाग की टीम पर मंगलवार शाम माफियाओं ने हमला कर दिया। पन्ना रोड पर पकड़ में आई रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाने के लिए दर्जनों लोग पहुंच गए और टीम को घेरकर अधिकारी पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, सैनिक को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकले। जानकारी के अनुसार, माइनिंग टीम ने जब चालक से दस्तावेज मांगे तो वह कोई कागज नहीं दिखा सका। कार्रवाई के तहत ट्रैक्टर को जब्त कर सैनिक को थाने ले जाने के लिए भेजा गया। इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को जबरन छुड़ाकर फरार हो गए। बाद में बालू को बीच सड़क पर खाली कर दिया गया।घटना के बाद देर रात सिविल लाइन थाने में उपेंद्र यादव, विमलेश यादव, गजराज यादव और तनु यादव के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, हमला और अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गई है। थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 89

बड़ा मलहरा: विधायक सुश्री रामसिया भारती मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

Bada Malhara: MLA Ms. Ramsiya Bharti participated in the Matki breaking program, listened to the problems of the villagers छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक सुश्री रामसिया भारती मंगलवार को नवीन फुटवारी पहुंचीं, जहां उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा आयोजित मटकी फोड़ (दधी लीला) कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लिया। https://www.facebook.com/100095277861256/posts/809389495580305/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी कई शिकायतें उनके सामने रखीं। इस पर सुश्री भारती ने आश्वासन दिया कि वह संबंधित विभागों से बात कर इन समस्याओं का समाधान कराने का पूरा प्रयास करेंगी। गांव के लोगों ने विधायक का स्वागत किया और पारंपरिक माहौल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 118

छतरपुर का गौरव: धुबेला की ऐतिहासिक धरोहरें और महाराजा छत्रसाल की विरासत

छतरपुर का गौरव: धुबेला की ऐतिहासिक धरोहरें और महाराजा छत्रसाल की विरासत

Pride of Chhatarpur: Historical heritage of Dhubela and legacy of Maharaja Chhatrasal छतरपुर ! Maharaja Chhatrasal in Chhatarpur मध्यप्रदेश का छतरपुर जिला न केवल प्राकृतिक सौंदर्य बल्कि अपने गौरवशाली इतिहास के लिए भी जाना जाता है। यही वह भूमि है जहां वीर योद्धा महाराजा छत्रसाल ने मुगलों के खिलाफ संघर्ष कर बुंदेलखंड में स्वतंत्र राज्य की स्थापना की थी। उनकी राजधानी रहा धुबेला गांव, आज भी अतीत की कहानियां समेटे खड़ा है। बुंदेलखंड में छत्रसाल का साम्राज्य Maharaja Chhatrasal in Chhatarpur 17वीं शताब्दी में स्थापित धुबेला गांव, महाराजा छत्रसाल की वीरता, कला और प्रेम का साक्षी है। कहा जाता है कि छत्रसाल ने मुगल सम्राट औरंगजेब को परास्त कर अपना स्वतंत्र राज्य खड़ा किया था। यही कारण है कि बुंदेलखंड की धरती पर आज भी उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। Read more: कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण अध्यक्ष ने रखा लक्ष्य, ग्राउंड जीरो तक पहुंचेगा संगठन अद्भुत धरोहरें और स्थापत्य कला धुबेला की ऐतिहासिक धरोहरें आज भी अपनी भव्यता से लोगों को आकर्षित करती हैं। इनमें छत्रसाल महल, रानी कमलापति स्मारक, मस्तानी महल, हृदय शाह महल और शीतल गढ़ी प्रमुख हैं। धुबेला का ऐतिहासिक महत्व Maharaja Chhatrasal in Chhatarpur इतिहासकार मानते हैं कि धुबेला केवल छत्रसाल की राजधानी ही नहीं, बल्कि उनकी कर्मभूमि भी थी। यहां की धरोहरें न केवल स्थापत्य की उत्कृष्टता दिखाती हैं, बल्कि बुंदेलखंड की संस्कृति और वीरता की गाथा भी सुनाती हैं। छतरपुर का धुबेला गांव आज भी पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है। महाराजा छत्रसाल की गाथा, मस्तानी और बाजीराव की कहानी, तथा रानी कमलापति का स्मारक—ये सभी मिलकर बुंदेलखंड की पहचान को और भी मजबूत बनाते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 102

बुंदेलखंड में विकास कार्यों से नौगांव शहर व वार्डो की बदली तस्वीर.!!

The picture of Naugaon city and wards has changed due to development work in Bundelkhand.!! छतरपुर ! बुंदेलखंड में विकास कार्यों से शहरों में प्रगति हो रही है । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की नगर पालिका परिषद नौगांव विकास की ओर अग्रसर है, उपयंत्री आलोक जायसवाल शहर के विकास में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं । इतना ही नहीं सड़कों और नलियों की सफाई, जल आपूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और बुनियादी ढांचे के विकास में भी योगदान दे रहे हैं । नगर पालिका परिषद नौगांव में उपयंत्री आलोक जायसवाल सड़कों और अन्य बुनियादी कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण करवाते हैं। नगरवासियों को राज्य व केंद्र की प्रत्येक योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है । नगर में चारो और निर्माण कार्य अनवरत जारी है। सरकार की प्रत्येक योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। उपयंत्री आलोक जायसवाल द्वारा कार्य योजना में करोड़ों के विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। शहर के वार्डों में पहुंचकर जन समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है । नगर पालिका परिषद नौगांव के उपयंत्री आलोक जायसवाल ने बताया कि शासन के माध्यम से बड़े प्रोजेक्ट नगर में प्रस्तावित किए जाने की संभावना है । केंद्र एवं राज्य सरकार के शासकीय प्रोजेक्ट से नगर पालिका परिषद नौगांव में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे । नवीन कार्यों का कायाकल्प किया जा रहा हैं। शहर में साफ सफाई स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों व जन शिकायतों का भी तत्काल निराकरण किया जा रहा है । आज नगर में कोई भी शिकायत पेंडिंग नहीं है l जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिल रहा है, शहर में विकास कार्य प्रगति पर है ! Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 181

चिरोला गांव में नरवाई की आग से मचा तांडव: 12 घर खाक, महिला की दर्दनाक मौत, विधायक ने किया दौरा

Fire caused havoc in Chirola village due to stubble fire: 12 houses destroyed, woman died a painful death, MLA visited छतरपुर ! जिले की घुवारा तहसील के ग्राम पंचायत रामटौरिया से लगे चिरोला और छुल्ला गांव में शनिवार को नरवाई की आग ने भीषण तबाही मचाई। तेज़ आंधी के साथ खेतों में लगी आग ने देखते ही देखते रिहायशी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। चिरोला गांव में आग से 12 घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए, वहीं एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग झुलसकर घायल हो गए। https://www.facebook.com/100095277861256/posts/691908000661789/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v ग्रामीणों के अनुसार, उनके घरों में रखी पूरी गृहस्थी – गेहूं, भूसा, कपड़े, पैसे, अनाज और अन्य जरूरी सामग्री – सब कुछ जलकर राख हो गया। कुछ मवेशी भी इस आग की चपेट में आकर मारे गए। गांव का दृश्य किसी लंका-दहन से कम नहीं रहा। जैसे ही क्षेत्रीय विधायक सुश्री रामसिया भारती को घटना की जानकारी मिली, वे तत्काल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की, शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और अधिकारियों से बात कर जरूरी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने प्रशासन से त्वरित राहत पहुंचाने की भी मांग की। पीड़ितों की पीड़ा बयान करते हुए एक ग्रामीण ने कहा, “साहब, मैं कुछ नहीं कर पाया। सब कुछ मेरी आंखों के सामने जलता रहा।” यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि हर साल नरवाई जलाने से होने वाली इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम कब उठाए जाएंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 259

छतरपुर : फर्जी डॉक्टरों पर गिरी गाज: बिना डिग्री चला रहे क्लीनिक सील, मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत FIR दर्ज

Chhatarpur: Action taken against fake doctors: Clinics running without degrees sealed, FIR lodged under Medical Council Act छतरपुर : जिले में फर्जी और अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर गौरीहार में बिना डिग्री चल रहे पाल क्लीनिक को एसडीएम ने सील कर दिया। वहीं, जिलेभर में 10 अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की गई है। गौरीहार में पाल क्लीनिक का संचालन बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री के किया जा रहा था। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर क्लीनिक को सील कर दिया। यह कार्रवाई स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। क्लीनिक संचालक के खिलाफ मेडिकल काउंसिल एक्ट 1987 की धारा 24 के तहत FIR दर्ज की गई है। सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता ने बताया कि जिलेभर में लगातार फर्जी डॉक्टरों और अवैध चिकित्सा सेवाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब तक इन स्थानों पर हुई कार्रवाई- छतरपुर शहर: सिंह क्लीनिक और सकील क्लीनिक सील राजनगर: भपका का पटेल क्लीनिक और बसारी का शिवशक्ति क्लीनिक बंद नौगांव (हरपालपुर): लाइफ हेल्थ केयर क्लीनिक सील लवकुशनगर: बसंतपुर चौराहे का एक अवैध क्लीनिक बंद बकस्वाहा: चांदसी और खान क्लीनिक पर भी कार्रवाई जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 132

छतरपुर: प्रशासन ने अंबेडकर मूर्ति हटाई: नाराज समाज ने नहीं मनाई जयंती; भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट पर धरने की चेतावनी दी

Chhatarpur: Administration removed Ambedkar statue: Angry community did not celebrate birth anniversary; Bhim Army warned of sit-in at Collectorate कार्यकर्ता बोले- मूर्ति को स्थापित करने तक धरना प्रदर्शन बंद नहीं होगा। छतरपुर । हरपालपुर में रविवार रात प्रशासन ने बिना अनुमति स्थापित की गई अंबेडकर की मूर्ति हटा दी। इससे नाराज बहुजन समाज और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बाबा साहेब की जयंती नहीं मनाई। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरने की चेतावनी दी है। दरअसल रविवार दोपहर करीब 2 बजे बहुजन समाज और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने स्थित पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी थी। पूर्व जनपद सदस्य गीता अहिरवार के नेतृत्व में करीब दो सौ महिला-पुरुष इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यकर्ता मूर्ति हटाने को नहीं हुए तैयार करणी सेना और बजरंग दल की सूचना पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। तहसीलदार रंजना यादव, नगर परिषद सीएमओ महादेव अवस्थी और नगर निरीक्षक पुष्पक शर्मा ने बिना अनुमति मूर्ति स्थापना पर आपत्ति जताई। बसपा जिलाध्यक्ष डीडी अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष केडी अहिरवार, अजाक्स छतरपुर और भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र अहिरवार मूर्ति हटाने को तैयार नहीं हुए। नाराज लोगों ने बाबा साहेब की जयंती नहीं मनाई एसडीएम और नौगांव एसडीओपी अमित मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल वर्मा ने जयंती मनाने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी। लेकिन रविवार की देर रात प्रशासन ने मूर्ति हटवा दी। इस कार्रवाई से नाराज होकर समाज के लोगों ने सोमवार को बाबा साहेब की जयंती नहीं मनाई। कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन जारी  भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र अहिरवार ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। बहुजन समाज और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर गुस्से में हैं। उन्होंने आने वाले दिनों में कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बिना अनुमति की थी मूर्ति की स्थापना  हरपालपुर टीआई पुष्पक शर्मा ने बताया कि शनिवार को बिना अनुमति के कुछ लोगों ने थाने के सामने बाबा साहब की मूर्ति स्थापित की थी देर रात एसडीएम की समझइस के बाद मूर्ति को हटा दिया था मैं जरूरी काम से फील्ड में था। अभी कोई विवाद की स्थिति नहीं है मामला शांत है। पुलिस सभी लोगों पर नजर बनाए हुए हैं। SDM बोले- राष्ट्र के गौरव की मूर्ति ऐसे स्थापित करना गलत  नौगांव एसडीएम जीएस पटेल ने बताया कि समाज के लोगों को समझाएं दी जा रही है कि बाबा साहब राष्ट्र के गौरव हैं। इस प्रकार से उनकी मूर्ति को स्थापित करना उचित नहीं है। नगर परिषद से इनका प्रस्ताव पास हो चुका है महिला कलेक्टर साहब से बात की है 2 महीने के अंदर प्रकिया फॉलो करके ससम्मान बाबा साहब की मूर्ति स्थापित की जाएगी। ‘इन लोगों पर FIR होनी चाहिए’ वहीं पूर्व जिला मंत्री और भाजपा पूर्व पार्षद मातादीन अहिरवार ने कहा कि बिना परमिशन की मूर्ति स्थापित करना गलत है। उन्होंने कहा कि 70 प्रतिशत लोग उत्तरप्रदेश से हैं, मध्यप्रदेश के लोग यहां नजर नहीं आ रहे। जानबूझकर प्रोग्राम को विवादित बनाने के लिए षड्यंत्र रचा है। ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज होना चाहिए नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 102

छतरपुर :क्या भीमकुंड नष्ट होने की कगार पर, इतिहास में पहली बार छतरपुर की धरोहर भीमकुंड के पानी का जलस्तर बहुत तेजी से नीचे गिर रहा 

Chhatarpur: Is Bhimkund on the verge of destruction? For the first time in history, the water level of Chhatarpur’s heritage Bhimkund is falling very fast  छतरपुर। धरोहर भीमकुंड इन दिनों खाली होता जा रहा है। भीमकुंड के इतिहास में यह पहली घटना है। कुंड में पानी 12 फीट नीचे पहुंच गया है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि उनकी जानकारी में आज तक भीमकुंड इतना खाली कभी नहीं हुआ। इसके अलावा भीमकुंड आश्रम में रहने वाले सभी साधु संतों ने भी यही बात कही। बाजना सहित आस पास के गांवों में कुओं का जलस्तर भी गिर गया है। छतरपुर जिले के बाजना गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में प्राचीन धार्मिक स्थल भीमकुंड स्थित है। स्थानीय लोगों की मानें तो गुफा के अंदर स्थित भीमकुंड बुंदेलखंड के ऋषियों, मुनियों, तपस्वियों एवं साधकों की तपोस्थली रही है। इस स्थल पर अथाह जलकुंड वैज्ञानिक शोध का केंद्र भी बना हुआ है। आश्चर्य की बात तो यह है कि वैज्ञानिक इस जल कुंड में कई बार गोताखोरी करवा चुके हैं, लेकिन इस जल कुंड की थाह अभी तक कोई नहीं पा सका। गोताखोर 100 फीट तक नीचे ही जा पाए थे। तेज लहरों के कारण उन्हें वापस आना पड़ा था। यहां विष्णु-लक्ष्मीजी के मंदिर के समीप एक और प्राचीन मंदिर स्थित है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 105

बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं को मिली नई सुविधा: राम दरबार के पास स्टेट बैंक ने लगाए दो एटीएम, जल्द खुलेगी बैंक शाखा

Devotees get new facility in Bageshwar Dham: State Bank installed two ATMs near Ram Darbar, bank branch will open soon छतरपुर। बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने दो एटीएम शुरू किए हैं। राम दरबार के पास लगाई गई इन मशीनों से अब श्रद्धालु आसानी से निकाल सकेंगे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने एटीएम का उद्घाटन फीता काटकर किया। भारतीय स्टेट बैंक के भोपाल वृत्त के महाप्रबंधक अजिताभ पारासर ने कहा कि बागेश्वर धाम की महिमा विश्वभर में फैली है। यहां दुनियाभर से लोग बालाजी और महाराजश्री के दर्शन के लिए आते हैं। यूपीआई और ऑनलाइन लेनदेन के बावजूद कई बार नकद की जरूरत पड़ती है। खासकर धार्मिक स्थलों में यह आवश्यकता और भी अधिक होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। महाप्रबंधक ने यह भी बताया कि निकट भविष्य में बागेश्वर धाम में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा भी खोली जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को बैंकिंग सेवाओं का और बेहतर लाभ मिल सकेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 98

विधायक सुश्री रामसिया भारती ने बड़ामलहरा कन्या विद्यालय में किया प्रवेश दिवस का शुभारंभ

MLA Ramsiya Bharti inaugurated the admission day at Badamalhara Girls School छतरपुर: जिले की बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुश्री रामसिया भारती द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़ामलहरा में नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभिक प्रवेश दिवस के अवसर पर विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों, शिक्षिकाओं और छात्राओं से मुलाकात कर उनकी शैक्षणिक स्थिति और आवश्यकताओं की जानकारी ली। शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल विधायक रामसिया भारती ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा ही आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की कुंजी है। उन्होंने छात्राओं को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य-निर्धारण के महत्व को समझाते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय की सुविधाओं पर चर्चा विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों से चर्चा करते हुए उन्होंने स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और छात्राओं की जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। MLA Ramsiya Bharti inaugurated बालिका शिक्षा पर विशेष जोर विधायक ने बालिका शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार और समाज को मिलकर लड़कियों की शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा और करियर निर्माण के लिए प्रेरित किया। विधायक रामसिया भारती का यह दौरा विद्यालयी शिक्षा को प्रोत्साहित करने और छात्राओं को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा की शक्ति को पहचानने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। Read more: लाइफस्टाइल- गर्मियों में फायदेमंद गन्ने का जूस: लू से बचाए, शरीर को रखे हाइड्रेटेड, डाइटीशियन से जानें किन्हें नहीं पीना चाहिए Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 265

छतरपुर: जमीन पर बैठकर घंटों इंतजार करते मरीज: जिला अस्पताल में समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर; परिजन प्राइवेट क्लीनिकों में ले जाने को मजबूर 

Chhatarpur: Patients wait for hours sitting on the ground: Doctors did not reach the district hospital on time; relatives forced to take them to private clinics  छतरपुर। जिला अस्पताल में गुरुवार को मरीजों को परेशान होना पड़ा। बताया गया कि डॉक्टर समय पर नहीं आए जिसकी वजह से उन्हें घंटे भर तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में ओपीडी के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे का समय है लेकिन सुबह 10 बजे तक कोई भी डॉक्टर नहीं पहुंचा। महिला ओपीडी, बाल एवं शिशु रोग, नेत्र रोग और मेडिसिन विभाग में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा। कई मरीज 100 किलोमीटर दूर से इलाज के लिए आए थे। गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और बुजुर्ग मरीजों को जमीन पर बैठना पड़ा। फोन पर सूचना मिलने के बाद नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.एल. अहिरवार 10 बजे ओपीडी में पहुंचे और इलाज शुरू किया। मरीजों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर सरकारी अस्पताल की ओपीडी में समय पर नहीं आते, लेकिन अपने प्राइवेट क्लीनिकों पर महंगी दरों पर इलाज करते हैं। सीएमएचओ आर.पी. गुप्ता ने जांच का आश्वासन दिया है। एसडीएम अखिल राठौर ने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी इसी तरह की शिकायतों पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने चार डॉक्टरों को नोटिस जारी किया था और एक डॉक्टर आर.के. धमनियों को निलंबित किया था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 90

छतरपुर: अंबेडकर की मूर्ति चोरी: तीन दिन पहले ही हुई थी स्थापना; ग्रामीण बोले- गांव के दबंग जमीन कब्जाना चाहते हैं

Chhatarpur: Ambedkar’s statue stolen: It was installed just three days ago; Villagers said that the village bullies want to occupy the land छतरपुर । बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की चोरी हो गई। घटना गढ़ीमलहरा के बारी गांव में बुधवार रात की है। आज सुबह मूर्ति नहीं दिखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। एएसपी विदिता डांगर ने बताया कि ग्रामीणों ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं। पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रहवासी जयप्रकाश ने बताया, कुछ लोग पहले से ही मूर्ति स्थापना का विरोध कर रहे थे। ओमप्रकाश अहिरवार ने खुलासा किया कि कुछ लोग जमीन पर अतिक्रमण करना चाहते थे। इस मामले में पहले कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत भी की गई थी मूर्ति चोरी होने पर अहिरवार समाज के लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जमीन का कुछ हिस्सा अंबेडकर के नाम जमीन से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, विवादित भूखंड का कुल रकबा 3.237 हेक्टेयर है, जिसमें से 0.650 हेक्टेयर जमीन डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम दर्ज है। वर्तमान में गांव के कुछ दबंग लोग इस जमीन पर कब्जा करना चाहते थे, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे थे। 10 मार्च को अहिरवार समाज ने गांव के स्कूल के पास हर्रई रोड पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। स्थापना के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में आसपास और जिले के लोग मौजूद थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 103

छतरपुर जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मियों को 5 माह से मानदेय नहीं, काम बंद होने से जरूरी सेवाएं होंगी प्रभावित

Outsourced workers have not received their remuneration for the last 5 months, essential services will be affected due to the shutdown छतरपुर। जिला अस्पताल में अति आवश्यक सेवाएं देने वाले 65 आउटसोर्स कर्मचारियों को बीते 5 माह से ठेकेदार ने मानदेय नहीं दिया है। इसलिए इन कर्मचारियों की माली हालत बिगड़ती जा रही है। यदि आउटसोर्स कर्मचारी मानदेय न मिलने के विरोध में काम बंद करने की चेतावनी दी है। कर्मचारी यदि काम देते हैं, तो जिला अस्पताल की अतिआवश्यक सेवाएं प्रभावित हो जाएंगी। बता दें कि इंदौर की कामथेन सिक्योरिटी संस्था ने जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारी रखने के लिए मार्च 2023 में ठेका लिया। इसके बाद संस्था ने विद्युत पंप ऑपरेटर, लिफ्ट मैन, कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑक्सीजन गौस प्लाट, एक्सरे और लैब टेक्नीशियन सहित 65 कर्मचारी आउटसोर्स पर रखे। जिन्हें संस्था ने समय- समय पर मानदेय का भुगतान किया। लेकिन बीते 5 माह से संस्था ने मानदेय का भुगतान नहीं किया है। इसलिए जिला अस्पताल में अतिआवश्यक सेवाएं देने वाले कर्मचारियों की माली हालत बिगड़ गई है। इसमें से कई कर्मचारी शहर के बाहर के हैं। इसलिए उन्हें किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। जो समय पर किराया नहीं चुका पा रहे। वहीं कुछ कर्मचारी कर्ज लेकर अपना परिवार चला रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी टेंडर के अनुसार जो भी संस्था आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने का कार्य लेती है। वह 6 माह तक सभी कर्मचारियों को अपनी ओर से भुगतान करती है। यदि संबंधित विभाग 6 माह से अधिक समय निकल जाने के बाद भी बजट जारी नहीं करता, तो संबंधित संस्था इस कर्मचारियों का मानदेय रोक करती है। लेकिन जिला अस्पताल में कार्य कर रही संस्था को जनवरी 2025 तक का भुगतान होने के बाद भी कर्मचारियों का मानदेय नहीं दिया जा रहा। सीएस डॉ. जीएल अहिरवार का कहना है आउटसोर्स कर्मचारियों का बजट संस्था को जारी करने बीते 5 माह से स्वास्थ्य कमिश्नर को 11 पत्र लिख चुके हैं। इसके साथ ही कलेक्टर के माध्यम से 5 रिमांइडर भेज चुके हैं। लेकिन वहां से अब तक बजट का आवंटन नहीं हुआ है। इसलिए ठेकेदार आउटसोर्स कर्मचारियों का भुगतान नहीं कर रहा। इसके बाद भी कर्मचारियों का मानदेय देने के लिए संस्था को नोटिस जारी किया है। विभाग पर संस्था का सवा करोड़ रुपए बकाया संस्था ने मार्च 2023 में आउटसोर्स कर्मचारियों को रखने का टेंडर लिया। तब से अब तक लिफ्ट मैन, इलेक्ट्रीशियन, हैल्पर और पंप ऑपरेटरों के मानदेय का विभाग ने भुगतान नहीं किया है। इसलिए संस्था का स्वास्थ्य विभाग पर सवा करोड़ बकाया हो गया है। जिसके चलते संस्था कर्मचारियों का भुगतान नहीं कर पा रही। – लोकेंद्र गोस्वामी, सुपरवाइजर कामथेन सिक्योरिटी इंदौर Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 130

छतरपुर: पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला: एडीईओ पर रिश्वत का आरोप; कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

Chhatarpur: Case of corruption in PM Awas Yojana: ADEO accused of taking bribe; Demand for action from Collector छतरपुर । ग्राम पंचायत बगौता में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। मंगलवार को जनसुनवाई में ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि एडीईओ रागिनी पटेल प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के सर्वे में गड़बड़ी कर रही हैं। पात्र लोगों को लाभार्थी सूची में शामिल करने के लिए पैसों की मांग की जा रही है। ग्रामीण अमर रैकवार के अनुसार, एडीईओ का भाई भी इस काम में शामिल है। जो लोग पैसे देते हैं, केवल उन्हीं के नाम लिस्ट में जोड़े जा रहे हैं। शिकायत में बताया गया कि गांव में करीब 500 परिवार आवास योजना के पात्र हैं। लेकिन एडीईओ ने कई ऐसे लोगों के नाम सूची में जोड़ दिए हैं, जो सरकारी नौकरी करते हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर एडीईओ के भाई द्वारा धमकी दी जाती है। एडीईओ लोगों के फोन तक नहीं उठातीं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से एडीईओ को हटाने और मामले की जांच कराने की मांग की है। वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना का सर्वे किया जा रहा है और इसकी जांच प्रक्रिया चल रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 75

जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के विरोध में विहिप का प्रदर्शन: छतरपुर में सीएमएचओ का पुतला जलाया; कलेक्टर को दिया ज्ञापन

VHP’s protest against corruption in district hospital: CMHO’s effigy burnt in Chhatarpur; Memorandum given to Collector छतरपुर । विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने छत्रसाल चौराहे पर सीएमएचओ का पुतला दहन किया और कलेक्टर को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रामगोपाल यादव ने कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में आउटसोर्स पर फर्जी नियुक्तियां की गई हैं। मरीजों से अवैध वसूली की जा रही है। ब्लड बैंक में अनियमितताएं हो रही हैं और रक्त की बिक्री की जा रही है। कैंटीन में भी वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। बता दें कि, दस दिन पहले भी जिला अस्पताल में सीएमएचओ का पुतला जलाया गया था। विहिप ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो जिले के सभी प्रखंडों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।संगठन ने कर्मचारियों की जांच और दोषी लोगों को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि पिछली चेतावनी के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 107

छतरपुर जिले में काले बादल छाए, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज: पिछले सप्ताह की तुलना में दो डिग्री बढ़ा

Dark clouds covered Chhatarpur, minimum temperature recorded at 16 degrees: increased by two degrees compared to last week छतरपुर । शनिवार शाम से मौसम में अचानक बदलाव आया है। रविवार सुबह 9 बजे से आकाश में काले बादल छाए हुए हैं। सुबह धूप नहीं निकली, हालांकि दोपहर बाद मौसम के साफ होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 16.31 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया है। हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। एक सप्ताह पहले न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री था। फसलों की नियमित सिंचाई करने की सलाह किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए नियमित सिंचाई करने की सलाह दी गई है। स्प्रिंकलर का उपयोग करें और रात में सिंचाई करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, तेज धूप से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीना चाहिए। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना आवश्यक है। खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म इलाके जिले में खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म इलाके हैं, जहां तापमान 48 डिग्री से ऊपर जाता है। बिजावर की जटाशंकर में यह 43 डिग्री तक सीमित रहता है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 अप्रैल से 21 जून तक सबसे अधिक गर्मी पड़ेगी और इस दौरान तापमान 38 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 143

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने छतरपुर में की बैठक

Youth Congress National Secretary held a meeting in Chhatarpur छतरपुर । युवा कांग्रेस ने 2028 के चुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया है। शनिवार शाम को छत्रसाल चौराहे स्थित राजीव भवन में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश सह प्रभारी प्रियंका पटेल ने जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रियंका पटेल ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने जिला अध्यक्ष को कमेटी का विस्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी बल दिया। प्रियंका पटेल ने कहा कि पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि 2028 के चुनाव की तैयारियां अभी से ग्राउंड लेवल पर शुरू की जा रही हैं। बैठक में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 174

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पहुंचीं बागेश्वर धाम, 251 बेटियों के विवाह समारोह में हुईं शामिल

President Draupadi Murmu reached Bageshwar Dham, attended the marriage ceremony of 251 daughters छतरपुर। बागेश्वर धाम पर आयोजित होने वाले कन्या विवाह समारोह की घड़ी आ गई है। आज महाशिवरात्रि पर्व पर 251 बेटियां परिणय सूत्र में बंधेंगी और उनको आशीर्वाद देने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पहुंचीं। समूचा बागेश्वर धाम आज जनकपुर जैसा लग रहा है। बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों से अपने कर्म और वाणी से जनमानस को राह दिखाई है। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वासों के बारे में लोगों को जागरूक किया है, छुआ-छूत और ऊंच-नीच के भेद-भाव को दूर करने की सीख दी है। आज जब हमारा देश वूमन डेवलपमेंट से वूमन लीड डेवलपमेंट की ओर अग्रसर है तब समाज के सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि वे बेटियों और बहनों को सबल और सक्षम बनाने में अपना योगदान दें। बेटियों के विवाह की खुशियां फैलीचारों तरफ बेटियों के विवाह की खुशियां फैली हैं। बागेश्वर धाम सज धज कर अपने 251 दूल्हों के स्वागत के लिए आतुर है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने सभी जमाइयों को घोड़े पर बैठाकर उनकी बरात निकलवाएंगे। महाराज श्री का संकल्प है कि किसी के बीच जाति पांति और ऊंच नीच का भेदभाव न हो। मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, महाराष्ट्र के मंत्री सतेन्द्र सिंह राठौर ने आकर महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। फाइट कराकर ग्रेट खली ने दिया नशा न करने का संदेशअमेरिका की सुख सुविधा त्याग कर ग्रेट खली अपने देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। ग्रेट खली का कहना है कि यदि युवा नशा त्यागेंगे और खेलों की ओर आकर्षित होंगे तो न केवल देश का मान बढ़ेगा बल्कि देश खेलों में सशक्त होगा। ग्रेट खली ने बीती रात अपने शागिर्दों से जो खलबली मचाई वह देखने लायक थी। बागेश्वर धाम के लिए यह एक अनोखा प्रदर्शन रहा। महिला पहलवानों में रुचिका,दया कौर, तानिया सहित सभी 6 महिलाए जालंधर पंजाब एकेडमी की स्टूडेंट हैं। वहीं पुरुष वर्ग में जेटी बाबा, माजा,सहित 14 पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। राष्ट्र चेतना के उत्थान में आगे बढ़ें : ऋतंभरा22 फरवरी से 25 फरवरी तक बागेश्वर धाम में साध्वी ऋतंभरा दीदी मां के मंगल प्रवचन सुनने का लोगों को अवसर मिला। यहां आए लाखों लोगों को दीदी मां ने संदेश दिया कि राष्ट्र चेतना के उत्थान में हम सब अपना योगदान दें। दीदी मां ने कहा कि जब राष्ट्र का उत्थान होगा तभी हिन्दू राष्ट्र बनेगा। बीते दो दिनों से बागेश्वर धाम में देश के प्रख्यात संतों का आगमन जारी है। विगत रोज जगतगुरू स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के अलावा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू जी, राज राजेश्वरानंद महाराज लंदन, डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार, इंद्रेश उपाध्याय, राजूदास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या, गीता मनीषी जी शामिल हैं। धाम के कार्यक्रमों को देखकर अभिभूत हूं : विष्णुदेव सायछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन करने के बाद बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पावन और पुनीत अवसर है कि हमें भी यहां आने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अन्य साथी रामप्रताप सिंह व उनके पुत्र दर्शन करने आए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 135

छतरपुर अस्पताल की OPD से डॉक्टर नदारद: 2 घंटे तक लाइन में खड़े रहे मरीज; एसडीएम ने कही जांच की बात

Doctors absent from OPD of Chhatarpur Hospital छतरपुर । जिला अस्पताल में सोमवार सुबह 10 बजे तक ओपीडी में कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। इस दौरान मरीजों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा, जिससे वह परेशान दिखे। एसडीएम ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है। लेकिन, सोमवार को डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज 100 किलोमीटर दूर से इलाज के लिए पहुंचे थे। परेशान होते दिखे मरीज बकस्वाहा से आए छन्नूलाल पीठ दर्द का इलाज कराने आए थे। इमलिया गांव के सीताराम अनुरागी अपनी बच्ची के टूटे हुए हाथ का इलाज कराने पहुंचे थे। धमोरा की राजकुमारी अहिरवार सुबह 8:30 बजे से लाइन में खड़ी थीं। सिलावट की विमल पटेल हाथ दर्द की शिकायत लेकर सुबह 9 बजे से प्रतीक्षा कर रही थीं। कलेक्टर ने दिए थे नाेटिस इससे पहले भी कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान अनुपस्थित मिले तीन डॉक्टरों को उन्होंने नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद अस्पताल की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। मरीजों ने बताया कि उन्हें मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जहां उन्हें महंगी दरों पर इलाज कराना पड़ता है। एसडीएम ने कही जांच की बात एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि इस मामले में जांच कर जिम्मेदारों को नोटिस जारी करेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 104

पीएम मोदी ने किया बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन

छतरपुर(PM Modi Bageshwar Dham Visit)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमि पूजन किया। इसके पहले उन्होंने बालाजी मंदिर में पूजन किया। इस दौरान आयोजित सभा में बुंदेलखंड के छतरपुर-टीकमगढ़ के अलावा निवाड़ी, सागर, झांसी आदि जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। पीएम बोले- इस बार बालाजी का बुलावा आया हैप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा में बुंदेली में सभी को राम-राम कर अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बहुत ही कम दिनों में मुझे वीरों की इस धरती पर आने का सौभाग्य मिला। इस बार तो बालाजी का बुलावा आया है। यह हनुमान जी की कृपा है कि आस्था का यह केंद्र आरोग्य का केंद्र भी बनने जा रहा है। कुछ नेता धर्म का मजाक उड़ाते हैंउन्होंने कहा कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मजाक उड़ाता है। बहुत बार विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती है। हिंदू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग सदियों से किसी ना किसी वेश में रहते रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने एकता का मंत्र दियाये लोग हमारे मत, मान्यताओं और मंदिर पर, हमारे संत और संस्कृति पर हमला करते रहते हैं। ये लोग हमारी परंपराओं और प्रथाओं को गाली देते हैं। हमारे समाज को बांटना, उसकी एकता को तोड़ना ही इनका एजेंडा है। इस माहौल में मेरे छोटे भाई धीरेंद्र शास्त्री एकता के मंत्र को लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि अब उन्होंने मानवता को लेकर एक और संकल्प लिया है। अब बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन तीनों का आशीर्वाद मिलेगा। हमारे मंदिर, हमारे मठ ये एक ओर पूजन और साधना के केंद्र रहे हैं। तो दूसरी ओर विज्ञान और सामाजिक चेतना के केंद्र रहे हैं। महाकुंभ की हर तरफ चर्चापीएम ने कहा कि महाकुंभ की हर तरफ चर्चा हो रही है। अब तक करोड़ों लोग वहां पहुंच चुके हैं। उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई है और संतों के दर्शन किए हैं। यह एकता का महाकुंभ है। आने वाली सदियों तक 144 वर्ष के बाद हुआ महाकुंभ, एकता के महाकुंभ के रूप से प्रेरणा देता रहेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 121

छतरपुर: स्वास्थ्य विभाग कि बड़ी लापरवाही: नवजात का शव को मुंह में दबाए घूम रहा था कुत्ता: लोगों ने पत्थर मारा तो छोड़कर भागा

Big negligence of the health department: Dog was roaming around with the dead body of a newborn in its mouth: When people threw stones at it, it left it and ran away छतरपुर । शनिवार को एक कुत्ता नवजात बच्ची का शव मुंह में दबाकर घूम रहा था, लोगों ने देखा तो कुत्ते को पत्थर मारा। इसके बाद वह शव को छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां शाम करीब 4 बजे सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर स्थित विराज मंडपम के पास एक कुत्ता 6 माह की बच्ची के शव को मुंह में दबाकर ले जा रहा था। स्थानीय लोगों ने कुत्ते को पत्थर मारकर भगा दिया। नवजात बच्ची के शव से सिर गायब था। राहगीरों की सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। वहीं, शव पर मक्खियां बैठी हुई थीं, जिसे लोगों ने बोरी से ढक दिया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 106

बड़ामलहरा : सचिव और रोजगार सहायक द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Badamalhara: Sarpanch and villagers gheraoed the collectorate against illegal recovery by the secretary and employment assistant सरपंच बोलीं- जो पैसे नहीं देते, उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिलता सरपंच ने पंचायत सचिव और रोजगार सहायक पर अवैध वसूली के आरोप लगाए। छतरपुर । बड़ामलहरा जनपद की ग्राम पंचायत भोजपुरा में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। महिला सरपंच राजकुमारी अहिरवार ने मंगलवार को दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के साथ कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर पंचायत सचिव अभिषेक जैन और रोजगार सहायक अजेंद्र सिंह परमार पर अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। सरपंच प्रतिनिधि लखन लाल अहिरवार के अनुसार, दोनों अधिकारी सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ग्रामीणों से अवैध वसूली करते हैं। राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, आवास योजना और मृत्यु प्रमाण-पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए पैसों की मांग की जाती है। जो लोग पैसे नहीं दे पाते, उन्हें योजनाओं से वंचित कर दिया जाता है। वहीं,रोजगार सहायक अजेंद्र सिंह परमार पर आरोप है कि वह पिछले 15 वर्षों से अपनी दबंग छवि का दुरुपयोग कर रहे हैं। आवास योजना में पात्र लोगों की अनदेखी कर संपन्न परिवारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। एक ग्रामीण रमेश आदिवासी का मामला सामने आया है, जिनका नाम 2017 की आवास योजना सूची से बिना किसी कारण के काट दिया गया। व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण की जा रही शिकायतें हालांकि, बड़ामलहरा जनपद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसके मिश्रा का कहना है कि इस तरह की शिकायत पहले भी आई थी। इंस्पेक्टर से कराई गई जांच में रिश्वत के आरोप निराधार पाए गए थे। उनका मानना है कि यह शिकायतें व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण की जा रही हैं। अधिकारियों को हटाने की मांग सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर से दोनों अधिकारियों को तत्काल हटाकर नई नियुक्तियां करने की मांग की है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 232

छतरपुर : मुआवजे को लेकर किसानों का कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन : लेकिन कलेक्टर किसानों मिलने नहीं पहुंचे

Chhatarpur: Farmers’ protest for compensation: Hundreds of farmers sat outside the collectorate for three hours, but the collector did not reach the farmers छतरपुर । सिंचाई परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई जमीनों का उचित मुआवजा मांगने के लिए सोमवार को करीब 100 किसानों ने कलेक्टर कार्यालय में धरना दिया। सटई तहसील के 6 गांवों के किसान दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में डटे रहे। जिसके बाद 5:45 बजे एडीएम मिलिंद नागदेवे ने किसानों से ज्ञापन लिया और जांच करवाने की बात कही। नैगुवां तालाब और छापर के पास लघु सिंचाई परियोजना के तहत बन रहे तालाब के लिए सिलावट, सटई, बछरौनियां, नैगुवां, पड़रिया और कदवां गांव के 500 किसानों की जमीनें अधिग्रहीत की गई हैं। सरकार इन जमीनों का मुआवजा 3 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से दे रही है, जिसे किसान कम बता रहे हैं। किसान प्रति एकड़ 10 लाख की मांग कर रहे किसान नेता राजेंद्र पटेल के अनुसार, प्रभावित किसान या तो 3 लाख रुपए में उतनी ही जमीन किसी अन्य स्थान पर चाहते हैं या फिर 10 लाख रुपए प्रति एकड़ का मुआवजा मांग रहे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले तीन सप्ताह में वे कई बार कलेक्टर को आवेदन दे चुके हैं। अपर कलेक्टर जीएस पटेल और राजनगर एसडीएम बलवीर रमण ने किसानों से बातचीत की कोशिश की, लेकिन किसान सीधे कलेक्टर से मिलने पर अड़े रहे। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि वे मीटिंग में व्यस्त हैं और शाम में 5 बजे के बाद किसानों से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद एडीएम ने किसानों से ज्ञापन लिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 163

14 लाख की मशीन 10 महीने से बंद, अस्पताल अधीक्षक ने विधायक को बताया दोषी

MLA and doctor clashed with each other over repairing X-ray machine in Bijawar hospital छतरपुर। जिले के बिजावर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक निधि से लगाई गई 14 लाख रुपए की एक्स-रे मशीन पिछले 10 महीनों से खराब पड़ी है, जिससे रोजाना 65-70 मरीजों को 100 किलोमीटर दूर छतरपुर जाना पड़ रहा है। 60 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा बता दें कि, पांच साल पहले विधायक राजेश शुक्ला ने 2018 में अपनी विधायक निधि से यह मशीन उपलब्ध कराई थी, जिसे नवंबर 2021 में शुरू किया गया था। मशीन लगने से जैतपुर के लोगों को छतरपुर की जगह केवल 60 किलोमीटर दूर बिजावर में एक्स-रे की सुविधा मिलने लगी थी। लेकिन अब मशीन खराब होने से मरीजों को फिर से छतरपुर जाना पड़ रहा है। दरअसल, प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मशीनों को सुधारने का जिम्मा एओवी इंटरनेशनल एलएलपी कंपनी के पास है। कंपनी के कर्मचारियों ने कहना है कि उन्हें केवल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई मशीन सुधारने की ही जिम्मेवारी दी गई है। बिजावर विधायक बबलू शुक्ला बोले – मैंने दी, क्या अब मैं ही सुधारवाऊं? एक्स-रे मशीन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मांग की थी। जब नहीं मिली तो मैंने विधायक निधि से एक-रे मशीन लगाई थी। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते उसकी देखरेख नहीं की गई, वह खराब हो गई। वहीं सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने बताया कि मशीन विधायक ने दी थी, विधायक का कर्तव्य के उनको ठीक करना चाहिए, फिर भी हम उसे सुधारने के प्रयास कर रहे है। दो Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 120

छतरपुर: आयुष्मान कार्ड फिर भी देना होगा पैसा : जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए मांगे पैसे, कलेक्टर से शिकायत

Even if you have Ayushman card, you will still have to pay money: Money demanded for CT scan in district hospital, complaint to collector छतरपुर। जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सीटी स्कैन के लिए अवैध वसूली का प्रयास किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मियों ने दिनभर दस्तावेजों की फोटोकॉपी के नाम पर उन्हें परेशान किया और फिर पैसों की मांग की। बुजुर्ग महिला आशा देवी शर्मा को किडनी इन्फेक्शन के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की सलाह पर बुधवार को वह सीटी स्कैन कराने पहुंचीं। महिला के परिजनों को कर्मचारियों ने सुबह से शाम तक परेशान किया। कर्मचारियों ने बार-बार दस्तावेजों की फोटोकॉपी मांगी और फिर पैसों की मांग शुरू कर दी। शाम 4:30 बजे महिला का बेटा रामजी शर्मा मां को व्हीलचेयर पर लेकर सीटी स्कैन के लिए पहुंचा, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने उनके बेटे रामजी शर्मा को अंदर जाने से रोक दिया। इस दौरान तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रामजी शर्मा ने कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता और एसडीएम अखिल राठौर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 166

छतरपुर : रिश्वतखोर पटवारी  गिरफ्तार: घुवारा पटवारी देवेंद्र राजपूत को EOW ने 5 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा, चौकीदार फरार

Ghuwara: Bribe-taking Patwari arrested: EOW caught Patwari Devendra Rajput red-handed taking 5 thousand rupees, watchman absconded छतरपुर । बुधवार को एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है। घुवारा के सदर पटवारी देवेंद्र राजपूत को जमीन की तरमीम के एवज में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। मामले के अनुसार, पटवारी देवेंद्र राजपूत ने प्रकाश सिंह से जमीन की तरमीम के लिए 7 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसमें से वह पहले ही 2 हजार रुपए ले चुका था। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जब पटवारी तहसील परिसर में बचे हुए 5 हजार रुपए ले रहा था, तभी ईओडब्ल्यू की विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस मामले में शामिल चौकीदार मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने ईओडब्ल्यू से की थी शिकायत शिकायतकर्ता प्रकाश सिंह ने पटवारी की शिकायत ईओडब्ल्यू से की थी। इसके बाद ईओडब्ल्यू की डीएसपी उमा नवल आर्या और निरीक्षक संजय बेदिया के नेतृत्व में टीम ने पटवारी को गिरफ्तार किया। ईओडब्ल्यू ने सभी पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 213

Farmers good news: किसानों को सलाह- फसलों की हल्की सिंचाई करें, पाले से बचाने छिड़के सल्फ्यूरिक एसिड

Farmers good news: Advice to farmers- do light irrigation of crops, spray sulfuric acid to protect them from frost छतरपुर । शहर में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। आज सुबह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। सर्द हवाएं 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इधर कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ठंड से फसलों को बचाने के लिए हल्की सिंचाई और पाला पड़ने की स्थिति में गंधक के तेजाब का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। फसलों को टाट, पॉलीथीन या भूसे से ढकने के साथ-साथ चारों ओर मेढ़ें बनाकर धुआं करने और वायुरोधी टाटियां लगाने की सलाह भी दी गई है। विभिन्न फसलों में कीट और रोगों का खतरा बढ़ गया है। चने में फल छेदक कीट, गेहूं में पीला रतुआ रोग, अलसी में कली मक्खी, पान और अरबी में पद गलन रोग, अदरक में कंद गलन रोग, और भिंडी में लाल कीट की समस्या से सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आम जनता को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम परिवर्तन के दौरान गर्म कपड़े पहनने, गुनगुना पानी पीने और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले आहार लेने पर जोर दिया गया है। हवा में बढ़ते धूल, पराग और वायरस से बचाव के लिए ग्रीन टी, अदरक, हल्दी, तुलसी और शहद का सेवन करने की सलाह दी गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 108

छतरपुर जिला अस्पताल में कईं दिनों से एक्स-रे मशीन खराब: मरीज परेशान, बाहर कराना पड़ रहा टेस्ट

X-ray machine is not working in Chhatarpur district hospital since many days: Patients are troubled, they have to get their tests done outside छतरपुर । जिला अस्पताल में पिछले 15 दिनों से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। मरीजों को निजी केंद्रों पर जाकर महंगे दामों में एक्स-रे कराना पड़ रहा है। सबसे गंभीर मामला भालू के हमले में घायल 22 वर्षीय जागेश्वर का है, जिसे किशनगढ़ से रेफर किया गया था। जागेश्वर शनिवार शाम को भैंस चराने गया था, जहां भालू ने उस पर हमला कर दिया। भैंसों ने भालू को सींगों से मारकर भगाया, जिससे युवक की जान बच गई। लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक्स-रे की सलाह दी, लेकिन मशीन खराब होने की वजह से दो दिनों से परिजन परेशान हैं। इसी तरह अब्दुल मंजीत की पत्नी को घुटनों में हो रहे दर्द के लिए 300 रुपये खर्च कर बाहर से एक्स-रे कराना पड़ा। एक अन्य मरीज, जो स्टूल से गिर गई थीं, उन्हें भी 200 रुपये खर्च कर निजी सेंटर से एक्स-रे कराना पड़ा। जगदीश अहिरवार के छोटे भाई को भी दो दिनों से चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. अहिरवार का कहना है कि मशीन के पार्ट्स आ गए हैं और जल्द ही मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, अस्पताल प्रशासन के खिलाफ खबर के प्रकाशन पर रोक लगाने और पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 249

छतरपुर जिला हॉस्पिटल में कईं दिनों से एक्सरे मशीन खराब: डॉक्टर मरीजों को एक्सरे करने भेज रहे बाहर

X-ray machine is not working in Chhatarpur District Hospital since many days: Doctors are sending patients outside for X-ray छतरपुर । जिला अस्पताल में 15 जनवरी से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है, जिससे मरीजों को बाहर के निजी केंद्रों पर एक्सरे कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे मरीजों का खर्चा भी बढ़ रहा और परेशानी भी हो रही है। ताजा मामला सोमवार की रात का है, जब एक सड़क दुर्घटना में घायल संतोष राजपूत (30) को एक्सरे की जरूरत पड़ी। संतोष अपनी पत्नी सविता (29), बेटी आंशिका (6) और बेटे कार्तिक (डेढ़ वर्ष) के साथ पन्ना से मातगुवां जा रहे थे। छतरपुर रेलवे स्टेशन के पास एक कार (MP16CB 3786) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चारों घायल हो गए। बाहर से कराना पड़ा एक्सरे जिला अस्पताल में भर्ती संतोष के दाएं पैर में गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने एक्सरे की सलाह दी, लेकिन अस्पताल की मशीन खराब होने के कारण परिजनों को बाहर से 250 रुपए खर्च कर एक्सरे कराना पड़ा। चिंताजनक बात यह है कि घायल मरीज को स्ट्रेचर पर बाहर ले जाते समय कोई वार्ड बॉय या अस्पताल कर्मचारी साथ नहीं था। सिविल सर्जन बोले- दो दिन से मशीन खराब है सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार का कहना है कि मशीन दो दिन से खराब है और जल्द ठीक करवा दी जाएगी। वहीं, दुर्घटना के संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 181

छतरपुर : प्राइवेट क्लीनिक रेफर करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई, जिला अस्पताल में केंद्रीय मंत्री का औचक निरीक्षण: गंदगी और अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Union Minister’s surprise inspection of district hospital: expressed displeasure over dirt and disorder छतरपुर । जिला अस्पताल में सोमवार दोपहर को केंद्रीय मंत्री एवं टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं को देखकर प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। सर्दी के मौसम को देखते हुए मंत्री ने भर्ती मरीजों को कंबल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एक मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन्होंने अपनी टीम को ब्लड डोनेट करने का निर्देश दिया। डॉक्टरों और क्लीनिक के खिलाफ की जाएगी कार्रवाईजब उनसे जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक रेफर करने के मुद्दे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल सभी मरीजों के इलाज के लिए प्राइवेट क्लीनिक भेजने वाले डॉक्टरों और क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस मामले में सीएमएचओ और सिविल सर्जन से चर्चा करने की बात कही। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 151

कुत्ते ने जिला उपाध्यक्ष समेत 35 लोगों को काटा: जिला अस्पताल में नहीं मिली वैक्सीन; लोगों ने जताई नाराजगी

Dog bites 35 people including BJP leader: Vaccine not available in Chhatarpur district hospital; People expressed anger कुत्ते के काटने के बाद अचानक से जिला हॉस्पिटल में लोगों की भीड़ लग गई। छतरपुर । छतरपुर में एक कुत्ते ने एक ही दिन में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष समेत करीब 35 लोगों को काट लिया। इनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं। कुत्ते ने रविवार दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे के बीच इन सभी को काट कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद सभी जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। जिला अस्पताल में वैक्सीन नहीं मिलने पर लोगों ने नाराजगी जताई। इधर, नगर निगम की टीम कुत्ते को पड़ने निकली है। अभी तक कुत्ता पकड़ा नहीं जा सका है। बीजेपी दफ्तर के बाहर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष को काटा भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम रविवार शाम को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक का बाद जब रात करीब 8 बजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे कार्यालय से बाहर निकले, तभी सफेद रंग के एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। अस्पताल में नहीं मिली रैबीज की वैक्सीन, बाहर से खरीदी जिला अस्पताल में रैबीज की वैक्सीन नहीं थी। जिसके बाद सभी पीड़ितों को मजबूरी में बाहर से वैक्सीन खरीदकर लगवानी पड़ी। अस्पताल में वैक्सीन नहीं मिलने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने नाराजगी जताई। पठापुर रोड के निवासी राघवेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि उन्हें तलैया के पास कुत्ते ने जांघ में काटा था, डॉक्टरों ने उन्हें भी बाहर से वैक्सीन खरीदने की सलाह दी। सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार ने बताया- सभी को वैक्सीन लगवाई जा रही है। वैक्सीन सेंटर खुलवा कर रैबीज की वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 216

बड़ामलहरा कांग्रेस विधायक सुश्री रामसिया भारती की पद यात्रा: “आपकी बेटी आपके द्वारा”

Pad Yatra of Badamalhara MLA Ms. Ramsiya Bharti: “Your daughter by you” भ्रमण की तिथि: गुरुवार, 9 जनवरी 2025   समय: सुबह 11:00 बजे   छतरपुर। बड़ामलहरा क्षेत्र की विधायक, सुश्री रामसिया भारती, अपने “आपकी बेटी आपके द्वारा” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न गांवों का दौरा करेंगी। इस पद यात्रा का उद्देश्य जन-जन से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान के लिए समर्पित प्रयास करना है।   इस अभियान के तहत सुश्री भारती प्रत्येक गांव में जाकर वहां के निवासियों से संवाद करेंगी। वे स्थानीय मुद्दों, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देंगी।   मेरी विधानसभा, मेरा परिवार  की भावना के साथ सुश्री भारती इस यात्रा को एक प्रेरणादायक पहल मानती हैं। उनका मानना है कि इस प्रकार के संवाद से जनता और नेतृत्व के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ावा मिलता है।   इस पद यात्रा के दौरान विधायक ग्रामीणों की शिकायतें सुनेंगी और उनके समाधान हेतु तत्कालीन प्रयास करेंगी। साथ ही, सरकार की योजनाओं और लाभों की जानकारी को भी साझा करेंगी।   आपकी भागीदारी क्षेत्रीय निवासियों से अपील की जाती है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी समस्याएं व सुझाव विधायक के समक्ष प्रस्तुत करें। यह यात्रा स्थानीय विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।   “आपकी बेटी आपके द्वारा” अभियान सुश्री रामसिया भारती की क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता और सेवा का प्रतीक है। आइए, इस पहल का हिस्सा बनें और अपनी विधानसभा को एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करें।  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 251

सावधान कियोस्क बैंक खाते वालों आप के साथ भी कर सकते है धोखाधड़ी 

Be careful, those with kiosk bank accounts may also be cheated  छतरपुर । सरवई थाना क्षेत्र में गोहानी गांव की महिला ने कियोस्क संचालक पर खाते से रुपए निकालने के आरोप लगाते हुए एसपी को आवेदन दिया है। गोहानी की पान कुमारी पत्नी भुमानीदीन यादव ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करती है। उसने अपनी बेटी की शादी के लिए गौरिहार तिराहा पर स्थित एसबीआई कियोस्क में खाता खुलवाया। जिसमें उसने 49 हजार 500 रुपए जमा किए। यह राशि कियोस्क संचालक तेजप्रकाश अहिरवार तथा महेश चंद्र अहिरवार निवासी खड़ेहा ने धोखाधड़ी कर खाते से निकाल लिए हैं। पहले दोनों रुपए वापस लौटाने की बात कह रहे थे, लेकिन अब वे अपनी बात से मुकर गए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 226

राजनीतिक पर चर्चा करने वाले सावधान आप के साथ भी हो सकती है मारपीट 

Be careful when you discuss politics, you may also get beaten up  छतरपुर । मातगुवां थाना क्षेत्र में रामपुर गांव का पंकज पिता मनमोहन यादव उम्र 24 वर्ष अपने खेत से घर की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में कारस देव बाबा चौराहे पर स्थित किराना दुकान से सामान की खरीदी करने लगा। इस दौरान गांव के शंकर प्रजापति के चुनावी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर शंकर, उसके साथी जयराम, फरुआ प्रजापति और एक महिला सहित 5 लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट से पंकज के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 932

छतरपुर : दुल्हन ने दूल्हे को पिलाया नशीला दूध, फिर जेवर लेकर भागी , पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Chhatarpur: Bride made the groom drink intoxicating milk, then ran away with the jewellery, police arrested her  छतरपुर । 8 दिन पहले एक दुल्हन ने दूल्हे को दूध में नशीली दवा मिलाकर पिलाया, फिर वह 12 लाख रुपए के गहने लेकर भाग गई थी। दूल्हे के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार को लुटेरी दुल्हन और उसके एक साथ को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुलवारा का है। यहां रहने वाले अशोक कुमार रावत के बेटे राजदीप का विवाह नैगुवां निवासी सुकन पाठक के माध्यम से चरखारी उत्तरप्रदेश की खुशी तिवारी (परिवर्तित नाम) के साथ तय हुआ था। 11 दिसंबर 2024 को कुलवारा के मंदिर से विवाह संपन्न हुआ था। 13 दिसम्बर की रात को दुल्हन, राजदीप को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर लगभग 12 लाख की संपत्ति लेकर रफू चक्कर हो गई थी। इस संपत्ति में सोने-चांदी के जेवरात के अलाव दूल्हे का मोबाइल शामिल था। दूल्हे के पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत दूल्हे के पिता अशोक रावत ने नौगांव थाना पुलिस को बताया था कि सुकन पाठक पुत्र जुगराज पाठक ने उनके बेटे का विवाह तय कराया था। दुल्हन चरखारी में अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहती है, ऐसी जानकारी उन्हें दी गई थी। सुकन 13 दिसंबर को राजदीप को दूध में नशीली दवा पिलाकर 12 लाख के जेवर लेकर भाग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी थी। आठ दिन की मेहनत से पुलिस को मिली सफलता नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद एक टीम का गठन किया था, जिसने बारीकी से साक्ष्य एकत्रित किए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी लड़की सहित उसके साथियों की तलाश की जा रही थी। शनिवार को लड़की सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की का वास्तविक नाम बिट्टू पुत्री सुरेश रैकवार निवासी लवकुशनगर तिराहा, जिला-महोबा उत्तरप्रदेश है, जिसे उसके साथी अभय प्रताप सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी राठ जिला हमीरपुर उत्तरप्रदेश के साथ पकड़ा गया है। लड़की के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि लूट की संपत्ति उनके अन्य साथियों के पास है, जिनकी तलाश अभी जारी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 189

MP Assembly : कांग्रेस विधायक रामसिया भारती ने आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितताएं , पोषण में गड़बड़ी संबंधित सवाल पूछे

भोपाल ! मध्य प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज यानी 17 दिसंबर को दूसरा दिन है। आज विधानसभा सत्र के दौरान सरकार प्रदेश के लिए सत्र 2024-2025 का अनुपूरक बजट पेश करेगी। बजट उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे। ऐसे में विपक्ष की ओर से फिर हंगामे के आसार है।लाइव अपडेट मप्र विधानसभा में आज स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में शुरुआत में सिर्फ महिला विधायकों से प्रश्न पूछने की व्यवस्था दी।जिसके बाद बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक रामसिया भारती ने आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितताएं होने, पोषण में गड़बड़ी का मामले से संबंधित सवाल पूछा। जिसपर महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने मामले में सफाई दी। पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सदन में परंपराएं टूट रही है। पहले ध्यानाकर्षण के सवाल को लेकर विधायकों की मंत्रियों से बात हो जाती थी, जिससे संवादहीनता की स्थिति नहीं होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने जो कल अपने क्षेत्र में एक स्कूल को लेकर ध्यानाकर्षण लगाया था, वहां पर प्राइवेट स्कूल के द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। हाल ही में वहां पर यौन शोषण की घटनाएं बढ़ी है। मैंने सदन में भी यही बात कही थी, लेकिन स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि वहाँ जन आक्रोश हो यह सही नहीं है। तो क्या यौन शोषण की घटनाओं पर मैं खुश हूं? हाल ही में प्रदेश मे यौन शोषण की घटनाएं बढ़ी है। उन्हें रोकने के लिए सही नीति बनाने की आवश्यकता है। आगे उन्होंने कहा कि परिवहन चेकपोस्ट शासन आदेश के तहत 1 जुलाई 2024 से बंद कर दिये गये थे। परंतु परिवहन विभाग द्वारा शासन के निर्णय विरूद्ध जाकर मेरे विधानसभा क्षेत्र खुरई अंतर्गत म.प्र. उ.प्र. की सीमा पर स्थित मालथौन (अटा) चेकपोस्ट की पुरानी व्यवस्था को स्थाई रूप से चैकिंग पॉइंट बनाकर अनावश्यक रूप से चालकों एवं मालकों को अवैध बसूली कर परेशान किया जा रहा है। दिनांक 8 दिसम्बर 2024 को अवैध बसूली से डरकर भाग रहा एक ट्रक पलट गया ,जिस कारण बड़ी दुर्घटना होने बची। उक्त ट्रक अपनी गति से जा रहा था कि अचानक चेक पॉइंट पर बिना ड्रेस में उपस्थित स्थफ द्वारा बैरीकेट लगा दिये गये और वह ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें भरा सामान सड़क पर फैल गया। घटना से प्रताड़ित होकर ट्रक ड्राइवर द्वारा विखरे सामान पर तेल डालकर अपना गुस्सा प्रकट करने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद सभी ट्रक ड्राइवरों, मार्ग से जा रहे दो पहिया और चार पहिया निजी वाहन यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने आऐ दिन इस पॉइंट पर हो रहे घटनाक्रमों के विरोध में चक्काजाम कर दिया जो तीन थानों के पुलिस बल द्वारा कन्ट्रोल किया गया और चक्काजाम दिनभर जारी रहा। इस पॉइंट पर विगत तीन-बार माहों से दिन-प्रतिदिन हो रहे जाम, विवाद से जनमानस परेशान है। पॉइंट पर पदस्थ अमले की बसूली और दुर्व्यवहार के कारण क्षेत्र में हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है। मेरे क्षेत्र के इस स्थान पर आए दिन हो रहे चक्काजाम के कारण शासन विरूद्ध मानसिकता पनप रही है और असंतोष का वातावरण बन रहा है। परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश द्वारा रोड सेफ्टी एंड इंफोर्समेंट चेकिंग पॉइंट प्रभारियों को जारी आदेश क्र. 47/टीसी/24 दिनांक 12/07/2024 में दिये गये दिशा-निर्देशों का खुलेआम उलंघन इस चेक पॉइंट पर किया जा रहा है। ट्रैफिक जाम न हो, मोटर यान अधिनियम के तहत ही शमन शुल्क बसूली हो, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हो, बर्दी में ही स्टाफ उपस्थित हो, चेक पॉइंट की मुहर (सील) का ही उपयोग हो, अनुशासित व्यवहार हो, कैशबुक और रोजनामचा संचारित हो, रोजनामचा में घटनाक्रमों का संवारण हो, बॉडी बोर्न कैमरे का उपयोग हो, ई-चालान पीओएस मशीन से हो। यहां की गतिविषियों के अनेक वीडियो फुटेज भी उपलब्ध है परंतु पुलिस द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।परिवहन अमला और असामाजिक तत्वों की डबल बसूली से अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के अंदर गुटबाजी चल रही है। इनके ही मंत्री एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। बीजेपी को इसपर आत्मचिंतन करना चाहिए। बीजेपी के विधायक ही सवाल उठा रहे हैं। सरकार के कोई काम नहीं हो रहे हैं। अगर सरकार ने कोई काम किया है, तो विकास पर श्वेत पत्र लाए। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन प्रदेश के तमाम इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए, लोक निर्माण और जल संसाधन विभाग के साथ अन्य विभागों को अतिरिक्त राशि आवंटित की जा सकती है। किसी भी नई योजना को लाने की फिलहाल तैयारी में सरकार नहीं है। फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए उद्योग सहित अन्य विभागों के लिए राशि का प्रावधान किये जाने की संभावना है। सदन के दूसरे दिन चार विधेयकों को पेश किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 298

बुंदलेखंड में ठंड का कहर, बर्फ जमना हुई शुरू, मौसम विभाग का अलर्ट

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड रीजन के नौगांव में इस समय तेज ठंड पड़ रही है. यहां का पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस चला गया है. छतरपुर ! मध्य प्रदेश में इन दिनों ठंड ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पारा गिरा है. जिसके चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं बात अगर बुंदेलखंड अंचल की करें तो यहां भी ठंड बहुत बढ़ी है. छतरपुर जिले के नौगांव में सर्दी चरम सीमा पर पहुंच गई है. शनिवार की सुबह तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. बुंदेलखंड का नौगांव ठंड का केंद्र बना हुआ है. हर दिन ठंड बढ़ रही है. तापमान में भौगोलिक स्थिति का असरछतरपुर जिले के नौगांव और खजुराहो में भौगोलिक स्थिति व ग्रेनाइट पत्थर का बड़ा असर होता है. अंग्रेजों के द्वारा बसाए नौगांव नगर की भौगोलिक स्थिति ही सबसे ज्यादा ठंड व गर्मी की वजह है. इसके साथ ही ग्रेनाइट के पहाड़ों के चलते भी मौसम का असर बढ़ जाता है. इसी तरह खजुराहो में भी भौगोलिक स्थिति व ग्रेनाइट के पहाड़ों के कारण सर्दी और गर्मी का असर आसपास के इलाके से एक से दो डिग्री अधिक बढ़ जाता है. कर्क रेखा के उत्तर में नौगांव विशेष स्थान पर बसा है. जिससे सूर्य की किरणें कम प्रभाव से पहुंचती है. जिससे ज्यादा ठंडा होती है. इसके साथ ही हिमाचल से आने वाली उत्तर पूर्वी हवाएं पहले पहुंचती है, इसलिए ठंड अधिक होती है. वहीं, नौगांव के नीचे चट्टानी मिट्टी की पथरीली परत है, जो जमीन की ऊर्जा विचरण की क्षमता को प्रभावित करती है. नौगांव में लुढ़का पारा, बाइक के ऊपर जमी बर्फजिले में ठंड दिनों-दिन कहर ढहा रही है. मैदानी इलाकों में भी बर्फ जमने लगी है. उमरिया मंदिर रोड निवासी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि “शनिवार सुबह 5:30 बजे जब वे किसी काम से निकले, तो उनकी बाइक की सीट पर बर्फ की परत जमी हुई थी. उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया, जिसमें सुबह 5:32 का समय और 14 दिसंबर 2024 की तारीख दर्ज है.” नौगांव और इसके आस-पास के क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 164

रामटौरिया पंचायत: सचिव व रोजगार सहायक नहीं चाहते गांव का विकास हो ,सभी निर्माण कार्य पड़े अधूरे

अमान राजपूत, संवाददाता, रामटौरिया रामटौरिया। जनपद पंचायत बड़ामलहरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामटौरिया के सचिव व रोजगार सहायक पर ग्रामीणों द्वारा मनमानी का आरोप लगाया गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत के सचिव राजेश सौर व रोजगार सहायक अग्निहोत्री की पंचायत में मनमानी के कारण हम सभी परेशान हैं।इनकी मनमानी इसलिए चरम पर हैं, क्योंकि सचिव राजेश सौर मुबई ग्राम पंचायत में पदस्थ हैं और वे अतिरिक्त प्रभार रामटौरिया पंचायत का लिए हुए हैं। रोजगार सहायक पास के गांव मुबई का रहने वाला है। दोनों ही जिम्मेदार ग्राम पंचायत रामटौरिया में कभी दिखाई नहीं देते हैं। इस वजह से लोगों के समय पर काम नहीं हो रहे हैं। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत रिकॉर्ड का पासवर्ड रामटौरिया में ऑनलाइन का काम करने वाले दुकानदारों को दिए हुए है। वही अपने अनुसार मोटी फीस लेकर बमुश्किल छोटे काम हो पाते हैं। ग्रामीणों अनुसार कर्मचारी काम के बदले मनमानी फीस भी वसूलते हैं। वहीं अगर किसी काम के लिए सचिव राजेश सौर को फ़ोन लगाया जाता है तो वह जनपद कार्यालय से पासवर्ड नहीं मिलने की बात कहकर गुमराह कर देते हैं। पंचायत में होने वाले निर्माण कार्यों में भी इनकी मनमानी के चलते ग्रामीणों को रोजगार और शासन की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र के ग्रामीण लोग काफी परेशान हैं। रोजगार सहायक द्वारा पंचायत में मनमाफिक कार्य किए जा रहे हैं। शासन से मिलने वाले शौचालयों में भी रोजगार सहायक सचिव धांधली कर रहे हैं। शौचालय की राशि ग्रामीणों तक नहीं पहुंच रही है। लोगों को शासन से मिलने वाली विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन आदि की जानकारी नहीं दी जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जिन्हें मिला है उन्हें पूर्ण राशि नहीं दी गई। इस तरह पंचायत में मनमानी चलाकर शासन की राशि का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों को उनका हक नहीं पहुंचाया जा रहा है इनके द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 154

मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर चाचा भतीजे को गोली मारी, 3 लोग घायल

After a minor dispute, uncle entered the house and shot nephew, 3 people injured छतरपुर ! छतरपुर जिले में बढ़ते अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला बमीठा थाना क्षेत्र के कुटिया गांव का है, जहां रात में हुए मामूली विवाद में सुबह बाइक सवारों ने घर आकार चाचा-भतीजे को गोली मार दी। जहां चाचा को गोली बांए हाथ में तो वहीं भतीजे को सिर में लगी है। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है। इनमें से एक (भतीजे) की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया है। मामले में पीड़ित और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं और पुलिस मामले की जांच पीड़ित घायलों से पूछताछ आरोपियों की तलाश/गिरफ्तारी और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। यह है पूरा मामलाजानकारी के मुताबिक घटना जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के कुटिया गांव का है। जहां बीती रात हुए चौक समारोह में दोनों पक्षों जो आपस में रिश्तेदार भी है। उनमें खाने-पीने के दौरान मामूली विवाद हो गया। जिसपर कि रात में 100 डायल पुलिस पहुंची थी और मामला समझकर वापिस भी आ गई पर आज सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर बाइक से जाकर फायरिंग कर दी। जिसमें से एक घायल को गोली उसके हाथ में तो वहीं दूसरे 37 वर्षीय घायल को गोली उसके सिर में लगी है। वहीं तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। ग्वालियर रेफर37 वर्षीय घायल जिसकी कनपटी/सिर में गोली लगी है जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे पहले शहर के मिशन अस्पताल और वहां से ग्वालियर मेडिकल रेफर किया गया है। जिला आपताल में सिटी कोतवाली थाना एवं बमीठा थाना पुलिस पहुंचकर पूछताछ और मामले की जांच में जुटी हुई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 125

बम जैसा फटा गैस सिलेंडर, 50 लोग झूलसे, गंभीर हालात में भर्ती

Gas cylinder exploded like a bomb, 50 people burnt, admitted in critical condition छतरपुर । बीच बाजार गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 38 लोग झुलस गए। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। 34 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, 4 मामूली घायलों का बिजावर के निजी क्लिनिक पर ही इलाज किया गया। घटना रविवार दोपहर ढाई बजे बिजावर के बस स्टैंड पर हुई। घायलों में शामिल एक स्थानीय दुकानदार नीलू बघेल ने बताया कि पेटीज के ठेले पर सिलेंडर से पहले गैस लीक हुई और फिर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद मची भगदड़ घायलों ने बताया कि पेटीज की दुकान में तीन सिलेंडर रखे हुए थे। इनमें से एक फट गया। रविवार को बाजार लगता है इसलिए वहां बहुत भीड़ थी। धमाके के बाद भगदड़ जैसे हालात बन गए। आसपास के 100 मीटर तक के दायरे में लपटें उठीं। कई लोगों ने भागने की कोशिश की, फिर भी जल गए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 196

सूचना के अधिकार के तहत मांगी जानकारी तो आवेदक पर हो गई एफआईआर

When information was sought under the Right to Information Act, an FIR was lodged against the applicant. छतरपुर परियोजना अधिकारी रजनी शुक्ला पर लग रहे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप! मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला छतरपुर। महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी रजनी शुक्ला की हिटलरशाही सिर चढ़कर बोल रही है। बीते दिनों एक आवेदक ने उनका विकलांग सर्टिफिकेट सूचना के अधिकार के तहत मांग लिया तो लगे हाथ आवेदक पर राजनगर थाने में एफआईआर दर्ज हो गई। राजनगर की पुलिस ने भी इस काम में आँख बंद कर कार्यवाही कर दी। यह मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंच गया है। दरअसल, छतरपुर जिले के ब्रजेश अवस्थी ने रजनी शुक्ला पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की भर्ती एवं पोषण आहार वितरण में की जा रही अनियमितताएं व भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायत महिला बाल विकास अधिकारी छतरपुर से की गई थी। इसके अलावा छतरपुर कलेक्टर से भी परियोजना अधिकारी की शिकायत होने से बौखलाई रजनी शुक्ला ने ब्रजेश अवस्थी के खिलाफ राजनगर थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज कर दी है। अपील तक पहुंचने से गरमाया मामला ब्रजेश शुक्ला ने सूचना के अधिकार के तहत उनके विकलांगता के प्रमाण पत्र की छायाप्रति मांगी थी जो कि रजनी शुक्ला ने उपलब्ध नहीं कराई। जिसकी अपील जिला कार्यक्रम अधिकारी के यहां की गई। रजनी शुक्ला राजनगर परियोजना के साथ बमीठा परियोजना का भी अतिरिक्त प्रभार लिए हुए है। राजनगर ब्लाक के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को मिलने वाला पोषण आहार वितरण नहीं किया जाता। गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली पंजीरी व गुड़ की चिक्की भी नहीं दी जाती। हर माह लाखों रुपए के बिल पोषण आहार के लगाकर राशि बंदरबांट की जाती है। जिसकी शिकायत होने के बाद से परियोजना अधिकारी रजनी शुक्ला ने अपने ऑफिस में ब्रजेश अवस्थी को फोन करकर बुलाया और उसके बाद एक झूठी रिपोर्ट राजनगर थाने में शासकीय कार्य में बाधा व गाली गलौज किए जाने की एफआईआर दर्ज करा दी। झूठी शिकायत की निष्पक्ष जांच की मांग पीड़ित ब्रजेश अवस्थी ने बताया कि डीआईजी छतरपुर एवं एसपी छतरपुर से झूठी शिकायत की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। गौरतलब हो कि ब्रजेश अवस्थी तनय पुष्पेन्द्र अवस्थी निवासी ललपुर ने यह आवेदन दिनांक 4 नवंबर 2024 को डीआईजी छतरपुर को दिया था परंतु झूठी एफआईआर पर अभी तक कोई जांच नहीं की गई है। इस संबध की शिकायत राजनगर एसडीएम से भी 13 अगस्त 2024 को पूर्व में की गई थी, लेकिन राजनगर एसडीएम ने भी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की। पुलिस के द्वारा ब्रजेश अवस्थी के ऊपर धारा 296,35(2), 132 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अवस्थी की माँ समिति की अध्यक्ष ब्रजेश अवस्थी की मां जनपद पंचायत राजनगर की महिला बाल विकास समिति की अध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि पूरे ब्लाक में पोषण आहार से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती में रजनी शुक्ला के द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया गया है। इस संबंध की शिकायत उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से की है। अब देखना है पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन क्या कार्यवाही करता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 392

20 हजार रूपये देने पर नौगांव पुलिस थाना ने लिखी रिपोर्ट, फिर भी नहीं मिला न्याय, पुलिस अधीक्षक से माँगा न्याय

Naugaon police station wrote a report on giving 20 thousand rupees, still did not get justice, sought justice from Superintendent of Police छतरपुर। एसपी ऑफिस के बाहर जमीन पर लेटा यह युवक पुलिस अधीक्षक से न्याय की भीख मांगने आया है। गांव के दबंगो ने इतना पीटा की वह चल भी नही सकता। परिवार ने बताया कि नौगांव थाने में रिपोर्ट लिखाने जब गए तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के नाम पर 20 हजार रुपये ले लिए। इसके हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने के लिए टीआई साहब के नाम पर 50 हजार रुपये की और मांग की गई। परिवार का कहना है कि पुलिस के द्वारा दबंग पर मामला दर्ज तो कर लिए लेकिन उन्हें गिरफ्तार नही किया। दबंग खुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। नौगांव थाने में पैसे लगने के बाद भी जब पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो वह एसपी ऑफिस चले आए और एसपी ऑफिस के सामने जमीन पर लेटे युवक ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में विगत 3 नवंबर 2024 को बिलहरी गांव निवासी राम प्रकाश अहिरवार पिता छोटेलाल अहिरवार को गांव के ही मनोज अंकित अखिल ने लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 204

छतरपुर में बड़ा हादसा: स्लीपर बस खाई में गिरी, एक छात्र की मौत और 20 यात्री घायल

biggest accident in Chhatarpur: Sleeper bus fell into ditch, one student died and 20 passengers injured छतरपुर। झांसी-खजुराहो फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-39 पर छतरपुर के पास एक स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई और करीब 20 यात्री घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब रीवा से ग्वालियर जा रही बस की टक्कर एक डंपर से हो गई और बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। यह दुर्घटना रात लगभग 12 बजे बागेश्वर धाम गंज तिराहा के पास हुई। हादसे में सैनिक स्कूल रीवा के एक छात्र की जान चली गई, जो दीपावली की छुट्टी मनाने पिता के साथ भिंड स्थित अपने घर जा रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसमें घायलों को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पाँच यात्रियों की हालत गंभीर है और उन्हें विशेष उपचार के लिए भेजा गया है। यह हादसा न केवल सड़क सुरक्षा की चिंता को बढ़ाता है बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों के लिए एक चेतावनी भी है कि यात्री परिवहन में सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 127

छतरपुर: लोकायुक्त का छापा, सहकारी कर्मचारी की 213% आय से अधिक संपत्ति बरामद

Lokayukta raid: Action against co-operative society employee for finding assets 213% disproportionate to income छतरपुर ! भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की मुहिम तेज़ी से जारी है। हाल ही में छतरपुर जिले के खजुराहो क्षेत्र में दीपावली से कुछ दिन पहले लोकायुक्त की टीम ने सहकारी समिति के एक कर्मचारी अरूण कुमार गुप्ता के घर पर छापा मारकर उसकी अवैध संपत्ति का खुलासा किया। प्रारंभिक जांच में गुप्ता की कुल आय से 213 प्रतिशत अधिक संपत्ति के प्रमाण सामने आए हैं। कार्रवाई का पूरा विवरणरविवार की सुबह 6 बजे सागर लोकायुक्त की टीम ने छतरपुर की तहसील राजनगर के सहकारी समिति धवाड़ में कार्यरत कर्मचारी अरूण कुमार गुप्ता के घर पर छापा मारा। लोकायुक्त को गुप्ता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की पुष्टि के बाद लोकायुक्त ने यह छापेमारी की। इस दौरान अरूण कुमार के घर से भारी मात्रा में मूल्यवान वस्तुएं, कई लोगों के हस्ताक्षर किए हुए खाली चेक, और विभिन्न संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए, जो उनकी आय से कहीं अधिक हैं। संपत्ति में अवैध निवेश के प्रमाणलोकायुक्त टीम की जांच में यह पाया गया कि महज 12 हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले अरूण कुमार गुप्ता ने अपनी संपत्ति में बेहिसाब तरीके से निवेश किया है। जांच के दौरान अरूण कुमार के पास 10 से अधिक प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, 20 से अधिक चेकबुक, पासबुक, और लगभग 89 लाख 53 हजार रुपये की संपत्ति का दस्तावेजी प्रमाण मिला है। इसके अलावा, गुप्ता के पास ब्याज पर रकम देने के भी प्रमाण मिले हैं। बैंक और वित्तीय जांच बाकीचूंकि रविवार को बैंक बंद थे, इसलिए अरूण कुमार के बैंक खातों की जांच फिलहाल नहीं हो सकी है। बैंक खुलने पर और अधिक वित्तीय जानकारी मिलने की संभावना है। लोकायुक्त ने इस मामले में आगे की जांच के लिए सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। लोकायुक्त का सख्त रुखमध्य प्रदेश में लोकायुक्त लगातार भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, और इस छापेमारी से यह स्पष्ट हो गया है कि आय से अधिक संपत्ति रखने वाले कर्मचारी लोकायुक्त की रडार पर हैं। लोगों को उम्मीद है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकेगी और अन्य कर्मचारियों में भी ईमानदारी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 129

बड़ामलहरा : 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुई आदिवासी महिला सरपंच और उनके पति

Badamalhara: Tribal woman sarpanch and her husband arrested red handed while taking bribe of Rs 15 thousand छतरपुर: बड़ामलहरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रामटोरिया में एक आदिवासी महिला सरपंच, बबली आदिवासी, और उनके पति सुनील आदिवासी को लोकायुक्त सागर टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस रिश्वत के मामले का खुलासा तब हुआ जब फरयादी महेंद्र प्रताप लोधी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके दादा के नाम पर स्वीकृत कपिलधारा कूप का 2 लाख 87 हजार रुपये का भुगतान अटका हुआ था। इस भुगतान के बदले महिला सरपंच ने 15 प्रतिशत राशि की मांग की थी। रिश्वत के दौरान छापेमारीशुक्रवार सुबह, लोकायुक्त टीम ने सरपंच बबली के पति सुनील आदिवासी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। रिश्वत की रकम हाथ में लेकर सुनील आदिवासी को जब हाथ धुलवाए गए, तो उनके हाथ का रंग लाल हो गया, जिससे उनके ऊपर लगे आरोपों की पुष्टि हुई। लोकायुक्त निरीक्षक रोशनी जैन ने बताया कि दोनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त टीम की कार्यवाहीकार्रवाई के दौरान लोकायुक्त सागर निरीक्षक रोशनी जैन, पीएस बेन और उनकी टीम ने सुनील आदिवासी को उनके घर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। टीम ने मौके पर रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। यह मामला प्रशासनिक भ्रष्टाचार और ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों में होने वाली अवैध मांगों को सामने लाता है। इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश गया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है और कानून का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 445

छतरपुर और खजुराहो में नाबालिगों पर अत्याचार, विपक्ष ने साधा निशाना

Atrocities on minors in Chhatarpur and Khajuraho, opposition targeted भोपाल। Chhatarpur and Khajuraho opposition targeted मध्य प्रदेश में नाबालिगों पर हो रहे अत्याचार को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह की हैवानियत पर कब अंकुश लगेगा। आखिर कब आप प्रदेश की चिंता करोगे ? एमपी में ऐसी घटनाएं होने की वजह से लोगों को कानून का जरा भी डर नहीं है। दरअसल, छतरपुर और खजुराहो में नाबालिगों पर अत्याचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में नाबालिग के साथ बेल्ट से मारपीट तो वहीं दूसरे वीडियो में नाबालिग से अपने जूते चटवाए और जमकर पीटा। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा- MP में इस तरह की हैवानियत पर कब अंकुश लगेगा ! छतरपुर और खजुराहो में नाबालिगों पर अत्याचार के वीडियो सामने आए हैं। एक आदिवासी नाबालिग के साथ गुंडों ने बेल्ट से मारपीट की! दूसरे नाबालिग से अपने जूते चटवाए और पीटा गया! MP में ऐसी घटनाएं लगातार होने का कारण है कि लोगों को कानून_व्यवस्था का भय नहीं रहा!… ये दो घटनाएं तो इसलिए सामने आई कि इनके वीडियो वायरल हुए। आखिर कब आप प्रदेश की चिंता करोगे? प्रदेश में इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। एक बार फिर इन घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थिति सुधरने की बजाय और बिगड़ती जा रही है। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक नाबालिग हैवानियत का शिकार होते रहेंगे। प्रशासन की नींद कब खुलेगी, हालात कब सुधरेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 151

बड़ामलहरा अस्पताल में महिला वार्ड का उद्घाटन” गांधी जयंती पर बड़ामलहरा एमएलए रामसिया भारती कि एक खास पहल”

Inauguration of women’s ward in the hospital “A special initiative of Badamalhara MLA Ramsia Bharti on Gandhi Jayanti” छतरपुर ! 2 अक्टूबर, 2024 को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बड़ामलहरा के विधायक रामसिया भारती ने स्थानीय अस्पताल में एक नए महिला वार्ड का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और उन्हें एक सुरक्षित और समर्पित स्थान प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह में “एमएलए रामसिया भारती” ने कहा, “महात्मा गांधी का जीवन हमें सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। आज हम उनके सिद्धांतों का पालन करते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यह वार्ड महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान होगा, जहां उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।” इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन ने वार्ड की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। नए महिला वार्ड में आधुनिक चिकित्सा उपकरण और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अस्पताल के मुख्य चिकित्सक ने कहा, “हमारा उद्देश्य महिलाओं को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस वार्ड के माध्यम से हम उनके इलाज और देखभाल में सुधार लाने का प्रयास करेंगे।” https://www.facebook.com/100095277861256/posts/477679952084596/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v समारोह में स्थानीय नेताओं, स्वास्थ्य अधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। सभी ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति एक सकारात्मक कदम है। एमएलए रामसिया भारती” महात्मा गांधी की जयंती पर इस तरह के उद्घाटन समारोह न केवल उनके विचारों को आगे बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम भी उठाते हैं। उम्मीद है कि यह नया महिला वार्ड स्थानीय महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जनता का उत्साह इस पहल के चलते स्थानीय जनता में खासा उत्साह देखा गया। विधायक रामसिया भारती की सक्रियता और समाज कल्याण की दिशा में उनके प्रयासों को जनता ने सराहा। लोग इस बात से प्रभावित हुए कि उन्होंने न केवल गांधी जयंती को मनाने का एक खास तरीका निकाला, बल्कि इसके जरिये समाज में वास्तविक बदलाव लाने का संकल्प भी दिखाया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 238

छतरपुर : 14 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन

Chhatarpur: National Lok Adalat organized on 14th September

Chhatarpur: National Lok Adalat organized on 14th September छतरपुर ! 14 सितम्बर 2024 को जिला एवं तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सभी व्यक्तियों से अनुरोध है कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर में या निःशुल्क न. 15100 पर कॉल कर सम्पर्क कर सकते हैं।लोक अदालत एक ऐसा मंच है जहां न्यायालय में लंबित या मुकदमे के रूप में दाखिल नहीं किए गए मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया जाता है। यह सामान्य न्यायालयों से अलग होता है क्योंकि यहां विवादित पक्षों के बीच परस्पर समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान किया जाता है। इसीलिए छतरपुरवासियों से अपील की जाती है कि त्वरित एवं सस्ते न्याय के लिए 14 सितंबर को लोक न्यायालय पहुंचकर उसका लाभ उठाएं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 166

बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन की टक्कर , चार की मौत, छह घायल

Devotees returning from Bageshwar Dham collide with vehicle, four killed, six injured

Devotees returning from Bageshwar Dham collide with vehicle, four killed, six injured शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक ईको मारुति वैन चलते ट्रक में पीछे से भिड़ गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। घायलों को लटेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले हैं। लटेरी एसडीओपी अजय मिश्रा ने बताया कि हादसा शनिवार तड़के करीब 4 बजे सिरोंज नेशनल हाईवे पर हुआ। वाहन में 10 लोग बैठे हुए थे। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि ट्रक जैसे ही मोड़ से हाइवे पर निकला पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ईको मारुति उसमें पीछे से टकरा गई।इस हादसे में दो महिला और दो पुरुष की मौत हुई है। मृतकों की पहचान किशन लाल, वरदी बाई, राजू बाई और विनोद कुमार के रूप में हुई है। ज्यादातर लोग झालावाड़ के रतलाई थाना क्षेत्र के रतलाई गांव के निवासी हैं। सभी लोग छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में दर्शन करने गए थे और 12 दिन बाद अपने घर वापस जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धालुओं का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इधर पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया दुखइस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि जिला प्रशासन द्वारा घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था कराई जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पात्रता अनुसार उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 153