Cleanliness drive carried out in Susundra on Constitution Day, garland offered at Baba Saheb’s statue.
- जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारधी के नेतृत्व में हुआ आयोजन, प्रतिमा परिसर की सफाई कर संविधान निर्माता को किया नमन।
आमला (हरिप्रसाद गोहे)। संविधान दिवस के अवसर पर आमला विकासखंड की ग्राम पंचायत ससुन्द्रा में स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारधी के नेतृत्व में ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संविधान के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई। उपस्थित लोगों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माता को नमन किया गया।
इस अवसर पर विजय पारधी ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देता है। बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को समानता और न्याय का अधिकार दिलाने की मजबूत नींव रखी।

कार्यक्रम में अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय ने उपस्थितजनों को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया और भारतीय संविधान के बारे में आवश्यक जानकारी साझा की।
इस मौके पर योगेश देशमुख, दिनेश सोनारे, विपुल पवार, मुंशी पवार, नारायण मालवी, कृष्णराव माथनकर, संजय लांगड़े, बालू माथनकर, नंदलाल मालवीय, बल्ला साहू, प्रकाश माथनकर, मुन्ना मानेकर, निलकंठ धोटे, संजू सोनारे, मनोज पाटिल, माधोराव माथनकर, गोविंद राव माथनकर, भोजराज धनोदे, सूर्यनाथ राजुरकर, महेंद्र माथनकर, जियालाल धनोदे, अमित पवारे, जगन्नाथ झरने, सतीश धोटे, निलेश गडेकर, संजू लागड़े, संजय सोनारे, तुलसीराम लिखितकर, गोलू माथनकर, मोनू खातरकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।