MY SECRET NEWS

जु‍पिटर और मार्स कंजक्‍शन: मंगल और बृहस्‍पति का मिलन देखिये आज बुधवार 14 अगस्‍त देर रात

आज (बुधवार 14 अगस्‍त)  को मध्‍यरात्रि के बाद आकाश मे लालग्रह कहे जाने वाला मंगल और सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्‍पति जोड़ी बनाते से नजर आयेंगे । भारत के स्‍वतंत्रता दिवस के सुबह सबेरे होने वाली इस घटना की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि खगोलविज्ञान में इसे कंजक्‍शन ऑफ मार्स एंड जुपिटर कहा जाता है इसके अलावा इस घटना को तकनीकी रूप से एपल्‍स कहते हैं । सारिका ने बताया कि आज (बुधवार) मध्‍यरात्रि के बाद लगभग 1 बजे ये दोनो ग्रह पूर्वी आकाश में जोड़ी बनाते ही उदित होंगे , इसके बाद इस जोड़ी को खाली आंखों से अथवा टेलिस्‍काप से देखा जा सकता है । धीरे-धीरे ये आगे बढ़ते हुये स्‍वतंत्रता दिवस की सुबह सबेरे सूर्यादय की लालिमा आने तक दिखाई देंगे । इसमे बृहस्‍पति की चमक माईनस 2.2 और मंगल की चमक 0.8 मैग्‍नीटयूड  होगी । इस जोड़ी के पीछे वृषभ तारामंडल होगा । सारिका ने बताया कि जोड़ी बनाते इन ग्रहों में मंगल पृथ्‍वी से लगभग 22 करोड़ किमी से अधिक दूर होगा तो बृहस्‍पति 80 करोड़ किमी से अधिक दूर होगा । दूरी में इतना अंतर होते हुये भी पृथ्‍वी से देखने पर इनका कोण इस प्रकार होगा कि वे जोड़ी के रूप मे एक दूसरे मे समाते दिखेंगे । सारिका ने बताया कि पूर्णिमा के चंद्रमा की आकाश में चौड़ाई लगभग 0.5 डिग्री दिखती है, आज जोड़ी बनाते इन ग्रहों के बीच की दूरी सिर्फ 0.3 डिग्री रह जायेगी जो कि चंद्रमा की चौड़ाई से भी कम होगी । चूकिये मत इस घटना को देखने से क्‍योंकि अगली बार बृहस्‍पति और मंगल के इतने करीब होने की घटना 1 दिसम्‍बर 2033 को होगी ।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 82

रक्षाबंधन पर 90 साल बाद अद्भुत संयोग, भद्रा काल में नहीं बांधे राखी; रक्षा बंधन पर 5 घंटे का विशेष मूहर्त

 ज्योतिषाचार्य  ने बताया कि वैसे तो सावन का पूरा महीना ही विशेष होता है, लेकिन सावन में पड़ने वाले सोमवार का खास महत्व होता है। खासकर अंतिम सावन सोमवार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। जो लोग किसी कारण सावन में किसी सोमवार का व्रत नहीं रख पाते, वो अंतिम सावन सोमवार का व्रत जरूर रखते है। इस वर्ष सावन की शुरुआत शिवजी के प्रिय वार सोमवार के दिन से हुई है और इसकी समाप्ति भी सोमवार के दिन ही होगी। यानी सावन माह के पहले दिन पहला सावन सोमवार व्रत रखा गया और अंतिम दिन ही आखिरी सावन सोमवार व्रत रखा जाएगा, जोकि 19 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन भी होगा। सावन के अंतिम या पांचवे सोमवार पर 19 अगस्त 2024 को सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग, रवि योग और श्रावण नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इन सभी योगों को बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं सावन के आखिरी दिन ही सोमवार पड़ने से इसकी महत्ता काफी बढ़ जाती है। ऐसा दुर्लभ संयोग पूरे 90 साल बाद बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन चार अद्भुत संयोग बन रहे है। वैदिक पंचांग के अनुसार 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा और रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है।  रक्षासूत्र की डोर भाई बहन के रिश्ते को अटूट बना सकती है। इस बार रक्षाबंधन के दिन ग्रहों का ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है। करीब 90 साल बाद रक्षाबंधन के दिन 4 शुभ महासंयोग बन रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रो का यह अद्भुत संयोग भाई बहन के रिश्ते को और मजबूत करेगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन चार अद्भुत संयोग बन रहे है। वैदिक पंचांग के अनुसार 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा और रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सावन का अंतिम सोमवार भी है। ऐसे में यह दिन बेहद शुभ साबित होगा। रात 8 बजकर 40 मिनट तक रहेगा ये दो योग। 19 अगस्त को सुबह से लेकर रात 8 बजकर 40 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग है। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए सभी कार्यों में सिद्धियां प्राप्त होती है। ऐसे में इस समय में रक्षासूत्र बांधा जाए तो भाइयों पर आने वाली सभी बालाएं दूर होंगी और उन्हें आरोग्य होने का का वरदान भी मिलेगा,परंतु भद्रा रहने के कारण राखी नही बांध सकते हैं। इस समय तक रहेगा पाताल लोक का भद्रा  वैदिक पंचांग के अनुसार 18 अगस्त को रात 2 बजकर 21 मिनट से भद्रा कि शुरूआत हो रही है जो अगले दिन 19 अगस्त को 1 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। यह भद्रा पाताल लोक का भद्रा होगा। भद्रा काल में रक्षा सूत्र बांधने शुभ नहीं माना जाता है, ऐसे में 19 अगस्त को दोपहर में 1 बजकर 32 मिनट के बाद रक्षासूत्र बांधा जाएगा। राखी बांधने का शुभ समय अनुसंधान केन्द्र के ज्योतिषाचार्य के अनुसार 19 अगस्त सोमवार को 1.33 दोपहर से शाम 7 बजे तक विशेष मूहर्त 5 घंटे तक रहेगा इसके अलावा 1 बजकर 33 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 25 मिनट तक रक्षासूत्र बांधने का शुभ समय है। इस समय में रक्षासूत्र बांधने से भाइयों को दीर्घायु के आशीर्वाद के साथ ऐश्वर्य और सौभाग्य का वरदान भी मिलेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63

मंगलवार 13 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि :आज का दिन सामान्य रहेगा। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है। आपको बिना बात के चिंता महसूस हो सकती है। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। परिजनों के सलाह पर ध्यान दें। आज लग्जरी आइटम पर बड़े अमाउंट में पैसे खर्च न करें। खर्चे पर कंट्रोल रखें। सोच-समझकर फाइनेंसशियल डिसीजन लें। लव लाइफ के इश्यूज को समझदारी से हैंडल करें। पार्टनर के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। वृषभ राशि : आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। हालांकि, ऑफिस के कुछ कार्यों में चुनौतियां महसूस हो सकती हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। आज नए महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। करियर ग्रोथ के नए मौकों पर नजर रखें। अपने सेहत पर ध्यान दें। मिथुन राशि : आज मिथुन राशि वालों को सभी कार्यों में बहुत सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटे-छोटे हेल्थ इश्यूज को इग्नोर न करें। इससे हेल्थ प्रॉब्लम बढ़ सकती है। नया इनवेस्टमेंट प्लान बनाएं। पास्ट की गलतियों से सीख लें और लाइफ में इन्हें दोबारा न दोहराएं। अपने काम पर फोकस करें। करियर में उन्नति के नए मौकों का लाभ उठाएं। सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। आज आप नया घर खरीद सकते हैं। कर्क राशि : आज आपको फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। परिजनों के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। घर में फैमिली फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ बढ़िया रहेगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होगी। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। लाइफ पार्टनर संग रिश्ता मजबूत होगा। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। सिंह राशि : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है। आपको सोशल इवेंट का इनविटेशन मिल सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में प्रतिस्पर्धा का माहौल होगा। विरोधी एक्टिव रहेगा। जिसका असर आपको परफॉर्मेंस पर हो सकता है। इसलिए ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। आज आपकी लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। कन्या राशि: आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी से डिसीजन लें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर या नाइट ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। इससे लव लाइफ में खुशियां आएंगी। फैमिली का प्यार और सहयोग मिलेगा। आज का दिन नए कार्यों के शानदार रहेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। नई प्रॉपर्टी के खरीदारी के लिए उत्तम योग है। आज पार्टनर आपको सरप्राइज मिलेंगे। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। तुला राशि : आज आपके सभी सपने साकार होंगे। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। परिजनों की एडवाइस करियर की बाधा दूर करने में लाभकारी साबित होगी। आज आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगी। वृश्चिक राशि : आज नए इनवोटिव आइडियाज के साथ सभी टास्क कंपलीट करें। प्रोफेशनल लाइफ में आपको सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। सभी महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बना रहेगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। दूसरों की मदद करने से समाज में सराहे जाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और उनसे अपने इमोशन्स शेयर करें। धनु राशि : आज धनु राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। फैमिली में गुड न्यूज मिलेगी। पुराने दोस्तों से मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। निवेश के नए सुनहरे मैके मिलेंगे। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से खूब धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपकी रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। मकर राशि : आज विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। हर कार्य के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर या लॉन्ग ड्राइव लव लाइफ में खुशियां ला सकता है। कुंभ राशि : आज आपको पुराने निवेशो से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नए घर में प्रवेश कर सकते हैं। ऑयली और स्पॉइसी फूड के सेवन से परहेज करें। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। आपको हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। घर में छोटे भाई-बहनों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। मीन राशि :आज आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ी चैलेंजिंग सिचुएशन रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में प्यार और रोमांस भरपूर रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

रक्षाबंधन पर राशि अनुसार बांधे राखी, भाई-बहन दोनों को होगा लाभ, दूर होंगे जीवन के कष्ट, मिलेगा भाग्य का साथ

रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन पहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। भाई भी उन्हें उपहार के साथ जीवन पर रक्षा करने का वचन देते हैं। इस साल 19 अगस्त को रक्षा बंधन है। कई दुर्लभ संयोग भी बन रहे है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन बेहद खास होगा। भाई को राशि अनुसार राखी बांधने के लाभ होगा। आइए जानें राशि अनुसार बहनें अपने भाई की राशि के अनुसार को कैसी राखी बांध सकती हैं- मेष और वृश्चिक मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। लाल या मैहरून रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा। भाई-बहन में प्रेम बढ़ेगा। सफलता मिलेगी। साहस और ऊर्जा में वृद्धि होगी। मिथुन और कन्या राशि मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं। इनके लिए हरे रंग की राखी शुभ रहेगी। करियर और कारोबार में लाभ होगा। धनु और मीन राशि धनु और मीन राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। पीले या नारंगी रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा। भाई को किस्मत का साथ मिलेगा। तरक्की के योग बनेंगे। वृषभ और तुला राशि वृषभ और तुला राशि के स्वामी धन, प्रेम इत्यादि के दाता शुक्र हैं। भाई के हाथों में बहनें सिल्वर, सफेद, गुलाबी या क्रीम रंग की राखी बाँधें। सिंह राशि सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं। सुनहरा, लाल या नारंगी रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कर्क राशि कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। जातकों के लिए सफेद, सिल्वर या आसमानी रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा। ऐसा करने से मान शांत रहेगा। तनाव दूर होगा। कुंभ और मकर राशि कुंभ और मकर राशि के स्वामी शनि हैं। जातकों के लिए नीले रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा। इस रंग को मौलिकता और स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 82

सावन का चौथा सोमवार आज, सम्पूर्ण पूजन विधि, शुभ मुहूर्त

शिव भक्तों के लिए सावन का महीना बेहद खास होता है। इस महीने में देशभर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलता है। सनातन धर्म में इस महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। साथ ही यह समय शिव की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार पर महादेव की पूजा करने से वह प्रभु प्रसन्न हो जाते हैं। अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन के चौथे सोमवार पर राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे साधक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।   सावन के चौथे सोमवार 2024 की डेट और शुभ मुहूर्त सावन का चौथा सोमवार व्रत शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर किया जाएगा। सप्तमी तिथि 12 अगस्त को है। पंचांग के अनुसार, इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 23 मिनट से लेकर 05 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।  सावन के तीन सोमवार बीत चुके हैं। 12 अगस्त 2024 को सावन का चौथा सोमवार व्रत रखा जाएगा और शिवजी की पूजा-आराधना की जाएगी। वैसे तो सावन के प्रत्येक सोमवार को देवों के देव महादेव की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है। साथ ही जातक की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। इस बार सावन के चौथे सोमवार पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस खास मौके पर शिव पूजन के साथ जलाभिषेक भी किया जाता है। आइए जानते हैं सावन के चौथे सोमवार के शुभ योग और शिवजी को प्रसन्न करने के सरल उपाय… सावन का चौथा सोमवार : सावन के चौथे सोमवार 12 अगस्त 2024 को 2 शुभ योग बनेंगे। इस दिन शुक्ल योग, ब्रह्म योग, स्वाति नक्षत्र और विशाखा नक्षत्र समेत कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। चौथे सावन सोमवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त : शुक्ल योग : सुबह से सायं 04:26 पीएम तक स्वाती नक्षत्र : सुबह 08:33 एएम तक ब्रह्म मुहूर्त :04:23 ए एम से 05:06 ए एम तक अभिजित मुहूर्त : 11:59 ए एम से 12:52 पी एम तक विजय मुहूर्त : 02:38 पी एम से 03:31 पी एम तक अशुभ मुहूर्त : इस दिन सुबह 07:28 ए एम से 09:07 ए एम तक राहुकाल मुहूर्त का निर्माण हो रहा है। वहीं, सुबह 07:55 ए एम से लेकर रात 08:48 पी एम तक भद्राकाल का निर्माण होगा। सावन के चौथे सोमवार के विशेष उपाय : इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, गंगाजल, कच्चा दूध अर्पित करें और विधिविधान से शिवजी की पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं। सावन के चौथे सोमवार पर शिव मंदिर जाएं। शिवजी की विधिवत पूजा करें और मंदिर में शिवजी के समक्ष 11 घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की मनचाही मुराद पूरी होती है। धार्मिक मान्यता है कि सावन के किसी भी सोमवार के दिन पारद के शिवलिंग की विधिविधान से पूजा करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।    शिव जी का करें राशि अनुसार अभिषेक     मेष राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर शहद या चंदन मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।     वृषभ राशि के जातक जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए सावन के चौथे सोमवार पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।     मिथुन राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर गंगाजल में बेलपत्र डालकर महादेव शिव का अभिषेक करें।     कर्क राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर शुद्ध घी से शिव जी का अभिषेक करें।     सिंह राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए सावन के चौथे सोमवार पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।     कन्या राशि के जातक शुभ फल की प्राप्ति के लिए सावन के चौथे सोमवार पर  गंगाजल में पान का पत्ता या दूर्वा डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें।     तुला राशि के जातक शुक्र ग्रह मजबूत करने हेतु सावन के चौथे सोमवार पर पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करें।     वृश्चिक राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर पर गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।     धनु राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर गाय के कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें।     मकर राशि के जातक महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए सावन के चौथे सोमवार पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।     कुंभ राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर नारियल जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।     मीन राशि के जातक विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए भगवान शिव का  दूध में केसर मिलाकर यानी केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

सोमवार 12 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि : कल का दिन आपके लिए परेशानी भरा रहेगा. आकस्मिक रूप से पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. पहले से बकाया धन की वसूली करने के प्रयास सफल रहेगा. कल धन लाभ होगा. रोजगार में वृद्धि होगी. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी. आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती हैं. किसी चीज़ से संक्रमण होने की भी संभावना हैं. वृषभ राशि : कल का दिन आपके लिए तनावभरा रहेगा. किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं. विवाद से बचें. पारिवारिक चिंता बनी रहेगी. काम में मन नहीं लगेगा. व्यापार ठीक चलेगा. आय होगी. परिवार के सदस्यों की आपसे किसी बात की अपेक्षा रहेगी. ऐसे में संयम बनाए रखे और सभी के साथ मधुर संबंध बनाए रखे. मित्र का सहयोग प्राप्त होगा लेकिन वह संतोषप्रद नहीं होगा. मिथुन राशि : कल जीवन में व्यस्तता और भाग दौड़ बंद रहेगी. लेकिन महान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. हालांकि कल का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में ज्यादा व्यतीत होगा. खर्चें भी बढ़ जाएंगे. आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे. व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. कल आपकी कार्य पूर्ण होंगे. मन में प्रसन्नता रहेगी. भाग्य का साथ मिलेगा. लेकिन आप इसकी ज्यादा चिंता नहीं करेंगे. घर में आपको लेकर तनाव का माहौल रहेगा. लेकिन समय रहते बात संभल भी जाएगी. कर्क राशि: कल घर में मांगलिक कार्य के अवसर प्राप्त होंगे. सुख-सुविधा पर खर्च होगा. विवादास्पद मुद्दों से बचें और अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें. सत्संग का लाभ मिलेगा. राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे. कारोबार मनोनुकूल रहेगा. आप किसी प्रकार के व्यवसाय से जुड़े हैं तो संभल कर चलने की सलाह दी जाती हैं. किसी भी समझौते को करने से पहले उस पर अच्छे से विचार अवश्य कर लें. सिंह राशि: कल का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. रोजगार में वृद्धि होगी. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी. कोई भी बड़ा कार्य हो जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी. लेकिन इससे पहले पुराने प्रेमी की यादों से बाहर आना होगा. आर्थिक दृष्टि से कल का दिन आपके लिए शुभ समाचार देने वाला होगा. कन्या राशि : कल आपके लिए अच्छी आमदनी के योग है. सामाजिक कार्यों में व्यवस्त्तता रहेगी. हालांकि अनुकूल परिस्थिति के चलते सुकून मिलेगा. व्यवसाय में नई योजनाओं पर ध्यान देने का समय है. किसी भी निवेश से पहले सावधानी बरतें. कल अच्‍छी खबर मिलेगी. कार्यों में गति आएगी. धन लाभ में वृद्धि होगी. मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा. ऑफिस में काम कम होगा, आप अपने सहकर्मियों के साथ क्वालिटी समय बिताएंगे. किसी सीनियर के द्वारा उचित मार्गदर्शन मिलेगा. तुला राशि: कल आपको अच्छी खबर मिलने के योग हैं. जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगी. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. कारोबार से लाभ होगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से कल का दिन चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना हैं. पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं जैसे कि गैस बनना, अपच, दस्त, कब्ज इत्यादि. वृश्चिक राशि: कल आपके कार्य स्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगे. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन स्वस्थ की दृष्टि से सचेत रहें. वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें. दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें. फालतू की बातों पर ध्यान न दें. कार्यक्षेत्र में किसी तरह के विवाद का सामना कर पड़ सकता हैं. कल ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखे. धनु राशि: कल का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव ला सकता है. कल नए अवसर मिल सकते हैं, जो आपके करियर को नई दिशा देंगे. व्यवसाय में सहयोगी संबंधों पर ध्यान दें. अपने पार्टनरों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें. सोच विचार कर लेनदेन करें. मेहनत सफल रहेगी. बिगड़े काम बनेंगे. आय में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. डिजिटल मार्केटिंग, मीडिया, पत्रकार इत्यादि संस्थानों से जुड़े लोगों के लिए कल का समय अनुकूल रहने वाला हैं. मकर राशि: कल का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. संपत्ति क्रय विक्रय से उचित लाभ हो सकता है. लेन-देन में सावधानी रखें. किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें. इसके साथ ही विवाद को बढ़ावा न दें. किसी के उकसाने में न आएं. कल पूरा दिन व्यस्तता रहेगी. कुछ दिनों से किसी चीज़ की प्रतीक्षा में थे तो उसको लेकर कल खुशखबरी हाथ लग सकती है. कुम्भ राशि: कल कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. रोजगार में वृद्धि के योग हैं. स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा. दिन की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रहेगी तथा मन बेचैन रहेगा. किसी बात को लेकर मन कुंठित रह सकता हैं, लेकिन आप किसी से कह नहीं पाएंगे. मीन राशि: कल आकस्मिक धन आगमन के योग हैं. मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है. यात्रा मनोरंजक रहेगी. विवाहित लोगों का जीवन नीरस रहने की संभावना हैं. आपका अपने जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की भी आशंका हैं. ऐसे में उनसे खुलकर बात करे अन्यथा बात बढ़ जाएगी. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

रविवार 11अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन शानदार रहेगा। शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में नए लोगों से पहचान होगी। करियर में उन्नति के नए मौके मिलेंगे। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फिट और हेल्दी रहेंगे। वृषभ राशि : आज का दिन जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ बढ़िया रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। जीवन में नए सकारात्मक बदलाव होंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। मिथुन राशि : आज आपको शैक्षिक कार्यों में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। बिजनेसमेन को नए लोकेशन पर बिजनेस स्टार्ट करने के लिए फंड मिल सकता है। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। जिससे जीवन में खुशियां आएंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है। कर्क राशि : आज आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको किसी खास व्यक्ति से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। शाम को पुराने दोस्तों के साथ पार्टी एंजॉय कर सकते हैं। अपने डाइट पर ध्यान दें। आज आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। सिंह राशि : आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। आपको लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मोटिवेटेड नजर आएंगे। आज का दिन प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए उत्तम रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। समाज में सराहे जाएंगे। शाम को पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर का प्लान बना सकते हैं या लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। इससे लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। कन्या राशि: आज आपको धन कमाने के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जो लोग नई जॉब की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छे पैकेज के साथ नई नौकरी मिलेगी। फैमिली इश्यूज को भी सुलझाने का परफेक्ट दिन है। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ इंप्रूव होगी। तुला राशि : आज आपको प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। आज भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। थोड़ी इमोशनल डिस्टर्बेंस रहेगी, लेकिन भावुक होकर कोई निर्णय न लें। हालांकि, साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। अपने सेहत पर ध्यान दें। जंक फूड अवॉइड करें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। वृश्चिक राशि : आज आपका लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन होगा या ऑफिस में महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रोमांटिक लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। धनु राशि : आज कोई फैसला बहुत सोच-समझकर लें। आज आपको प्रोफेशनल लाइफ में सभी कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। करियर की बाधाएं दूर होंगी। फैमिली के साथ धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। साथी के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। साथ ही पार्टनर से अपनी भी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें। मकर राशि : आज आपके जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए सुनहरे मौके मिलेंगे। घर-परिवार में आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। आज सिंगल जातकों के लिए क्रश को प्रपोज करने का परफेक्ट दिन रहेगा। आपको प्रपोजल का पॉजिटिव फीडबैक भी मिलेगा। कुंभ राशि : आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की प्रशंसा होगी। ऑफिस में कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। कुछ जातकों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। इंकम में इजाफा होगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। लव लाइफ के रोमांटिक पलों को एंजॉय करेंगे। मीन राशि : आज आपको शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां .हासिल होगी। करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69