MY SECRET NEWS

30 द‍िनों तक खाएं मखाने जबरदस्‍त होंगे फायदे

मखाने को फॉक्स नट्स और लोटस सीड्स के नाम से भी जाना जाता है। ये खाने में ज‍ितने स्‍वाद‍िष्‍ट होते हैं उतने ही पौष्टिक भी हैं। मखाने में विटामिन मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। मखाने की तासीर ठंडी होती है इसील‍िए लाेग गर्मियों में इसे खाना पसंद करते हैं। लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दि‍ल्‍ली। मार्च से ही गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। इस बार मौसम व‍िभाग ने भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। इस मौसम में शरीर को ठंडा और ऊर्जावान बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में लोग जूस का सहारा लेते हैं। उन फलों को डाइट में शाम‍िल करते हैं जि‍नमें पानी की मात्रा अध‍िक हो। हालांक‍ि फलों के अलावा कुछ नट्स भी ऐसे होते हैं जो हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। उन्‍हीं में से मखाना एक है। मखाना आपके शरीर को ठंडक प्रदान करने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह खाने में बेहद हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला होता है। ये गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। इसके अलावा ये तुरंत एनर्जी देने में भी मदद करता है। मखाने में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाते हैं बल्कि स्किन और हार्ट के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसे स्नैक के रूप में खाने से वजन नियंत्रित रहता है और शरीर में ठंडक बनी रहती है। आज हम आपको गर्मी में मखाना खाने के जबरदस्‍त फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से- कैसी होती है मखाने की तासीर? मखाने की तासीर ठंडी होती है। यही कारण है क‍ि लोग गर्मियों में मखाने को प्राथम‍ि‍कता देते हैं। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। इसकी ठंडी तासीर होने के कारण इसका सेवन कुछ स्थितियों में सावधानी पूर्वक करना चाहिए। हालांकि यह वजन घटाने में सहायक है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल जिनका ब्‍लड प्रेशर हाई रहता है वे रोजाना मखाने को खा सकते हैं। इसमें सोडियम कम और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। ये दोनों चीजें ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। अगर आपका बीपी हाई रहता है तो आप रोजाना मखाने का सेवन करें। शुगर रहता है नॉर्मल हाई ब्‍लड शुगर की समस्‍या से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट में मखाना जरूर शाम‍िल करना चाहि‍ए। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। आप इसे स्‍नैक्‍स के रूप में ले सकते हैं। कब्ज से द‍िलाए राहत मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं। जो पेट को गैस, अपच की समस्या से बचाने का काम करते हैं। ये पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने में मददगार है। मोटापे में सहायक मखाने में एथेनोल नाम का तत्व पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है। मखाना खाने से मोटापे को कंट्रोल क‍िया जा सकता है। दिल की सेहत को सुधारे मखाना खाने से द‍िल की सेहत दुरुस्‍त रहती है। मखाने में एल्केलाइड जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हार्ट संबंधी खतरे से बचाने में मदद कर सकते हैं। इन बातों का रखें ध्यान     अगर पहले से एलर्जी है तो मखाना खाने से बचना चाह‍िए।     मखाने खाने के बाद आपको त्वचा में खुजली, चकत्ते या कोई एलर्जी हो रही तो इसका सेवन बंद कर देना चाहिए।     अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 10

सफलता कायम रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

एक सफल जीवन का सपना हर व्यक्ति देखता है। कुछ लोग अपने इस सपने को काफी हद तक पूरा भी कर लेते हैं। लेकिन सफलता के साथ लंबे समय तक दोस्ती कायम रखने का गुण बहुत कम लोग ही जानते हैं। सफलता पाने से ज्यादा सफलता को मेंटेन रखना बेहद कठिन काम है। जो लोग इस गुण को जान लेते हैं, वो लंबे समय तक इसका स्वाद चखते रहते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में सफलता हासिल करने के साथ उसे कायम रखने का सीक्रेट जानना चाहते हैं तो फॉलो करें ये आसान सक्सेस टिप्स। निरंतरता है जरूरी- सफलता को कायम रखने के लिए सबसे पहले निरंतरता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए अपने लक्ष्य के प्रति लगातार प्रयास करते रहने की जरूरत होती है। अपने लक्ष्य से जुड़े महान और सेलेब्रिटीज के जीवन और करियर पर नजर दौड़ाते हुए उनसे अच्छी चीजें सीखनी होंगी। विनम्रता- जीवन में सफलता हासिल करने के बाद कभी भी अपने मन में अंहकार ना लाएं। हमेशा विनम्रता के साथ अपनी सफलता को कायम रखने के लिए मेहनत करते रहें। विनम्रता का गुण विषम परिस्थिति में भी आपकी सफलता की इमारत को कायम रखेगा। सफलता के लिए भूख जगाए रखें- सफल व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल करने के बाद एक जगह कभी नहीं रूकते हैं। उनके भीतर लगातार आगे बढ़ने की इच्छा और लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित करने का गुण, एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करने में मदद करता है। स्पष्ट सोच और विचार रखें- कई बार व्यक्ति का लक्ष्य स्पष्ट ना होने की वजह से भी उसे सफलता हासिल नहीं हो पाती है। सफलता हासिल करने के साथ उसे कायम रखने के लिए भी इस बात का स्पष्ट होना जरूरी है कि आप क्या करना चाहते हैं और आपने अपने अगले लक्ष्य के लिए क्या सोचा हुआ है। ऐसा करने से आप अपनी सफलता को लंबे समय तक बरकरार रखेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 10

8 हजार से कम कीमत में मिलेगा Vivo Y19e

नई दिल्ली Vivo ने भारत में अपनी Y सीरीज में नया बजट 4G स्मार्टफोन Y19e लॉन्च कर दिया है। ये फोन पिछले साल के Y18e का सक्सेसर है। यह फोन SGS और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कंपनी ने फोन की ड्यूरेबिलिटी पर काफी काम किया है। कंपनी दावा करती है कि ये गिरने, ठोकर लगने में भी मजबूती प्रदान करता है। यानी ये ऐसे यूजर्स के लिए स्पेशल बनाया गया है जो थोड़ा मजबूत फोन सर्च करते हैं। फोन में IP64 रेटिंग दी गई है। Vivo Y19e के स्पेसिफिकेशन Vivo के फोन में 6.74-इंच HD+ LCD स्क्रीन मिलती है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में ऑक्टा-कोर UniSoC T7225 (12nm) प्रोसेसर मिलता है। GPU की बात करें तो इसमें 650MHz ARM Mali-G572 दिया गया है। ये फोन 4GB LPDDR4X रैम सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 64GB स्टोरेज मिलती है। Android 14 पर आधारित Funtouch OS 14 सॉफ्टवेयर इसमें दिया जाता है। कैमरा का भी इसमें पूरा ध्यान रखा गया है। ये फोन 13MP (f/2.2) + 0.08MP (f/3.0) सेकेंडरी रियर कैमरा के साथ आता है। Vivo Y19e में 5MP (f/2.2) फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी भी इसमें दमदार दी जाती है। फोन में 5500mAh बैटरी मिलती है जो 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। डिजाइन पर भी कंपनी ने काफी काम किया है। इस फोन में मिलिट्री-ग्रेड मजबूती (MIL-STD-810H), डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस (IP64) दी जाती है। इस फोन का वजन महज 199 ग्राम है। बजट स्मार्टफोन के लिहाज से ये फोन काफी हल्का है। कीमत और उपलब्धता vivo Y19e Titanium Silver और Majestic Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 7,999 रुपए (4GB + 64GB वेरिएंट) रखी गई है। यह Amazon, Flipkart, vivo India e-store और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर आज से, 20 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स: Vivo Y19e खरीदने वाले ग्राहक Jio के ₹449 प्रीपेड प्लान का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें शामिल हैं: 84GB डेटा (3GB प्रतिदिन) अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग 100 SMS प्रतिदिन JioTV, JioCinema, और JioCloud का फ्री एक्सेस अतिरिक्त बेनेफिट्स (5000 रुपए तक): पहले 40 रिचार्ज पर 50 रुपए का कैशबैक EaseMyTrip वाउचर 1500 रुपए Ajio डिस्काउंट वाउचर 1000 रुपए Netmeds पर 20% की छूट (500 रुपए तक) vivo Y19e बजट सेगमेंट में एक शानदार विकल्प है, जिसमें दमदार बैटरी, टिकाऊ डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है। अगर कोई कम कीमत में फोन खरीदने का प्लान बना रहे है तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 7

QR कोड स्कैन करना पड़ सकता है भारी, छोटी गलती से बड़े नुकसान का डर, इन बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर क्रिमिनल आए दिन नए-नए तरीकों से यूजर्स को चूना लगा रहे हैं। QR कोड से होने वाले स्कैम भी इन्हीं में से हैं। इस स्कैम के खतरे को देखते हुए CERT-In (Ministry of Electronics & Information Technology) ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट से कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स को शेयर किया है। इन सेफ्टी टिप्स को फॉलो करके आप QR कोड के जरिए होने वाले फ्रॉड्स से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। CERT-In ने X अकाउंट से एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें QR कोड स्कैन करते वक्त ध्यान रखने वाली बातों का जिक्र किया गया है। शेयर किए पोस्टर में CERT-In ने कहा कि स्कैम फेक QR कोड का इस्तेमाल करके यूजर्स को मलीशियस वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर देते हैं या फेक ऐप इंस्टॉल करने के लिए कहते हैं, ताकि उन्हें यूजरनेम, पासवर्ड के साथ सेंसिटिव इन्फर्मेशन का ऐक्सेस मिल जाए। इस स्कैम से बचने के लिए आप CERT-In की इन बातों का ध्यान रखें: 1- किसी भी QR कोड को स्कैन करते वक्त यह जरूर कन्फर्म कर लें कि वह कि भरोसेमंद सोर्स का है। 2- QR कोड स्कैन करते वक्त यह जरूर ध्यान रखें कि कहीं वह आपको किसी शॉर्ट URL पर तो रीडायरेक्ट नहीं कर रहा। 3- सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद QR कोड से सावधान रहें। अक्सर जालसाज सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर में फेक QR को चिपका देते हैं, जो स्कैन किए जाने पर मलीशियस वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर देगा। साइबर फ्रॉड की शिकायत करने के लिए डायल करें 1930 साइबर फ्रॉड की शिकायत करने के लिए आप CERT-In की वेबसाइट- www.cybercrime.gov.in पर जा सकते है। आप चाहें तो 1930 पर कॉल करके भी अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। बताते चलें कि रेग्युलर अपडेट्स के लिए आप CERT-In को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 14

2 नए रियलमी स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च Realme P3 Ultra 5G और Realme P3 5G

नई दिल्ली Realme ने अपनी P3 सीरीज में नए नाम ऐड कर दिए हैं। Realme P3 Ultra 5G और Realme P3 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। कंपनी ने पहले ही इन डिवाइसेज को लेकर जानकारी दी थी, और अब इन्हें ऑफिशियली बाजार में उतार दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन दमदार फीचर्स और कीमत के साथ आते हैं। Realme P3 Ultra 5G में 6.83-इंच का 1.5K 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1.6mm अल्ट्रा नैरो बेजल और 3840Hz PWM डिमिंग है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 12GB तक की रैम के साथ 14GB तक की वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का ऑप्शन है। खास फीचर कौन से हैं ? कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा मिलने वाला है जो50MP OIS मेन कैमरा + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। वहीं, 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ आती है। इसमें Android 15 आधारित Realme UI 6.0 (2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट) मिलने वाला है। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मिलती है। फोन का "ग्लो-इन-द-डार्क" लूनर डिजाइन दिया गया है, जो कम रोशनी में ग्रीन ग्लो देता है। फोन में 2 कलर ऑपशन मिलने वाले हैं। Neptune Blue और Orion Red (वीगन लेदर फिनिश) के साथ आएगा। Realme P3 Pro की कीमत कितनी है ? 8GB + 128GB: 26,999 रुपए 8GB + 256GB: 27,999 रुपए 12GB + 256GB: 29,999 रुपए यह फोन Realme.com, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा, और इसकी प्री-बुकिंग आज दोपहर 2 बजे से शुरू हो चुकी है। Realme P3 5G: किफायती कीमत में दमदार फीचर्स Realme ने अपने किफायती सेगमेंट में भी Realme P3 5G लॉन्च किया है, जिसमें 6.67-इंच का FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 4 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह भारत का पहला स्मार्टफोन है जो इस प्रोसेसर पर काम करता है। कितनी मिलेगी बैटरी, कैमरा फीचर्स ? इस फोन में भी मेन कैमरा 50MP का मिलेगा। जबकि 2MP पोर्ट्रेट कैमरा मिल सकता है। इसमें 6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी जाती है। Android 15 आधारित Realme UI 6.0 मिलने वाला है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP69 रेटिंग, 90fps BGMI सपोर्ट भी मिलने वाला है। डिजाइन की बात करें तो इस फोन में "Mecha Design" के साथ Space Silver, Comet Grey और Nebula Pink कलर मिलेगा। कितनी होगी कीमत ? 6GB + 128GB: 16,999 रुपए 8GB + 128GB: 17,999 रुपए 8GB + 256GB: 19,999 रुपए Realme P3 5G की सेल 26 मार्च से शुरू होगी, और 19 मार्च को 6PM से 10PM के बीच अर्ली बर्ड सेल आयोजित की जाएगी। लॉन्च ऑफर्स: 2000 रुपए का बैंक ऑफर पुराने Realme फोन को अपग्रेड करने पर 500 रुपए की छूट Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 3

OnePlus 12 सिर्फ 34 हजार OnePlus 12 सिर्फ 34 हजार

नई दिल्ली OnePlus स्मार्टफोन्स अक्सर ट्रेंड में रहते हैं। हाल ही में OnePlus 13 सीरीज ने दस्तक दी है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो OnePlus 12 पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फोन को आप काफी सस्ता खरीद सकते हैं। क्योंकि अभी इस पर डिस्काउंट भी चल रहा है तो यूजर्स को ये काफी पसंद आ रहा है। साथ ही इसे खूब ऑर्डर भी किया जा रहा है। आज हम अमेजन पर चल रही सेल के बारे में भी बताएंगे और फोन पर चल रहे एक्स्ट्रा ऑफर्स की भी जानकारी देंगे- OnePlus 12 (12GB RAM, 256GB Storage) को आप अमेजन से 56,999 रुपए में ऑर्डर कर सकते हैं। जबकि इसी फोन की MRP 64,999 रुपए है। इसमें आपको 12% का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। No Cost EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है। साथ ही क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर सीधा 4 हजार रुपए तक की छूट मिल सकती है। अब हम आपको सबसे भारी डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं। पुराना फोन अमेजन को वापस करने पर 22,800 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है। लेकिन इतना डिस्काउंट हासिल करने के लिए आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए और ये पुराने फोन के मॉडल पर भी डिपेंड करता है। अगर ये डिस्काउंट भी आपको मिल जाता है तो ये फोन महज 34,199 रुपए में मिल सकता है। ऐसे ये डील आपके लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि आपको डील के साथ काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। स्पेसिफिकेशन अब बात करें अगर स्पेसिफिकेशन की तो OnePlus 12 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का मिलता है। साथ ही सेकेंडरी कैमरा 64MP का दिया जाता है। तीसरा कैमरा 48MP का मिल रहा है। ऐसे में आपको कैमरे से तो ज्यादा शिकायत नहीं होने वाली है। इसमें बेहतर स्पीड के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। फोन में Aqua Touch भी मिलता है। यानी आप गीले हाथों से भी इस फोन को यूज कर सकते हैं। ये फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है। इसे कैरी करना भी आसान हो जाता है। फोन में 5400 mAh बैटरी दी जाती है। साथ में 100W Supervooc चार्ज दिया जाता है। बैटरी बैकअप को लेकर मिला-जुल एक्सपीरियंस रहा है। लेकिन खास बात है कि फोन चार्ज होने में ज्यादा समय नहीं लेता है। OnePlus स्मार्टफोन्स अक्सर ट्रेंड में रहते हैं। हाल ही में OnePlus 13 सीरीज ने दस्तक दी है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो OnePlus 12 पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फोन को आप काफी सस्ता खरीद सकते हैं। क्योंकि अभी इस पर डिस्काउंट भी चल रहा है तो यूजर्स को ये काफी पसंद आ रहा है। साथ ही इसे खूब ऑर्डर भी किया जा रहा है। आज हम अमेजन पर चल रही सेल के बारे में भी बताएंगे और फोन पर चल रहे एक्स्ट्रा ऑफर्स की भी जानकारी देंगे- OnePlus 12 (12GB RAM, 256GB Storage) को आप अमेजन से 56,999 रुपए में ऑर्डर कर सकते हैं। जबकि इसी फोन की MRP 64,999 रुपए है। इसमें आपको 12% का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। No Cost EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है। साथ ही क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर सीधा 4 हजार रुपए तक की छूट मिल सकती है। अब हम आपको सबसे भारी डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं। पुराना फोन अमेजन को वापस करने पर 22,800 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है। लेकिन इतना डिस्काउंट हासिल करने के लिए आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए और ये पुराने फोन के मॉडल पर भी डिपेंड करता है। अगर ये डिस्काउंट भी आपको मिल जाता है तो ये फोन महज 34,199 रुपए में मिल सकता है। ऐसे ये डील आपके लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि आपको डील के साथ काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। स्पेसिफिकेशन अब बात करें अगर स्पेसिफिकेशन की तो OnePlus 12 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का मिलता है। साथ ही सेकेंडरी कैमरा 64MP का दिया जाता है। तीसरा कैमरा 48MP का मिल रहा है। ऐसे में आपको कैमरे से तो ज्यादा शिकायत नहीं होने वाली है। इसमें बेहतर स्पीड के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। फोन में Aqua Touch भी मिलता है। यानी आप गीले हाथों से भी इस फोन को यूज कर सकते हैं। ये फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है। इसे कैरी करना भी आसान हो जाता है। फोन में 5400 mAh बैटरी दी जाती है। साथ में 100W Supervooc चार्ज दिया जाता है। बैटरी बैकअप को लेकर मिला-जुल एक्सपीरियंस रहा है। लेकिन खास बात है कि फोन चार्ज होने में ज्यादा समय नहीं लेता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 8

रियलमी ने लॉन्‍च किया realme Buds Air7

नई दिल्ली रियलमी ने बुधवार को भारत में अपने नए ईयरबड्स realme Buds Air7 को लॉन्‍च किया। कंपनी realme Buds T200 Lite नाम से किफायती ईयरबड्स भी लाई है। Buds Air7 को लेकर दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 52 घंटों तक साथ निभा सकते हैं। स्‍मार्ट ए‍क्टिव नॉसइ कैंसिलेशन की सुविधा इनमें दी गई है। 12.4mm के ड्राइवर लगाए गए हैं, जिनमें अच्‍छा बास यानी साउंड में धनक जनरेट होती है। तीन कलर्स में आने वाले नए रियलमी ईयरबड्स की सेल 24 मार्च से शुरू होगी। इन्‍हें 3 हजार रुपये से कम कीमत में लिया जा सकता है। realme Buds Air7 की कीमत realme Buds Air7 के दाम वैसे तो 3,299 रुपये हैं, लेकिन 500 रुपये के बैंक डिस्‍काउंट से कीमत 2,799 रुपये पर सिमट जाती है। इन्‍हें आइवरी गोल्‍ड, लैवेंडर पर्पल, मोस ग्रीन कलर्स में लाया गया है। realme Buds T200 Lite के दाम 1399 रुपये हैं। उनमें भी 200 रुपये का बैंक डिस्‍काउंट दिया जा रहा है, जिससे कीमत और कम हो जाती है। ईयरबड्स की सेल 24 मार्च को दोपहर 12 बजे से रियलमी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और लोकल स्‍टोर्स पर होगी। realme Buds Air7 के प्रमुख फीचर्स realme Buds Air7 मुख्‍य रूप से डिजाइन और साउंड पर मेहतन करके बनाई गई डिवाइस लगती है। इसके बनाने में क्र‍िस्‍टल अलॉय का इस्‍तेमाल हुआ है। बड्स में 12.4mm के डायनेमिक बास ड्राइवर लगाए गए हैं। उनमें टाइटेनियम की कोटिंग वाला डायाफ्राम है, जिससे कानों को ज्‍यादा नुकसान ना पहुंचाते हुए अच्‍छा साउंड जनरेट कर सकता है। यह कई तरह के ऑडियो जैसे- हाई-रेस, स्‍पेशल ऑडियो को सपोर्ट करता है। इनमें नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा दी गई है। स्‍मार्ट नॉइस कैंसिलेशन से बाहर के शोर को 52डेसिबल तक कम किया जा सकता है। बैटरी लाइफ को लेकर दावा है कि realme Buds Air7 सिंगल चार्ज में 30 घंटों तक साथ निभा सकते हैं, अगर उन्‍हें एएनसी में इस्‍तेमाल किया जाए। इस दौरान साढ़े सात घंटो की बैटरी बड्स में मिलेगी और 30 घंटों की केस में। बिना एएनसी के ये बड्स कुल 52 घंटे तक चलने का दम रखते हैं। 10 मिनट चार्ज करके चलेंगे 10 घंटे! कंपनी यह भी क्‍लेम कर रही है कि बड्स को 10 मिनट चार्ज करके 10 घंटे इस्‍तेमाल किया जा सकता है। ये गूगल फास्‍ट पेयर को भी सपोर्ट करते हैं। स्‍मार्ट टच कंट्रोल इनमें दिए गए हैं। रियलमी लिंक ऐप का सपोर्ट भी मिलता है। इन्‍हें आईपी55 रेट किया गया है। इसका मतलब है कि यह पानी, धूल और पसीने से होने वाले नुकसान से बचे रह सकते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 6