MY SECRET NEWS

Sunday, March 29, 2026 9:20 pm

Chhatarpur: Patients wait for hours sitting on the ground: Doctors did not reach the district hospital on time; relatives forced to take them to private clinics 

छतरपुर। जिला अस्पताल में गुरुवार को मरीजों को परेशान होना पड़ा। बताया गया कि डॉक्टर समय पर नहीं आए जिसकी वजह से उन्हें घंटे भर तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में ओपीडी के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे का समय है लेकिन सुबह 10 बजे तक कोई भी डॉक्टर नहीं पहुंचा।

महिला ओपीडी, बाल एवं शिशु रोग, नेत्र रोग और मेडिसिन विभाग में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा। कई मरीज 100 किलोमीटर दूर से इलाज के लिए आए थे। गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और बुजुर्ग मरीजों को जमीन पर बैठना पड़ा।

फोन पर सूचना मिलने के बाद नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.एल. अहिरवार 10 बजे ओपीडी में पहुंचे और इलाज शुरू किया। मरीजों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर सरकारी अस्पताल की ओपीडी में समय पर नहीं आते, लेकिन अपने प्राइवेट क्लीनिकों पर महंगी दरों पर इलाज करते हैं।

सीएमएचओ आर.पी. गुप्ता ने जांच का आश्वासन दिया है। एसडीएम अखिल राठौर ने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी इसी तरह की शिकायतों पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने चार डॉक्टरों को नोटिस जारी किया था और एक डॉक्टर आर.के. धमनियों को निलंबित किया था।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0