ग्वालियर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मई को ग्वालियर व भिंड जिले के प्रवास पर आएंगे। वे लहार के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यह दूसरा मौका होगा जब भाजपा के मुख्यमंत्री यहां किसी कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। यह कांग्रेस नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का क्षेत्र है जहां उनको भाजपा के अंबरीश शर्मा से पराजय मिली है।
मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे ग्वालियर विमानतल पर उतरेंगे। यहां हेलीकॉप्टर से लहार जाएंगे। वहां से लौटकर ग्वालियर आएंगे। ग्वालियर के इंपीरियल गोल्फ रिसोर्ट में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पारिवारिक आयोजन में शामिल होंगे। यहां से शाम 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
शादी में होंगे शामिल
सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को 4.30 घंटे के लिए ग्वालियर और भिंड आ रहे हैं। सीएम पहले लहार जाएंगे वहां कार्यक्रम में शामिल होंगे फिर ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की बेटी की शादी में शामिल होंगे। सीएम विजिट के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इस दौरान हाइवे पर भी यातायात को डायवर्ट किया गया है। विवाह समारोह में सीएम के अलावा कई और वीआइपी भी आएंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी पुता किए हैं।
ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव शुक्रवार दोपहर इंदौर से ग्वालियर आएंगे। सीएम यादव दोपहर तीन बजे विमान से ग्वालियर पहुंचेगे और करीब 20 मिनट विमानतल पर रुकने के बाद लहार रवाना होंगे। वहां से शाम करीब 6 बजे वापस ग्वालियर आकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युनसिंह तोमर की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए इपीरियल गोल्फ रिसोर्ट में जाएंगे। सीएम यादव विवाह समारोह में करीब 1.30 घंटे रुकेंगे और शाम 7.30 बजे वापस भोपाल रवाना होंगे।
ये रूट रहेंगे डाइवर्ट, यातायात होगा प्रभावित
सीएम विजिट के दौरान शम 6 बजे से निरावली तिराहा से बायपास होते सिकरौदा तिराहा तक वाहनों की एंट्री नहीं होगी।
दतिया से आकर भिंड जाने वाले वाहनों को सिकरौदा तिराहे से विक्की फैक्ट्री, बेला की बावड़ी, गोल पहाडिया, मोतीझील, अटलद्वार होकर निरावली होकर जाना पड़ेगा।
मुरैना से शिवपुरी जाने वाले वाहन निरावली से मोतीझील, गोल पहाडिया, बेला की बावड़ी से नया गांव होकर जाएंगे।
शिवपुरी से भिंड जाने वाले वाहनों को नयागांव से बेला की बावड़ी, गोल पहाड़िया, मोतीझील, अटलद्वार होकर निरावली के रास्ते जाना पड़ेगा।
भिंड से दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जाने वाले वाहनों को निरावली जाना पड़ेगा वहां से मोतीझील, गोल पहाडिया के रास्ते बेला की बावड़ी से नयागांव के रास्ते जाना पड़ेगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र