भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरुवार देर रात ईदगाह हिल्स स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में उपचाररत रोगियों से भेंट की और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रायसेन जिले के गैरतगंज निवासी पवन कुमार जैन, विदिशा जिले के गंजबासौदा के रूपसिंह, विदिशा जिले के नटेरन के रामकरण कुशवाहा, सागर जिले के खुरई की श्रीमती कलावती, सतना जिले के सनत कुमार और हरदा जिले के मुकेश कलम के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देशदिए।
देंगे आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर सीधी जिले की श्रीमती तारा पांडे के उपचार के लिए होने वाले व्यय का भुगतान शासन की ओर से करने की बात कही। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों को आवश्यक सहायता राशि के संबंध में प्रक्रिया पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि कैंसर रोग या अन्य गंभीर रोगों के रोगियों के बेहतर उपचार के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। सरकार ने संवेदनशील होकर नागरिकों के अच्छे इलाज की सभी सुविधाएं की हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रोगियों को बड़े चिकित्सा संस्थानों में हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज द्वारा भेजने की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासन द्वारा शासकीय चिकित्सालय में जांच और औषधियों की नि:शुल्क व्यवस्था की है। प्रदेश में आयुष्मान कार्ड प्रदाय कर नागरिकों को विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधा प्रदान की गई है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









