MY SECRET NEWS

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2022 और 2023 कैडर के विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने भेंट की।

मध्यप्रदेश कैडर सहित अन्य राज्यों के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट की। ये अधिकारी हाल ही में पुलिस अकादमी हैदराबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आवंटित राज्य में लौटे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वाले आईपीएस अधिकारियों में वर्ष 2022 बैच के राजस्थान के आयुष जाखर, उत्तर प्रदेश के गौरव पाण्डे, मध्यप्रदेश की सुमिनी शुक्ला, झारखण्ड के राज कृष्णा, पंजाब के सुजावल जग्गा और वर्ष 2023 के बैच की मध्यप्रदेश की सुउर्वशी सेंगर, मध्यप्रदेश के ही विक्रम अहिरवार, सिक्किम के जेनडेन लिंगजेरपा, उत्तर प्रदेश के आदित्य सिंघारिया, हरियाणा के मनस्वी शर्मा और बिहार के मनीष भारद्वाज शामिल हैं।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0