Clothes donation camp organized by Shri Akhand Jyoti Jan Kalyan Samiti
भोपाल ! श्री अखंड ज्योति जन कल्याण समिति के द्वारा विगत कई वर्षों से वस्त्र दान शिविर का आयोजन करते आ रहे है ! जिसमें कड़कड़ाती ठंड से बचाव के लिए फुटपाथ पर निवास करने वाले गरीब तबके के परिवारों सहित भिकारी एवं मोहताजों को गर्म व ऊनी कपड़े वितरण किए जाते हैं ! उसी कड़ी में आज अवधपुरी चौराहे पर वस्त्र दान शिविर लगाया गया ! जहां पर नगरवासी एवं मित्रों ने अपने घरों से बिना इस्तेमाल वाले कपड़ों को बढ़-चढ़कर दान किया,जिसमें गर्म कपड़ों में रजाई गद्दे,जैकेट,पेंट एवं शर्ट आदि समान को दान किया गया !

वही समिति के अध्यक्ष अंकित मेश्राम ने बताया कि अभी तक समिति द्वारा चार लाख से ज्यादा वक्त एकत्रित कर दान किए जा चुके हैं !

समिति द्वारा प्रत्येक दीपावली पर झुग्गी बस्ती में जाकर छोटे बच्चों को बम,पटाखे मिठाई,फल एवं रंगोली वितरित कर दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है ! समिति के द्वारा गर्मियों में विद्यासागर कॉलेज के पास प्याऊ भी लगाया जाता है ! वही उन्होंने कहा कि,कलेक्शन के बाद हम समय अनुसार गरीबों को यह कपड़े वितरण करते हैं,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोविंदपुरा विधायक एवं राज्य मंत्री कृष्णा गौर उपस्थित हुई ! और इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए संस्था को प्रेरित किया !

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











