रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीl मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में जबकि उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया। मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह राजनांदगांव, मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, मंत्री केदार कश्यप दुर्ग, मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदाबाजार-भाटापारा, मंत्री ओ.पी चौधरी जांजगीर-चांपा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर-रामानुजगंज, मंत्रीटंक राम वर्मा सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद में, सांसद विजय बघेल बालोद में, सांसद संतोष पाण्डेय खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, सांसद चिंतामणी महाराज जशपुर में, सांसद रूपकुमारी चौधरी बेमेतरा में, सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ में, सांसद कमलेश जांगड़े सक्ती में, सांसद महेश कश्यप दंतेवाड़ा में, सांसद भोजराज नाग कांकेर में, सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह नारायणपुर जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया।
विधायक पुन्नु लाल मोहले मुुंगेली, धरम लाल कौशिक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, अमर अग्रवाल कबीरधाम, अजय चंद्राकर धमतरी, भैयालाल राजवाड़े सूरजपुर, विक्रम उसेंडी बीजापुर, राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, किरण देव सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में करेंगे, जबकि विधायक रेणुका सिंह कोरिया में औरलता उसेंडी कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में तिरंगा फहराया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र