गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में सहकारी बैंक में किसानों से पैसे निकालने के नाम पर कमीशनखोरी हो रही है. दरअसल, वायरल वीडियो में किसान बैंक कैशियर पर पैसे लेने का आरोप लगाते दिख रहे हैं. वीडियो में पूरे बैंक स्टाफ के इस खेल में मिलीभगत होने का आरोप लगाया गया.
पूरा मामला गौरेला मेन रोड में मौजूद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा पेंड्रारोड का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में बैंक कैशियर पर किसानों ने पैसे विड्रॉल कराने कमीशन लेने का आरोप लगाया है. एक किसानों वीडियो में बताया रहा है कि बैंक में पिछले कई दिनों से पैसा निकालने के नाम पर कमीशन के रूप में पैसा लिया जा रहा है, यही नहीं गरीब अशिक्षित किसानों से पैसा निकालने के विड्रॉल फॉर्म भरने के नाम पर 50 रुपये की मांग की जाती है.
वायरल हो रहे वीडियो में किसान का कहना है कि 1 लाख रुपये पर 1000 रुपये और 50 हजार में 500 रुपये लिये जाते हैं. कमीशन राशि को किसान अपनी पास बुक में दबाकर कैशियर कांउटर में रख देता है और उसे उसकी राशि मिल जाती है. ये पैसा नहीं दिए जाने पर किसान को कैश (पैसा) नहीं है कहकर पहले तो बैंक द्वारा दिन भर इंतजार कराया जाता है और फिर शाम होते-होते कैश नहीं होने का कारण कहकर कल आना बोल दिया जाता है. लल्लूराम डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य की राशि किसानों को इसी बैंक के माध्यम से दी जाती है. खासकर इन दिनों इस बैंक के अंदर और बाहर हजारों किसानों का जमवाड़ा अपनी राशि को लेने के इंतजार में खड़े रहना पड़ता है. बैंक द्वारा गरीब और भोले-भाले किसानों को उन्हीं के पैसा को देने के लिए बैंक कर्मी ठग रहे हैं.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








