MY SECRET NEWS

Tuesday, March 31, 2026 3:11 pm

रायपुर

रायपुर के करीब मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी कैंप में सोमवार को बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार ने हरियाणा निवासी एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया को करीब 18 राउंड गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सरोज को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। जांच कर रही पुलिस की ओर से अभी तक अधिकृत तौर पर झगड़े का कारण नहीं बताया गया है।

घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। आशंका है कि सिपाही और एएसआई के बीच छुट्टी को लेकर विवाद हुआ था। गुस्साए सिपाही सरोज कामर ने सर्विस रिवाल्वर से एएसआई पर गोली चला दी। अस्पताल ले जाए गए एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0