भोजपुर (रायसेन)
औबेदुल्लागंज टोल नाके पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से गौमांस की तस्करी कर रही एक इनोवा कार को पकड़ा। यह कार नर्मदापुरम से भोपाल की ओर जा रही थी। जब कार की तलाशी ली गई, तो उसमें बोरियों में बंद गौमांस बरामद हुआ।
मामले की सूचना पर पहुंची औबेदुल्लागंज पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार आरोपी फरार हो गए। गौमांस की तस्करी की सूचना मिलने पर गौरक्षक ओबेदुल्लागंज टोल नाके पर रुके थे, जैसे ही गौमांस ले जा रही गाड़ी ने औबेदुल्लागंज टोल नाका पार किया, गौरक्षकों ने उस गाड़ी का पीछाकर पकड़ लिया।
पुलिस ने कार से बरामद मांस को फॉरेंसिक साइंस लैब जांच के लिए भेज दिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आज जहां प्रदेश सरकार गौ वंश के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध दिखाई देती है ऐसे में इस तरह की तस्करी की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











