Inclusion of rituals, culture and tradition in the administration by organizing farewell / felicitation ceremony Ajax
सुशील दामले (विशेष संवाददाता)
भोपाल । मंत्रालय अजाक्स इकाई के अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया ने बताया कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की जयंती के शुभ अवसर दिनाक 03 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे वल्लभ भवन के सामने स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में मंत्रालय सेवा से वर्ष 2024 में (31 जनवरी से 31 दिसम्बर, 2024 तक) सेवानिवृत्त हुए सभी वर्गों के अधिकारी एवं कर्मचारियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। माता सावित्री बाई फुले और बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर देश भक्ती गीत और मध्यप्रदेश गायन से कार्यक्रम की सुआत की गई। इस अवसर पर माता सावित्री बाई फुल द्वारा भारत की महिलाओं के लिए किये गये सघर्ष योगदान व समाजहित में समर्पित जीवन पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा थे। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को बधाई एवं शुभकानाए दी और दीर्घ आयु स्वास्थ्य जीवन की कामना की। साथ ही कहा आप शासन की सेवा से सेवानिवृत्त हुए है। हमारे लिए आप सदा महत्वपूर्ण रहेंगे आपको जब भी कोई परेशानी हो बिना संकोच के मुझे बताये हर समय मदद आपकी की जावेगी। उन्होंने कहा मंत्रालय अजाक्स शाखा के अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया एवं जे.एन कांसोटिया जी और उनकी टीम द्वारा जो सभी वर्गा का प्रत्येक वर्ष विदाई समरोह का आयोजन विगत 05 वर्षों से किया जा रहा है वह अत्यंत सराहनी कार्य है। सामाजिक दायित्व के निर्वहन के साथ समरसता व भाईचारा और वरिष्ठो के प्रति सम्मान की प्रतीक है।

वर्ष 2024 में कुल 84 शासकीय सेवक सेवानिवृत्त हुए है। सभी का उपमुख्यमंत्री एवं कांसोटिया द्वारा साल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। पूरे समय कार्यक्रम में उपस्थित रहें ।
मध्यप्रदेश अजाक्स क प्रांतीय अध्यक्ष जेएन. कांसोटिया, वरिष्ठ (आईएएस) महानिदेश आर. सी. व्ही. पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल द्वारा सभी शासकीय सेवको को शुभकामनाये दी अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने और अपने अनुभव का उपयोग युवाओ के लिए करने का अग्रह किया।
अजाक्स की मंत्रालय इकाई के अध्यक्ष भकोरिया ने कहा अजाक्स द्वारा वर्ष में एक बार सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को आमांत्रेत कर, एक साथ विदाई समारोह के आयोजन द्वारा उनका सम्मान किया जाना वरिष्ठों के प्रति सम्मान के साथ शासन प्रशासन में संस्कार, संस्कृति और एक नई परम्परा की पहल माध्यप्रदेश अजाक्स द्वारा की जा रही है, इससे वरिष्ठों के प्रति सम्मान और आपसी समन्वय की भावना जागृत होगी और शासकीय कार्य का सम्पादन सहजता सरलता होगी ।
सुभाष वर्मा ने मंत्रालय के शासकीय सेवकों की लंबित मांगें मान. उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी पदोन्नति, चौथा समयमान वेतनमान आदि और अजाक्स मंत्रालयीन शाखा द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर गौतम पाटिल, ए आर सिंह, एन पी प्रजापति, कमल मेहरा, विमला हिरकने एस सी ओसले, विनोद बट्टी, संजय राठौर, आबिद खान, प्रहलाद नरवारे, हरिमोहन अहिरवार, घनश्याम इनवाती, हरिशंकर अहिरवार, सच्चिदानंद धुर्वे, प्रतीक मेहरा, रामजीलाल कोली, बसंत मेश्राम, नरेश धौलपुरिया

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








