मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
कलेक्टर एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज संस्था ग्राम विकास समिति द्वारा श्री यमुना प्रसाद शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोंगापानी मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी में छात्र-छात्राओं के बीच नशामुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्था संचालक प्रभाकर द्विवेदी ने अपने उदबोधन में नशा से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक समस्या के बारे में अवगत कराया और नशे के आदी व्यक्ति जो नशा नही छोड़ पा रहे है, उन लोगों के लिए हमारे जिले में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है। जहाँ पर निःशुल्क उपचार एवं परामर्श सुविधाएं दी जा रही है।
इस जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य श्रीमती सारंगा सिंह, एस.डी. द्विवेदी, अशोक श्रीवास्तव, रमेश साहू, असन सरकार, अमजद अली, रामाकांत मिश्रा, बी.बी. पाण्डेय, मिथुन चक्रवर्ती, शिक्षक गण एवं संस्था के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











