नई दिल्ली
दिल्ली सरकार 8 मार्च को महिला सम्मान योजना की शुरुआत कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि 8 मार्च को महिलाओं के खातों में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में महिला सम्मान योजना की शुरुआत की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, इस योजना की शर्तें और नियम आने वाले दिनों में आधिकारिक रूप से लागू कर दिए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जेपी नड्डा की मौजूदगी में एक बैठक आयोजित कर महिलाओं की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की जाएगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने होली से पहले महिलाओं को 2500 रुपये देने की आश्वासन दिया था।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में आश्वासन दिया था कि भाजपा सरकार महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता देने का अपना वादा पूरा करेगी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान रवाना होने से पहले अपने आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही थी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र