चरखी दादरी
बिजली निगम के SDO की स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बाढ़ड़ा में SDO कार्यालय पर शुक्रवार करीब एक बजे ताला जड़कर रोष जताया। इस दौरान बिजलीकर्मियों को कार्यालय से बाहर कर दिया गया और कार्यालय के समक्ष भाकियू पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष हरपाल भांडवा की अगुवाई में धरना शुरू कर दिया है। भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी ही SDO की नियुक्ति नहीं की गई तो वे रोड़ जाम भी करेंगे।
एसडीएम व विधायक को भी दे चुके हैं ज्ञापन
भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि बाढ़ड़ा में बीते कई महिनों से बिजली निगम का SDO नहीं है, जिसके कारण बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन व किसानों को दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसडीएम व विधायक को भी अनेको बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं लेकिन अभी तक SDO की नियुक्ति नहीं की गई है। जिसके चलते वे SDO कार्यालय गेट पर ताला जड़कर धरना देने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक SDO की नियुक्ति नहीं होगी धरना जारी रहेगा और वे रोड़ जाम भी करेंगे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











