नई दिल्ली
आईपीएल 2025 (IPL 2025) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नया अवतार देखने को मिल रहा है। टीम अपने पहले खिताब को जीतने की ओर तेजी से बढ़ रही है। विराट कोहली भी इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में हैं। टीम ने अब तक 11 मुकाबलों में से 8 मुकाबले जीत लिए हैं, जिसके चलते टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है। अगर टीम एक और मुकाबला जीत जाती है, तो मौजूदा सीजन में क्वालीफाई कर जाएगी। फिर टीम की कोशिश पहले नंबर पर आने की रहेगी, जिससे टीम जल्द फाइनल में पहुंच जाए। लेकिन अब टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम का धाकड़ बल्लेबाज़ देवदत्त पडिक्कल इंजरी के चलते आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर हो गया है।
बता दें कि इस सीजन देवदत्त पडिक्कल बेहद शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन ऐसे में अब उनका बाहर जाना टीम को परेशानी में डाल सकता है। हालांकि इससे अच्छी खबर यह है कि टीम ने एक और शानदार खिलाड़ी को ऐड कर लिया है। दरअसल, टीम में मयंक अग्रवाल की एंट्री हो गई है।
देवदत्त पडिक्कल हुए बाहर
बता दें कि इस सीजन शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे देवदत्त पडिक्कल को राइट हैंड स्ट्रेन की समस्या से जूझना पड़ा, जिसके चलते वह आईपीएल 2025 (IPL 2025) के बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे और सीजन से बाहर हो चुके हैं। पडिक्कल ने अब तक 10 मैचों में 247 रन बनाए हैं, जो दिखाता है कि वह इस सीजन में अच्छे फॉर्म में थे। हालांकि उनका बैटिंग ऑर्डर हर समय बदलता रहा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अच्छी बल्लेबाज़ी की है और टीम को मध्य क्रम में मजबूती दी है। अब देखना होगा कि उनकी जगह आए मयंक अग्रवाल को आरसीबी की टीम मौका देती है या नहीं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











