नैनीताल
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी मशाल यात्रा को गुरुवार को हल्द्वानी से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय खेलों से राज्य की जनता को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी मशाल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कल हल्द्वानी में इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यात्रा सभी 13 जिलों से होकर गुजरेगी।
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय खेलों का महाकुभ अगले महीने 25 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेगा।
इस अवसर पर शहीद पार्क से मिनी स्टेडियम तक एक सांस्कृतिक रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पहाड़ की संस्कृति की झलक दिखेगी। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर ‘मौली’ भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
इसके अलावा राष्ट्रीय खेल के प्रचार- प्रसार और युवाओं को जोड़ने के लिए जगह-जगह सेल्फी पॉइंट्स भी बनाए गये हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











