नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव के दौरान सुर्खियां बटोरने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी फिलहाल एक गलती की वजह से निशाने पर हैं। उन्होंने कोलकाता में रेप और मर्डर का शिकार हुई डॉक्टर की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर कर दी। इसके बाद से ध्रुव राठी आलोचना के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने भले ही अब अपनी एक्स पोस्ट को डिलीट कर दिया है, लेकिन लोगों का गुस्सा थमा नहीं है। ध्रुव राठी ने एक पोस्ट लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था, 'पश्चिम बंगाल में रेप और मर्डर का केस दिल तोड़ने वाला है। इसने डॉक्टरों के लिए कामकाज की अमानवीय स्थितियों को भी उजागर किया है। पश्चिम बंगाल में उनकी सुरक्षा नहीं है और उन्हें बेहद कठिन हालातों में काम करना पड़ रहा है।'
इसके आगे उन्होंने लिखा कि उम्मीद है कि सीबीआई इस मामले में तेजी से जांच करेगी और न्याय दिलाएगी। इसके साथ ही ध्रुव राठी ने हैशटैग निर्भया 2 लिखा था। इस पर लोगों ने आपत्ति जताई और पीड़िता को 'निर्भया 2' कहकर संबोधित करने को असंवेदनशील बताया। इस पर ध्रुव राठी ने गलती मानी और पोस्ट को ही डिलीट कर दिया। ध्रुव राठी ने यह भी बताया कि क्यों वह यह ट्वीट डिलीट कर रहे हैं। राठी ने कहा कि कुछ लोगों ने कहा था कि पीड़िता को निर्भया 2 कहना असंवेदनशील है। मुझे यह बात सही लगी।
हालांकि विवाद थमा नहीं क्योंकि ध्रुव राठी ने जो नया पोस्ट लिखा, उससे लोग और भड़क गए। इस बार ध्रुव राठी ने हैशटैग के साथ पीड़िता का नाम ही लिख डाला। इस पर वह बुरी तरह घिरे और लोग उनके खिलाफ ऐक्शन की मांग कर रहे हैं। वकील प्रशांत उमराव ने तो ट्वीट किया, 'रेप पीड़िता की जब मौत हो गई है, तब भी उसका नाम उजागर नहीं होना चाहिए। ऐसा फैसला सुप्रीम कोर्ट ने ही दिया था।' कई लोगों ने यह सवाल भी दागा कि इससे बढ़िया तो जो पहले लिखा था, वही सही था। बता दें कि कोलकाता कांड में आरोपी संजय रॉय को अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर के मां और बाप ने गैंगरेप की आशंका जताई है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र