लॉस एंजिल्स
जाने-माने सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 में अपना डेब्यू किया। उन्होंने होमटाउन इस फैशन इवेंट में पंजाब और सिख धर्म के प्रति सम्मान प्रकट किया। वो व्हाइट कॉस्ट्यूम में कृपाण और पगड़ी पहनकर शामलि हुए। उन्होंने इस तरह पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक में वो सिंगर शकीरा और अन्य के साथ नजर आ रहे हैं। सभी खुश हैं और बातचीत में मग्न हैं। जब दिलजीत से पूछा गया कि वो फोन में क्यों बिजी हैं तो उन्होंने बताया कि वो इंग्लिश सीख रहे हैं!
दिलजीत दोसांझ का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो बैठे हुए हैं और फोन चला रहे हैं। उनके आसपास मौजूद सेलेब्स इंग्लिश में बात कर रहे हैं। तभी वीडियो बनाने वाले की नजर दिलजीत पर जाती है, जो चैट जीपीटी का यूज कर रहे हैं। उन्होंने खुद ही कहा, 'मैं इंग्लिश सीख रहा हूं।' उनकी इस क्यूट हरकत पर फैंस दिल हार बैठे हैं। कई लोगों का कहना है कि वो दिल के बहुत सच्चे हैं।
'मैं हूं पंजाब…'
दिलजीत दोसांझ ने अमेरिकी नेपाली डिजाइनर प्रबल गुरुंग का डिजाइन किया हुआ तहमत भी पहन रखा था। पंजाब के दोसांझ गांव से ताल्लुक रखने वाले सिंगर ने सफेद कलगी लगी आभूषण जड़ी पगड़ी पहनी और कृपाण के मुख पर शेर की आकृति बनी थी। उन्होंने इंस्टा पर 'चमकीला' फिल्म के गाने की लाइन लिखी, 'मैं हूं पंजाब… #मेटगाला।' उन्होंने ये भी कहा कि वो मेट गाला में पगड़ी, अपनी संस्कृति और अपनी मातृभाषा पंजाबी लेकर आए हैं।
शाहरुख-कियारा ने भी किया डेब्यू
इस साल मेट गाला में शाहरुख खान ने भी डेब्यू किया। उनके अलावा प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी भी नजर आईं। इस मौके पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा हर कदम पर उनका साथ देते हुए दिखे। प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनस के साथ दिखाई दीं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र