मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि ज़िंदगी के हर अहम मोड़ पर डिओर हमेशा उनके साथ रहा है। प्रतिष्ठित फ्रांसीसी लक्ज़री ब्रांड डिओर ने सोनम कपूर को अपने एम्बेसडर के रूप में घोषित किया, जिससे वह इस ब्रांड की पहली दक्षिण एशियाई वैश्विक एम्बेसडर बन गईं। इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की 2010 में प्रदर्शित फिल्म आयशा की तस्वीरों की भरमार है, जिसमें वह डिओर के हैंडबैग के साथ शॉपिंग करती नजर आ रही हैं।
फिल्म आयशा के समय से डिओर के साथ अपनी लंबी साझेदारी के बारे में बात करते हुए सोनम कपूर ने कहा, डिओर और मैं हमेशा से साथ आने के लिए बने थे, और मुझे लगता है कि आयशा हमारी साझेदारी की शुरुआत के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था। मैंने जब फैशन को गंभीरता से देखना शुरू किया, तभी से मैं डिओर की बड़ी प्रशंसक रही हूं। आयशा में मैंने और रिया ने इस ब्रांड के लिए अपने प्यार, उसके फिलॉसफी और फैशन पर उसके प्रभाव को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की, और मेरा किरदार डिओर में सिर से पांव तक सजा हुआ है। मेरी ज़िंदगी के हर अहम मोड़ पर डिओर हमेशा मेरे साथ रहा है। इसीलिए, मेरे लिए डिओर के पहले दक्षिण एशियाई वैश्विक एम्बेसडर बनने का यह सफर सचमुच एक पूरे चक्र की तरह है। ब्रांड का हिस्सा बनकर, इसके इतिहास और दृष्टिकोण के प्रति मेरा आदर डिओर समझता है और मैं इस सम्मान के लिए आभारी हूं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








