Dr. Abhishek Jain presented warm sweaters to his wife’s tribal children.
राम बिहारी गोस्वामी, पन्ना
देवेंद्र नगर। पन्ना जिले के देवेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर अभिषेक जैन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पारुल जैन अनुज भ्राता सानू जैन 21 दिसंबर को पन्ना जिले के देवेंद्र नगर मुख्य मार्ग स्थित जमुनहाई कला ग्राम पहुंचे, जहां पर कक्षा एक से कक्षा 8 तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के पास गर्म स्वेटर नहीं थे। यह देख कर बीएमओ डॉक्टर अभिषेक जैन ने बच्चों को स्वेटर देने का निर्णय लिया। उन्होंने तत्काल गर्म स्वेटर मंगवाए और अपनी धर्मपत्नी श्रीमती पारुल जैन के साथ बीएमओ डॉक्टर अभिषेक जैन जामुनहाई कला स्कूल में लगभग 70 गर्म स्वेटर गरीब आदिवासी बच्चों को पहनानेे का पुनीत कार्य किया है।
डॉ अभिषेक जैन एवं उनकी पत्नि पारुल जैन ने सभी छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज आपके पास गरीबी है मगर पढ़ लिखकर के एक बड़ा आदमी आप भी बनेंगे। इसलिए सभी बच्चे पढ़ाई मन लगाकर करें।
शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं होता है। जिसे कोई चोर चुरा नहीं सकता है और शिक्षा से ही व्यक्ति डॉक्टर मास्टर और कलेक्टर भी बनता है। इसलिए पढ़ाई पर सभी बच्चे ध्यान दें और किसी को पढ़ाई में किसी भी चीज का अभाव लगता है तो वह मुझसे कभी भी मुलाकात कर सकते हैं, उनकी यथासंभव मदद करेंगे। इस अवसर पर माध्यमिक शाला प्राथमिक शाला के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।
“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC(मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈