Evening prayer held at St John’s Church
भोपाल (सुशील दामले) ! राजधानी में 40 दिवसीय उपवास की शुरुआत हो गई है,प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर दिए बलिदान के पवित्र दिनों का आरंभ हो गए हैं,ईसाई समाज के लोग 40 दिनों तक उपवास रखकर प्रभु यीशु की आराधना करते हैं,इस दौरान जाने-अनजाने में जो भी पाप अथवा गलत कार्य किए गए हैं

और किसी के दिल को ठेस पहुंचाया है,उनसे हृदय से क्षमा याचना करते हैं,अपनी क्षमता के अनुसार गरीब परिवारों की मदद करते हैं,यह 40 दिन के उपवास में लोग प्रार्थना,परहेज और उपवास के रूप में मनाते हैं,वहीं गोविंदपुरा स्थित सेंट जॉन चर्च में भी प्रतिदिन संध्या कालीन प्रार्थना हो रही है,फॉदर अनिल मार्टिन ने हमें बताया कि,प्रभु यीशु के बलिदान के गीत गाने के साथ ही प्रार्थना की जा रही हैं,प्रभु यीशु के क्रूस पर दिए गए बलिदान को पवित्र दिनों के रूप में याद किया जाता हैं,ये विशेष दिनों को दुख भोग के दिन होते हैं

इन दिनों में विशेष रूप से क्षेत्र अनुसार मसीही परिवार प्रतिदिन संध्या कालीन प्रार्थना करते हैं,और साथ ही सेवा के कार्य करते हैं,जैसे वृद्ध आश्रम,अनाथ आश्रम सहित ऐसे लोग जो मोहताज एवं विकलांग हैं,ऐसे लोगों की सेवा करते हैं,वहीं 20अप्रैल को इस पवित्र महा का समापन होगा,तत्पश्चात ईस्टर के रूप में ये पर्व मनाया जाएगा

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











