मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
विद्यालय विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल मनेन्द्रगढ़ में दीपोत्सव मनाया गया। दीपोत्सव इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था सचिव संजय सेंगर के मार्गदर्शन में कलश मेकिंग, दिया डेकोरेशन, थाली डेकोरेशन, रंगोली सजाओ एवं ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमती इन्द्रा सेंगर ने संस्था के सभी विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी।
संस्था के वरिष्ठ शिक्षक वी.एस. पाण्डेय ने भी विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से संस्था में कार्यरत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को दीपावली के शुभ अवसर पर मिष्ठान व उपहार भेंट की गयी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का काफी सहयोग रहा साथ ही कला शिक्षिका पूनम सोरेन का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव संजय सेंगर ने आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों के उत्साह एवं उनकी कला प्रदर्शन की सराहना की और सभी विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











