मुंबई
रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में बुधवार को एक टास्क होगा, जिसमें विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा की रजत दलाल से लगभग फिजिकल फाइट होगी। दोनों मिलकर यूट्यूबर को जमीन पर पटक देंगे। हालांकि, ऐसा टास्क के दौरान लड़ाई के बीच होगा। दूसरी तरफ लाइफ कोच अरफीन खान की वाइफ सारा का मेंटल ब्रेकडाउन हो जाएगा। वो सामान उठाकर फेंकने लगेंगी। उन्हें काबू करना मुश्किल हो जाएगा।
'बिग बॉस 18 के प्रोमो में दिखाया गया है कि विवियन डीसेना से टाइम गॉड का तमगा छीनने का अब समय आ गया है। इसके लिए करण वीर मेहरा से लेकर शिल्पा शिरोडकर तक जोर लगाने वाले हैं। घरवालों को टीम ए और बी में बांट दिया गया है। जो टीम जीतेगी, उनमें से वो किसी एक सदस्य को हफ्ते भर के लिए टाइम गॉड चुनेंगे।
इसी टास्क के दौरान विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा की रजत दलाल से फिजिकल फाइट होती है। प्रोमो में देखकर ऐसा लग रहा है कि विवियन और अविनाश ने मिलकर रजत को जमीन पर पटक दिया है, लेकिन हकीकत क्या है, ये आज रात को 10 बजे पता चलेगा।
सारा का होगा मेंटल ब्रेकडाउन
इसके अलावा घर में अरफीन खान की बीवी सारा का मेंटली ब्रेकडाउन होने वाला है। वो रोने लगती हैं, चिल्लाने और चीखने लगती हैं। सामान उठाकर फेंकने लगती हैं। अपने पति से कहती हैं कि उन्हें अब इस शो में नहीं रहना है। घरवाले उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो किसी की भी नहीं सुनती हैं।
चार सदस्य हुए नॉमिनेट
आप इस शो को कलर्स चैनल और जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। चाहत पांडे, सारा अरफीन खान, अरफीन खान और तजिंदर सिंह बग्गा पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











