मुंबई,
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यश कुमार और अपर्णा मलिक स्टारर फिल्म नागराज और चण्डालिका का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म नागराज और चण्डालिका का निर्माण यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है और निर्देशन राज किशोर प्रसाद (राजू) कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी यश कुमार और मनोज कुशवाहा ने लिखी है।
फिल्म नागराज और चण्डालिका का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद यश कुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों को बहुत पसंद आएगा, क्योंकि इसमें एक अनोखी कहानी के साथ दमदार एक्शन और इमोशन का मेल है। हम इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को भरपूर प्यार देंगे, जैसा कि उन्होंने हमेशा मेरे काम को सराहा है।नागराज और चण्डालिका एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को अपने साथ बांधे रखेगी। इसकी कहानी और किरदार दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ेंगे। फिल्म में एक्शन, इमोशन और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण है, और यह सभी उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी।
फिल्म नागराज और चण्डालिका का संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है। गीतकार राजेश मिश्रा और धरम हिंदुस्तानी हैं। डीओपी समीर सैयद जहांगीर है, जबकि एक्शन प्रदीप खड़का का है।फिल्म की कोरियोग्राफी प्रवीण सेलार ने की ।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र