रायपुर
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल के राजधानी रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य मुलाकात हुई। खाद्य मंत्री बघेल ने केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री साहू के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने जिला बेमेतरा के बुचीपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव के लिए आमंत्रित किया।
उल्लेखनीय है कि चैत्र नवरात्र पर्व के अवसर पर सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया धार्मिक सेवा समिति बुचीपुर द्वारा 30 मार्च से 06 अपै्रल 2025 तक संगीत मय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











