रायपुर
गांजा तस्करी में कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे का नाम सामने आने पर मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेचर रहा है आपराधिक गतिविधियों, शराब माफिया, गांजा तस्करों को संरक्षण देना. कई क्षेत्रों में जब उनकी सरकार थी तो खुलेआम सट्टाबाजी कराया. अब कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे का गांजा तस्करी में नाम आया है. ये शुरुआत है. आगे और ऐसे मामले बाहर निकलेंगे.
आरक्षक भर्ती मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज के CBI जांच की मांग पर मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया है. मंत्री कश्यप ने कहा, आरक्षक की मौत के मामले में 4 लोगों पर कार्रवाई हुई है. दीपक बैज को पिछले 4 साल में हुए घोटालों पर जांच की बात करनी चाहिए. उनके लोगों को जेल में भरने की बात करनी चाहिए. जब उनकी सरकार थी तब ऐसे लोगों को संरक्षण देने का काम किया. कानून सबके लिए बराबर है. गृह मंत्री मुस्तैदी से काम कर रहा है.
छत्तीसगढ़ की रुख करेंगे बड़े उद्योग : कश्यप
इन्वेस्टर मीट में सीएम साय के शामिल होने को लेकर दीपक बैज के बयान पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा, बस्तर में कांग्रेस ने 107 MoU किए. एक को भी इंप्लीमेंट नहीं कर पाए इसलिए कांग्रेस को तकलीफ है. छत्तीसगढ़ में अपार संभावना है, यहां माइनिंग है. सरकार का दायित्व बनता है कि उद्योगों की स्थापना हो. बड़े से बड़े उद्योग छत्तीसगढ़ की ओर रुख करेंगे.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











