MY SECRET NEWS

Monday, March 23, 2026 3:49 pm

इटारसी

मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा अनियमित यात्राओं पर रोक लगाने एवं अधिकृत यात्रियों को सुगम सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष टिकट जांच अभियानों का संचालन किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 15 मई 2025 को इटारसी स्टेशन पर प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक 'किलाबंदी' टिकट चेकिंग अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का संचालन श्री अरुण श्रीवास्तव, मुख्य टिकट निरीक्षक, भोपाल के नेतृत्व में 31 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से किया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर के बाहर जाने वाले सभी मार्गों की घेराबंदी की गई, जिससे बिना जांच कोई भी यात्री बाहर न निकल सके।

इस चेकिंग अभियान के अंतर्गत कुल 33 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। जांच में 202 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए, जिनसे ₹1,59,815/- वसूले गए। वहीं 224 यात्री अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे ₹1,10,355/- की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त 2 मामलों में यात्रियों द्वारा बिना बुकिंग सामान ले जाने या गंदगी फैलाने के आरोप में ₹200/- का जुर्माना वसूला गया।
इस प्रकार कुल 428 मामलों से ₹2,70,370/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इस प्रकार के 'किलाबंदी' टिकट जांच अभियान रेलवे की ओर से यात्रियों में जागरूकता लाने एवं अनुशासन बनाए रखने का प्रभावी प्रयास हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा से पूर्व वैध टिकट अवश्य लें। प्रतीक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा करना अनुमन्य नहीं है। यात्री IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप अथवा UTS ऐप के माध्यम से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0