चमोली
उत्तराखंड के चमोली में हुए हिमस्खलन में मांड़ा गांव में 55 मजदूर फंस गए थे. मजदूरों के बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. अब तक 50 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया गया है. हालांकि, रेस्क्यू किए गए 50 में से चार मजूदरों की मौत हो गई. वहीं, फंसे हुए 5 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.
मजदूरों को बचाने के लिए आइबेक्स ब्रिगेड की बचाव टीम के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है. सड़कें अवरुद्ध होने के कारण लोगों को निकालने के लिए कुल 06 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं. हेलीकॉप्टरों में भारतीय सेना विमानन के 3 चीता हेलीकॉप्टर, वायु सेना के 2 चीता हेलीकॉप्टर शामिल हैं. वहीं, रेस्क्यू अभियान में एक नागरिक हेलीकॉप्टर को भी शामिल किया गया है.
रेस्क्यू अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक 50 लोगों को बचाया जा चुका है. दुर्भाग्य से चार घायल व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है. घायलों को निकालने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है. सेना द्वारा लापता शेष पांच लोगों को बचाने के लिए खोज अभियान जारी है. वरिष्ठ सेना अधिकारी व्यक्तिगत रूप से चल रहे बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं. वहीं, मुख्यमंत्री खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं.
जोशीमठ के आर्मी हेलीपैड से चलाया जा रहा है रेस्क्यू अभियान
भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर जोशीमठ के आर्मी हेलीपैड से रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं. वर्ष 2013 की आपदा में भी यहीं से हेलीपैड से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था. उसे समय भी आईटीबीपी और भारतीय सेना देवदूत साबित हुई थी. हालांकि अभी भी बचे हुए 5 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. रेस्क्यू अभियान में खराब मौसम बांधा बन रहा है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











