MY SECRET NEWS

भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े एक लड़की का अपहरण कर लिया। आरोपी लड़की को उसके घर के अंदर से खींचकर अपने साथ ले गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह पूरा मामला छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भानपुर अटल नेहरू नगर में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की सगाई इमरान नाम के युवक से हुई थी। लेकिन इमरान का अपराधिक रिकॉर्ड देखकर घर वालों ने सगाई तोड़ दी थी। इसके बाद इमरान लड़की के घर वालों पर जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा था।

शुक्रवार को इमरान लड़की के घर पहुंचा और जबरन युवती को घर से खींचकर बाहर निकाला। फिर ऑटो में बैठकर ले गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं बेटी का अपहरण होने पर उसकी मां और घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल छोला मंदिर थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0