अलीगढ़
सलमान ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम संतोष रख लिया। इसी के साथ वह चोटी भी रखने लगा। उसको आरोप है कि कुछ लोग उस पर फिर से मुसलमान बनने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने मेरी चोटी काटकर कहा कि मुसलमान बन जाओ नहीं तो गर्दन काट देंगे।
संतोष (सलमान) ने कहा कि वह कई सालों से सनातन धर्म को अपनाना चाहता था। मेरी सनातन के प्रति शुरू से आस्था थी। इस धर्म को अपनाकर मैंने अपना नाम संतोष रख लिया। उसके बाद से कुछ लोग मेरे खिलाफ हो गए। 24 अक्टूबर को इन लोगों ने मुझे पकड़कर मारा। मेरी चोटी काट ली। मेरे साथ मेरी पत्नी को भी पीट दिया। इस दौरान उन्होंने मुझे धमकी दी कि अबकी बार सीधे गर्दन काट देंगे।
संतोष ने बताया कि वह पत्नी, एक बेटा व तीन बेटियों के साथ रहता है। वह मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है। सनातन अपनाने के बाद मैंने घर पर ही भगवान की प्रतिमाओं को लगाकर पूजा अर्चना शुरू कर दी हैं। उसी के बाद से मेरे ऊपर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
एसएसपी ने दिये जांच के आदेश
संतोष ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। वह उसके बाद एसएसपी से मिला, जहां उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में विस्तार से बताया। एसएसपी ने रोरावर थाना प्रभारी को मामले पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











