सीधी
मध्य प्रदेश के सीधी sidhi जिले से बड़ी खबर है जहां पर बिजली टावर के गिरने से घटनास्थल पर ही चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है । तो वहीं एक को की मौत रीवा शासकीय अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई। हालांकि घटना की जानकारी जैसे ही जिला प्रशासन को लगा जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा है और राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।
पूरा मामला सीधी sidhi जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत पटेहरा गांव की है जहां पर बिजली के टावर को शिफ्ट करते समय यह पूरा घटना घटित हो गया । आपको बता दे की रेलवे शिफ्टिंग के लिए यह कार्य किया जा रहा था। कार्य में लापरवाही हुई होगी और जिसके कारण पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है । हालांकि घटनास्थल पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया है तो वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज भी अस्पताल में भर्ती कराकर कराया जा रहा है। लिहाजा sidhi जिला प्रशासन भी मौके पर पहुंचा है और पूरे घटना की जांच करने की बात कह रहा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











