MY SECRET NEWS

नई दिल्ली
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में हुए एक हिट एंड रन केस में एक शख्स की मौत हो गई है. पुलिस के अनुसार जिस शख्स की इस घटना में मौत हुई है वो गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद कर कार्यरत था. पुलिस ने मृतक शख्स की पहचान सब इंस्पेक्टर प्रदीप के रूप में की है. बताया जा रहा है कि प्रदीप दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में रहते थे. जिस समय पहाड़गंज में उन्हें एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी उस दौरान वह अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे.
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की टीम को घटनास्थल से एक नंबर प्लेट का कुछ हिस्सा भी मिला है. जिसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिशों में जुटी है.  दिल्ली पुलिस की विशेष टीम पहाड़गंज में जिस जगह पर ये घटना हुई है उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की कार जरूर दिखेगी. पुलिस घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0