मेष राशि- भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों मेंसफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहेहैं। पिता के सहयोग से किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्त हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ राशि- माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मन परेशान हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- खर्चों की अधिकता रहेगी। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता मेंकमी हो सकती है। भाई-बहनों के सहयोग से किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि- कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार विस्तार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार से दूर होना पड़ सकता है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि- मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। परिवार में वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि- आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। धन की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
तुला राशि- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि- कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहने का प्रयास करें। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ सकती है। संपत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी।
धनु राशि- नौकरी में इच्छाविरूद्ध कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास मेंकमी आएगी।
मकर राशि- किस मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रहीं है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे।
कुंभ राशि- मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि- किसी मित्र के सहयोग से कारोबर के अवसर मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र