इंदौर
इंदौर के चंदन नगर इलाके में बुधवार रात एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। आग बुझाने के लिए करीब दो लाख लीटर पानी और 5 हजार लीटर फोम डाला गया। रात में ही आसपास की बस्ती खाली कराना पड़ा।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के मुताबिक गोदाम की आग बुझा ली गई है। धुआं निकल रहा है। गर्म मलबे को ठंडा करने के लिए फायर फाइटर मौके पर मौजूद हैं।
आग ग्राम सिंदौड़ा के लालजी टेंट हाउस में लगी है। गोदाम 20 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा के एरिया में बना हुआ है। रात में करीब 11 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची थी। गोदाम में रखे टेंट के सामान से आग ने भीषण रूप ले लिया था।
एक गाड़ी अभी भी मौके पर मौजूद गुरुवार सुबह फायर स्टेशन से दो गाड़ियों को वापस बुला लिया गया। जबकि एक गाड़ी अभी भी मौके पर मौजूद है। एसआई करण सिंह अपनी टीम के साथ रातभर से आग बुझाने में लगे हुए हैं। यहां आसपास के बस्ती इलाके को भी रात में आग के चलते खाली कराया गया था।
इधर, बंद पड़े फर्नीचर शोरूम में आग पलासिया में संजीवनी अस्पताल के पास एक बंद पड़े फर्नीचर गोदाम में देर रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग को दो घंटे में काबू पाया। यहां पुराने फर्नीचर के साथ आर्टिफिशयल सामान बेचने का काम किया जाता है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











