कठुआ
कठुआ जिले के हीरानगर क्षेत्र में हाल में हुई आतंकी मुठभेड़ ने लोगों के बीच एक बार फिर से दहशत फैला दी है । लोग डर के साय में जीने को मजबूर हो गए हैं, जिसके चलते लोग अंधेरा होते ही अपने घर में छिप जाते हैं। कठुआ के आस पास क्षेत्र में लोग घबराए हुए हैं कि कहीं उन पर कोई आतंकी हमला न हो जाए। खासकर पहाड़ी क्षेत्र बनी में, जहां लोग अब अंधेरा होते ही अपने दरवाजे बंद कर घरों में कैद होते जा रहे हैं। मुठभेड़ की चर्चा सभी जगहों में गर्म है, और इससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।
पिछले वर्ष बनी में आतंकी गतिविधियों के दौरान पुलिस द्वारा चलाए गए तलाशी अभियानों का परिणाम भी निराशाजनक रहा, जिससे स्थानीय लोगों की चिंताएं और बढ़ गईं। जहां खुलेआम घूमने वाले आतंकवादियों ने लोगों को निशाना बना सकते हैं। बनी-भद्रवाह मार्ग पर भी भारी नुकसान हुआ है और निर्दोष समाजसेवी, जैसे दयाराम की दिनदहाड़े हत्या ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है।
आजकल स्थानीय लोग चौक-चौराहों और दुकानों पर केवल आतंकवादी हमलों की चर्चा कर रहे हैं, और उनकी चिंता इस बात की है कि क्या उन्हें फिर से ऐसे बुरे दिनों का सामना करना पड़ेगा। इस प्रकार, कठुआ जिले के बनी क्षेत्र में आतंकवाद का साया फिर से बनने लगा है, जिसने लोगों को एक असुरक्षित और घबराए हुए माहौल में धकेल दिया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











