इंदौर
भाजपा सांसद प्रताप सारंगी को राहुल गांधी द्वारा संसद के बाहर धक्का दिए जाने के विरोध में इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। BJYM के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में काली स्याही और चप्पलें भी फेंकी। इस प्रदर्शन को रोकने पहुंची पुलिस से कार्यकर्ताओं की झड़प भी हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आचरण संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह आपत्तिजनक था। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने की कोशिश की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी से माफी की मांग की है।
सदने के बाहर सांसदों में धक्का-मुक्की
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को संसद के बाहर 70 वर्षीय भाजपा सांसद प्रताप सारंगी कांग्रेस सांसदों के प्रदर्शन के दौरान गिरकर घायल हो गए। सारंगी ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने उन्हें धक्का दिया, जिससे वह गिर गए और उनके सिर से खून निकलने लगा।
संसद के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन
यह घटना तब हुई, जब कांग्रेस सांसद संसद के मुख्य द्वार के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, उस समय भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत संसद में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। धक्का-मुक्की में दोनों घायल हो गए। घायल होने के बाद प्रताप सारंगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर भी करवाई गई है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र