रायपुर,
सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिसमें लोग अपनी इंसानियत भूलकर रिश्तों को तार- तार करते दिखते हैं. इसमें अधिकतर घरेलू हिंसा के मामले होते हैं जहां कहीं पति, पत्नी, छोटा बच्चा या बूढ़े माता पिता पर अत्याचार होते दिखते हैं. हाल में छत्तीसगढ़ के रायपुर से ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जो डरा देने वाला है.
यहां एक बूढ़ी दादी जिसने अपने पोते के जन्म पर खूब खुशियां मनाई होंगी और उसे हाथों से खिलाकर बड़ा किया होगा, उसे इसका बदतर सिला मिला. सामने आए वीडियो में एक युवक अपनी ही बूढ़ी दादी को बुरी तरह पीटता दिख रहा है. शख्स घर के बाहर बल्ले और चप्पलों से अपनी बूढ़ी दादी के साथ बर्बरता कर रहा है. वह मार पिटाई कर बुजुर्ग महिला को चेताते हुए घर के अंदर चला जाता है.
बाहर किसी पड़ोसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही बुजुर्ग महिला के घर वाले और आरोपी पोता घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं. मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अमरपुरी इलाके का है.
बता दें कि इंसानियत को तार- तार करने वाले ऐसे कई मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. एक महीने पहले ही उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक बहू ने अपनी सास की सिलबट्टे और हंसिया से हमला कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बहू और सास के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. घरेलू कलह के बीच बीते दिन बहू ने सिलबट्टे और धारदार हथियार (हंसिया) से हमला कर सास की जान ले ली.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही बहू को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि बहू के चाल-चलन को लेकर सास अक्सर डांट-फटकार लगाती रहती थी. इसी से गुस्साई बहू ने मौका पाकर सास को मौत के घाट उतार दिया. बहू ने सास पर पहले हंसिया से ताबड़तोड़ वार किए, फिर इसके बाद सिलबट्टे से कूचकर हत्या करके इलाके में सनसनी फैला दी.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











