भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में डॉ मोहन यादव सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया है। यह 22,460 करोड़ रुपये का है। उप मुख्यमंत्री (वित्त) जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वर्ष 2024-25 में विभागों को आवश्यक अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। इस अनुपूरक बजट में केन-बेतवा परियोजना के लिए 900 करोड़ रुपए, लाड़ली बहना योजना के लिए 465 करोड़ और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
अनुपूरक बजट क्या होता है?
सरकार कभी-कभी साल के बीच में एक्स्ट्रा पैसे खर्च करने के लिए अनुपूरक बजट लाती है। यह बजट पहले से तय बजट से अलग होता है। इसमें उन खर्चों का हिसाब-किताब होता है जो पहले बजट में नहीं थे या फिर कोई नई ज़रूरत पड़ने पर इसे लाया जाता है। मान लीजिए किसी मंत्रालय को अपनी योजना के लिए और पैसा चाहिए, तब सरकार अनुपूरक बजट के जरिए यह पैसा देती है।
आसान भाषा में ऐसे समझें
मान लीजिए किसी आपदा के लिए राहत कार्य चलाने के लिए ज़्यादा पैसे की ज़रूरत है। या फिर किसी योजना को बीच में ही और धनराशि देनी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में सरकार अनुपूरक बजट पेश करती है। इसमें यह बताया जाता है कि कहां और कितना पैसा खर्च किया जाएगा। सोचिए जैसे घर का बजट होता है, वैसे ही सरकार का भी बजट होता है। और कभी-कभी घर के बजट में भी एक्स्ट्रा खर्चा आ जाता है। ठीक उसी तरह सरकार के बजट में भी अतिरिक्त खर्चों के लिए अनुपूरक बजट की व्यवस्था है। इससे सरकार अपने कामकाज को सुचारू रूप से चला सकती है।
केन बेतवा के लिए 900 करोड़
इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों के लिए धन आवंटित किया गया है। सरकार की महात्वाकांक्षी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के 900 करोड़ रुपये का प्रावधान है। गौरतलब है कि इसका भूमिपूजन करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश आएंगे। वहीं, पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिए 600 रुपए का प्रतीकात्मक प्रावधान रखा गया है।
लाडली बहना को 456 करोड़ रुपए
लाडली बहना योजना के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को 456 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन दिया गया है। इस अनुपूरक बजट से ऊर्जा विभाग को 8,763 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस राशि में 280 करोड़ रुपये टैरिफ अनुदान और अटल कृषि ज्योति योजना के लिए प्रावधान हैं। वहीं, जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से जल पहुंचाने के कार्यक्रम को गति देने और ग्रामीण समूह जल प्रदाय के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 3,515 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
चार्ट से समझें पूरा बजट:
इन विभागों के लिए भी आवंटित हुई राशि
नवीन प्रधानमंत्री आवास शहरी के लिए 1,600 रुपये, संबल योजना के लिए 200 करोड़, लाड़ली लक्ष्मी योजना में छात्रवृत्ति और आर्थिक सहयोग के लिए 85 करोड़, निकायों का ऋण और ब्याज चुकाने 204 करोड़, दीनदयाल रसोई के लिए 10 करोड़, बड़े पुलों के निर्माण के लिए 400 करोड़, ग्रामीण सड़क और जिला मार्गों के लिए 400 करोड़ दिए जाएंगे।
यहां देखें पूरी लिस्ट-
विभाग/योजना | आवंटित राशि (करोड़ में) |
---|---|
केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना | 900 |
पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना | 600 |
लाडली बहना योजना (महिला एवं बाल विकास) | 456 |
ऊर्जा विभाग | 8,763 |
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग | 3,515 |
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना | 1,600 |
संबल योजना | 200 |
लाडली लक्ष्मी योजना (छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता) | 85 |
निकायों का ऋण और ब्याज चुकाने | 204 |
दीनदयाल रसोई योजना | 10 |
बड़े पुलों का निर्माण | 400 |
ग्रामीण सड़क और जिला मार्ग | 400 |
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना | 50 |
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन | 400 |
सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को ब्याजरहित ऋण | 50 |
स्वास्थ्य सेवाएं | 290 |
सिंचाई परियोजनाएं | 1,515 |
नर्मदा घाटी विकास | 2,090 |
सड़क, पुल और अन्य निर्माण कार्य | 1,050 |
ग्रामीण विकास | 1,161 |
उच्च शिक्षा विभाग | 144 |
SC/ST और OBC छात्रवृत्ति (11वीं-12वीं और कॉलेज) | 360 |
जनजातीय कार्य विभाग (छात्रवृत्ति) | 130 |
OBC और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (छात्रवृत्ति) | 180 |
SC/ST विद्यार्थियों को आवास सहायता | 130 |
विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर निर्माण कार्य | 50 |
मुख्यमंत्री निवास परिसर में एनेक्सी निर्माण | 47 |
भोपाल में सरकारी भवनों के रख-रखाव | 55 |
सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के रख-रखाव | 3 |
पर्यटन अधोसंरचना विकास | 131 |
कुल | 22,460 |

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र