उज्जैन
भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। उन्होंने नदीं हाल में बैठकर ध्यान लगाया। वहीं अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत की कामना की है।
शनिवार रात भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर पत्नी संग उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन पूजन किए। वेंकटेश अय्यर ने महाकाल मंदिर के नंदी हाल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाया। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की है।
वेंकटेश अय्यर ने दर्शन पूजन के बाद कहा कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से भारतीय टीम फाइनल में जरूर जीत दर्ज करेगी और ट्रॉफी लेकर वतन लौटेगी। उन्होंने बताया कि मैंने भगवान से प्रार्थना की है कि भारत इस चैंपियंस ट्रॉफी को जीते और मुझे पूरा भरोसा है कि भगवान महाकाल के आशीर्वाद से हम यह खिताब अपने नाम करेंगे।
आपको बता दें कि आज रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस मैच पर टिकी हुई है। फैंस भारत की जीत के लिए पूजा पाठ और आरती कर रहे हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











