Inhumane decision to stop pension of 1.25 lakh elderly people: Vibha Patel
भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने भाजपा की मोहन यादव सरकार के इंदिरा गांधी बुजुर्ग पेंशन योजना के तहत सवा लाख बुजुर्गों की पेंशन बंद करने के निर्णय को तुगलकी फरमान और अमानवीय बताया है।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि भाजपा की मोहन यादव सरकार संवेदनशील नहीं है। न ही इसका कोई मानवीय सरोकार है। ये गरीब विरोधी है। इस कारण हर महीने बुजुर्गों को मिलने वाले 600 रुपए की पेंशन बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता से झूठ बोलकर भाजपा ने केंद्र की सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन जनता को किए वादों को पूरा करने में मुकर रही है।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यादव सरकार बुजुर्गों का पैसा अपने मंत्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के प्रयोजन में करना चाहती है, इस कारण उसने गरीबों के मुंह से निवाला छीना है। इस पेंशन के बंद होने से कई बुजुर्ग भूखे मरने को मजबूर होंगे। वह भूख की खातिर स्वाभिमान को तिलांजलि देकर सड़कों पर भीख मांगने को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि अधिकांश बुजुर्गों के जीवन यापन और स्वास्थ्य खर्च का साधन ही पेंशन थी, लेकिन यादव सरकार ने उसे भी बंद कर दिया। ये मानवीय अपराध है। उन्होंने कहा कि अगर बुजुर्गों के कागजात में कोई दोष या कमी, त्रुटि आदि है, तो संबंधित सरकारी अफसरों की जवाबदारी थी कि उसे समय रहते दूर कराते। अब अकस्मात निर्णय ले लिया। इसके कारण बिचौलिये सक्रिय होंगे। बुजुर्गों को यहां-वहां चक्कर काटना पड़ेंगे और बिचौलिये उनकी जमा पूंजी को पेंशन शूुरू कराने के नाम पर हड़प लेंगे।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि भ्रष्टाचार, आर्थिक गति की मंदी, बढ़ती बेरोजगारी और बेलगाम महंगाई कलंक की भयावह हकीकत के सामने होने से डबल इंजन की भाजपा सरकार के ‘अच्छे दिन’ के वादे बेनकाब हो गए हैं। इसकी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की शेखी भी कई घोटाले उजागर होने से पूरी तरह बेपरदा होती जा रही है। ये सरकार अब जनता से नजरें मिलाने लायक नहीं है। बुजुर्गों के के साथ इस क्रूर व्यवहार की सजा इतने जल्द मिलेगी। वहीं, भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जल्द ही बुजुर्गों के पेंशन बंद करने का आदेश वापस नहीं लिया तो महिला कांग्रेस जन आंदोलन करेगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें